ND vs WI :वेस्टइंडीज को धूल चटाकर T20 का ‘बादशाह’ बना भारत, 6 साल में पहली बार ‘नंबर-1’

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens, Kolkata) में टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया, जिसमें भारत ने 17 रन से जीत दर्ज तीन मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। इसी के साथ भारत टी20 फॉर्मेट में नंबर-1 बन चुका है। टीम इंडिया ने 6 सालों में पहली बार यह मुकाम हासिल किया है। भारतीय टीम ने टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड को पीछाड़ दिया। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस शृंखला का पहला…

हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता की शिवमोगा में हत्या, लगी धारा 144

बेंगलुरु। हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब स्थिति हिंसा तक पहुंच गई है। कर्नाटक के शिवमोगा में एक 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है और धारा 144 लागू है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम हर्ष था और वह बजरंगदल का कार्यकर्ता था। राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने जिले के स्कूल एवं कॉलेजों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि…

सभी प्राथमिक स्कूलों में होेगा कहानी उत्सव का आयोजन, बच्चों को सुनने के कौशल में दक्ष बनाने पर जोर

रायपुर। राज्य में मूलभूत साक्षरता के विकास के लिए बच्चों को सुनने के कौशल में दक्ष बनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के दौरान 22 फरवरी को राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में कहानी उत्सव मनाया जाएगा। कहानी सुनाने के लिए स्कूलों में बड़े-बुजुर्गाें को आमंत्रित किया जाएगा, जो स्थानीय भाषा में बच्चों को कहानी सुनाएंगे। आयोजन के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से दिशा-निर्देश सभी जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा को जारी कर दिए गए हैं। कहानी सुनाना दुनिया को सबसे प्राचीन शिक्षण उपकरण है। प्राचीन काल से…

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघुवनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर की 61

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 61 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ में लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 61 कर दी गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत 52 से बढ़ाए…

गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और सुराजी गांव योजना से किसानों के जीवन में आया बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और सुराजी गांव योजना किसानों के जीवन में बदलाव लाने वाली योजनाएं साबित हुई हैं। गोधन न्याय योजना को लगातार नया आयाम दिया जा रहा है। अब प्रदेश में गोधन न्याय योजना का संचालन मिशन के रूप में किया जा रहा है। इस योजना में गौठानों में गोबर के क्रय, वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने सहित गौठानों में संचालित विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। आने वाले…

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी को किया याद, बताया ‘भारत का गौरव’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 392वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए “महान महानायक” और भारत का गौरव बताया। वह मध्य रेलवे के ठाणे-दिवा खंड पर दो अतिरिक्त रेल लाइनों (पांचवीं और छठी) का उद्घाटन करने और नई उपनगरीय ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘कल (19 फरवरी) छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। मैं भारत के गौरव, भारत की पहचान और उसकी संस्कृति के रक्षक को सलाम करता हूं जो एक महान महानायक थे। ’’बताते चलें कि…

‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान के कारण परेशानी’: डॉक्टर ने गुजरात हाईकोर्ट में दायर की PIL, अदालत ने 10 मार्च तक सरकार से माँगा जवाब

गाँधी नगर। मुस्लिम समुदाय द्वारा मस्जिदों में लाउडस्पीकर की तेज आवाज में नमाज (Namaz) पढ़ने के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में गुजरात हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर पूरे प्रदेश की मस्जिदों में लाउडस्पीकर में अजान को बंद करने की माँग की गई है। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस आशुतोष जे शास्त्री की पीठ ने की। कोर्ट…

केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने प्रशंसा की है। केंद्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव मनीष गर्ग राजधानी रायपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का अवलोकन कर राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इन स्कूलों की तारीफ की। इस अवसर पर संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव गर्ग ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के अवलोकन के दौरान स्कूल में बच्चों को उपलब्ध…

‘‘छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब देश-विदेश तक‘‘, सात समुंदर पार यूके में 750 क्विंटल महुआ का निर्यात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हर वर्ष लगभग 170 करोड़ रूपए मूल्य के 05 लाख क्विंटल महुआ फूल का संग्रहण होता है। अपनी गुणवत्ता और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही नई तकनीक आदि की सुविधा से इसकी महक अब देश ही नहीं अपितु विदेश तक होने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में वनवासियों को लघु वनोपजों के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण आदि कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ दिलाने निरंतर प्रयास हो रहे है।…

Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, 20 फरवरी तक कई राज्यों में बरसेंगे बादल, लौटेगी ठण्ड, Alert जारी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से अगले 5 दिनों में देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल में अगले पांच दिनों में गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है और इस वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश और…