नई दिल्ली। ज्ञानवापी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई दोपहर तीन बजे से शुरू हुई। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से तीन बड़े सुझाव सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से शिवलिंग मिलने के दावे वाली जगह को सुरक्षित किया जाए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से न रोका जाए। पुलिस प्रशासन को देखना होगा कि कितनी संख्या में वहां पर जा सकते हैं। तीसरी बड़ी बात कोर्ट की तरफ से कही गई है कि मामला कॉम्पलैक्स…
साल: 2022
जवानों के हौसलों से बस्तर अंचल में आया सुखद परिवर्तन: श्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासन की नीतियों, सुरक्षा बल के जवानों के आम जनता के साथ मित्रवत व्यवहार और जवानों के हौसले से बस्तर अंचल के निवासियों का मनोबल बढ़ा है और आप उनका विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। आपकी मेहनत से बस्तर में यह सुखद परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना परिसर में सुरक्षा बल के जवानों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बल के जवानों से बड़ी आत्मीयता से…
बदल रहा है बस्तर, लोगों के जीवन में आ रहा है सुखद परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आवापल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां इमली के पेड़ की छांव में ताड़ के पत्तों से बने और आम की पत्तियों के तोरण से सजे पंडाल में आम जनता से सीधे रूबरू होकर राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और लोगों को योजनाओं से मिल रहे फायदों के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में आम जनता से मिले फीडबैक पर कहा कि मुझे खुशी है कि आज बस्तर, सुकमा, बीजापुर बदल रहा है। शासन…
आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का अधिकार दिलाने राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत : भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा निरंतर प्रयास है आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का अधिकार मिले, जिन्हें परेशानी है, उनसे चर्चा के लिए द्वार खुले हैं। जिन्हें भारतीय संविधान पर विश्वास नहीं, उनसे संवाद करना मुमकिन नहीं है। मुख्यमंत्री आज सुकमा में प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सुकमा में आज बहुत बदलाव आया है। आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण के स्तर में हुई है वृद्धि। आदिवासियों की आय में वृद्धि हो रही है, क्षेत्र में लघु वनोपज खरीद बढ़ी है।…
जब बच्चों के समर कैम्प में पहुंचे मुख्यमंत्री
रायपुर। बस्तर के धूर नक्सल प्रभावित इलाकों में जहां कभी नक्सलियों के बंदूकों की गोलियां गूंजती थी, अब वहां बच्चों की निश्छल खिलखिलाहट बिखर रही है। इसकी बानगी आज छिंदगढ़ में देखने को मिली। कभी एक अदद स्कूल को तरसते इलाके में अब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मौजूद है। जहां बच्चे नक्सल आतंक से घरों में दूबके रहते थे, वहां बच्चों के लिए अब स्कूल में समर कैम्प लग रहे हैं। भेंट-मुलाकात अभियान के लिए बस्तर दौरे पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छिंदगढ़ में चल रहे बच्चों के समर…
होठों पर किस करना और प्यार से छूना अप्राकृतिक अपराध नहीं! बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
मुंबई। नाबालिग यौन शोषण के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने एक बड़ा बयान दिया है। आरोपी की याचिका पर कोर्ट ने कहा कि होठों को किस करना और प्यार से किसी को छूना आईपीसी की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक अपराध नहीं है। इसके साथ ही न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई ने नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश भी दे दिया है। ज्ञात हो कि आरोपी ने 14 साल के लड़के के साथ गंदी हरकत की थी जिसके…
ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने का किया दावा, तुरंत सील करें’, वाराणसी कोर्ट ने दिया आदेश
वाराणसी । ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम पूरा हो गया है। इसमें शामिल सभी सदस्य परिसर से वापस लौट गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान वादी पक्ष के सोहनलाल आर्य ने बताया कि ‘नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए’। इतिहास कालखंड में जो भी लिखा था वह मिल गया है। जिसकी जनता को प्रतीक्षा थी आखिरकार वह बाबा अब मिल गए हैं। वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहीं कुछ भी मिलने के दावों से इनकार किया है। पूछे जाने पर सोहनलाल ने कहा…
मजबूत इरादों से मूकबधिर एवन्ती ने लिखी अपनी तकदीर
रायपुर। कुछ लोग अपने मजबूत इरादों से अपनी तकदीर लिखते हैं। ऐसे लोगों में से एक कोण्डागांव के मर्दापाल के निकट बसे नक्सलप्रभावित गांव बादालूर की दिव्यांग एवन्ती विश्वकर्मा भी हैं। बोलने और सुनने में असमर्थ एवंती ने अपनी मेहनत से अपने स्वावलंबन की राह तय की है। अब वह सिलाई सीख कर अपने पैरो पर खड़ी हो गई हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित गारमेंट फैक्टरी में काम कर उसने अपनी दिव्यांगता को भी मात दे दी है। एवन्ती के पिता मंगू विश्वकर्मा बताते हैं कि 20 वर्षीय एवन्ती बचपन…
बुद्ध पूर्णिमा पर लुंबिनी पहुंचे PM मोदी, माया देवी मंदिर का दर्शन कर बोले- नेपाल आइपुगेको छु
नई दिल्ली। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल के लुंबिनी में पहुंचे हैं। आपको ज्ञात हो कि लुंबिनी में ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। नेपाल में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसपे बाद पीएम नरेंद्र मोदी लुंबिनी के महामायादेवी मंदिर गए जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यात्रा से पहले मोदी ने रविवार को कहा था कि भारत और नेपाल के संबंध ‘‘अद्वितीय’’ हैं। प्रधानमंत्री मोदी…
तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थाओं को 15 अगस्त को मिलेगा प्रमाण पत्र, स्कूलों को तम्बाकू मुक्त संस्था घोषित करने दिशा-निर्देश
रायपुर। प्रदेश के सभी जिलों में तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थाओं को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र जारी कर प्रोत्साहित किया जाएगा। स्कूलों के प्रवेश स्थल पर गैर धूम्रपान क्षेत्र का सूचना बोर्ड लगाया जाएगा और 100 गज के दायरे में पीली पट्टी से चिन्हांकित किया जाएगा। तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थाओं में तम्बाकू उपयोग करने वालों को चिन्हांकित कर उन्हें तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में प्रदेश के…
