रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे प्र्रभावी ग्रामीण आर्थिक नीतियों में से एक ‘गोधन न्याय योजना‘ के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा रिकॉर्ड 144 करोड़ रुपये से अधिक की गोबर खरीदी करने पर, आज गौ-पालक महिलाओं और किसानों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से आभार व्यक्त किया और एक सुंदर ‘गाय-बछड़ा‘ आशीर्वाद स्वरुप मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गये और उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसानों और महिलाओं के जीवन में आर्थिक समृद्धि और ख़ुशी ही ‘छत्तीसगढ़ मॉडल‘ का मूल उद्देश्य है।…
साल: 2022
कालिका माता मंदिर का PM ने किया उद्घाटन, बोले- सदियां बदलती हैं, युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है
वड़ोदरा। पीएम नरेंद्र मोदी ने पंचमहल ज़िले के पावागढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का दौरा किया और मंदिर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने नए मंदिर पर ध्वजारोहण भी किया। सालों बाद नए मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपना जब संकल्प बन जाता है और संकल्प जब सिद्धि के रूप में नजर के सामने होता है। इसकी आप कल्पना कर सकते हैं। आज का ये पल मेरे अंतर्मन को विशेष आनंद से भर देता है। मोदी ने कहा…
बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े : भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग का स्थापना दिवसबच्चों में नशे की बढ़ती आदतें न सिर्फ उनसे उनका बचपन छीन रही हैं, बल्कि उनका जीवन भी छीन रही हैं। नयी जीवन शैली में बहुत कुछ ऐसी चीजें शामिल होती जा रही हैं, जो सुविधाएं देने के साथ-साथ नये खतरे भी निर्मित कर रही हैं। इन्हीं में से एक मोबाइल फोन भी है। बड़े-बुजुर्गों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को नशे से दूर रखें। बच्चे बड़ो को आदर्श मानते हैं और उनका अनुसरण करते है। बच्चों के सामने ऐसी छवि बनाएं,…
मुख्यमंत्री ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ, नक्सल प्रभावित 4 जिलों में डेढ़ दशक से बंद 260 स्कूल फिर हुए शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बटन दबाकर नक्सल प्रभावित चार जिलों- सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में डेढ़ दशक से बंद पड़े 260 स्कूलों को फिर से शुरू किया। इन स्कूलों में 11 हजार 13 बच्चों ने प्रवेश लिया है। बीजापुर जिले में सबसे अधिक 158, सुकमा जिले में 97, नारायणपुर जिले में 4 और दंतेवाड़ा जिले में एक बंद स्कूल फिर से खोला जा रहा है।…
शिक्षक नए संकल्प के साथ शिक्षादान के कार्य में पूरे समर्पण के साथ जुट जाएं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 जून से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेशोत्सव के पावन अवसर पर सभी को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ, शाला प्रवेशोत्सव को सार्थक बनाते हुए नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ शिक्षादान के कार्य में पूरे समर्पण के साथ जुट जाएंगे। आप और हम मिलकर शिक्षित छत्तीसगढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि कोराना संक्रमण और लॉकडाउन…
चट्टानी इरादों से राहुल का हुआ पुनर्जन्म “रास्ते अगर चट्टानी थे, तो इरादे हमारे फौलादी थे” : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। “माना कि चुनौती बड़ी थी, हमारी टीम भी कहां शांत खड़ी थी। रास्ते अगर चट्टानी थे, तो इरादे हमारे फौलादी थे।” मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह ट्वीट मासूम राहुल साहू के रेस्क्यू ऑपरेशन की कठिनाइयों को बयां करने के लिए काफी है। 104 घंटे के अथक परिश्रम और नाउम्मीद हुए लगातार प्रयास का परिणाम रहा कि जांजगीर-चाम्पा जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत पिहरीद में घर के नजदीक ही खुदे बोरवेल के गड्ढे में गिरे मासूम राहुल को बेहद चट्टानी भौगोलिक संरचना और विपरीत मौसम के बावजूद बोरवेल से…
Sarkari Naukari : 10 लाख युवाओं को नौकरियां देगी मोदी सरकार, प्रधानमंत्री ने विभागों को दिए निर्देश
नई दिल्ली। देश में आने वाले डेढ़ साल में रोजगार की बहार आने वाली है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभाग और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की है। पीएम मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लोगों की भर्ती की जाए। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी के इस निर्देश के बाद जल्द ही बड़ी संख्या में अलग-अलग विभागों में भर्ती की जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक ट्वीट…
कोविड-19 : कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘महामारी अभी खत्म नहीं हुई, सतर्क रहें’
नई दिल्ली। चौथी लहर की आशंकाओं के बीच देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। केंद्र की तरफ से राज्यों को कोरोना नियमों (Coronavirus) के पालन में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतने की सलाह दी गई है। इन सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। हमें सतर्क रहने तथा कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन…
मुख्यमंत्री ने जशपुर जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभाओं के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के दौरान जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे है, वहीं दूसरी ओर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन के मंशानुरूप समयसीमा में योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज पत्थलगांव के विश्राम गृह में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर जिला प्राकृतिक रूप से बहुत अधिक सुंदर है। साथ ही साथ कई चुनौतियां भी है, इसलिए काम करने की गुंजाइश अधिक है और सबको…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे के परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात, ढांढस बंधाया और कहा सकुशल आयेगा राहुल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम पिहरीद में बोरवेल में गिरे बच्चे के लिए बेहद चिंतित हैं, यही वजह है कि वे रातभर लगातार रेस्क्यू का अपडेट लेते रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज सबेरे अपने निवास कार्यालय से राहुल के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि आप बिलकुल चिंता न करें हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि राहुल का शीघ्र रेस्क्यू हो और वह जल्द ही हम लोगों के बीच सकुशल आएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बालक राहुल साहू…
