रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नरवा विकास योजना के अंतर्गत नालों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के किए जा रहे कार्यों को वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए। नरवा विकास के कार्यों के फलस्वरुप जल स्तर में होने वाले सुधार का आंकलन भी वैज्ञानिक पद्धति से रिमोट सेंसिंग सैटलाइट के जरिए किया जाए। प्रदेश में जिन नालों का उपचार किया गया है, उन्हें दर्शाने वाले नक्शा भी तैयार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में नरवा विकास योजना के अंतर्गत वन क्षेत्रों में कैंपा मद…
साल: 2022
छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में संचालित भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। छत्तीसगढ़ में कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा संचालित लैंड रिकॉर्ड्स प्रोजेक्ट, भुइयां सॉफ्टवेयर को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित आईएमसी डिजिटल अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया है। सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने भू-अभिलेख विभाग एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को इस पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं…
2025 तक 1 ट्रिलियन डॉलर होगी इंडियन डिजिटल इकोनॉमी- पीएम मोदी
नई दिल्ली, जून 22। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आमंत्रण पर पीएम मोदी 23 और 24 जून को पांच देशों के समूह ब्रिक्स के बिजनेस फोरम में शामिल होंगे। यह सम्मेलन डिजिटली आयोजित होगा। बुधवार को इसके उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सफलता इनोवेशन और स्टार्टअप के साथ प्रौद्योगिकी के नेतृत्व वाले विकास पर आधारित है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है। यही नहीं इसमें…
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से 22.42 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा 22 लाख 42 हजार 235 लोगों को निःशुल्क इलाज मुहैया कराया गया है। इसके तहत राज्य के 169 नगरीय निकायों की स्लम बस्तियों में अब तक मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम द्वारा 31 हजार 740 कैम्प लगाकर लोगों की निःशुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां दी गई…
छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, ‘रंबल इन द जंगल‘ के साथ रायपुर से ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह करेंगे अपनी नई पारी की शुरूआत
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से ‘रंबल इन द जंगल‘ नाम के इवेंट के साथ प्रोफेशनल बॉक्सिंग पहली बार रायपुर पहुंचेगी। यह आयोजन अगस्त में होने वाला है और इसमें अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह शामिल होंगे। विजेंदर सिंह छत्तीसगढ़ में इस आयोजन को लेकर काफी उत्सुक हैं। वे कहते हैं कि ‘‘मैं रायपुर शहर में अपना अगला पेशेवर मुकाबला आयोजित करने की सहमति देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बहुत आभारी हूं। यह इवेंट छत्तीसगढ़ के लोगों को इस खेल से परिचित कराने का…
संसदीय दल की बैठक के बाद जेपी नड्डा का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई अहम बैठक के बाद इस नाम का ऐलान किया गया। जेपी नड्डा ने बताया कि 20 नामों पर हमने चर्चा की है जिसमें से एक नाम निकल कर सामने आया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होंगी।…
योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है – पीएम नरेंद्र मोदी
बेंगलुरू । कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में शामिल हुए । इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हम इस बार योग दिवस ऐसे समय पर मना रहे हैं, जब देश आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत में हम इस बार योग दिवस हम एक ऐसे समय पर मना रहे हैं जब देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा…
अबूझमाड़ केे किसानों को सोलर सिंचाई पम्प से सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से अमल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र के किसानों को सोलर सिंचाई पम्प के माध्यम से सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के निर्देश पर जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा तेजी से अमल किया जा रहा है। इस क्षेत्र के मसाहती खसरे प्राप्त किसानों के खेतों में चार बोर मशीनों की मदद से लगातार बोर खनन का कार्य किया जा रहा है। अब तक इस क्षेत्र के 20 किसानों के खेतों में सोलर पम्प की स्थापना के लिए बोर खनन का कार्य पूरा किया जा चुका है। क्रेडा द्वारा यहां सोलर सिंचाई…
Agnipath Yojana : अग्निवीरों के लिए नौकरी का एक और मौका, आनंद महिंद्रा ने किया ये ऐलान
नई दिल्ली। देश में अग्निपथ योजना (Agnipath Yojana) के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच सेना व सरकार द्वारा अग्निवीरों को लेकर कई तरह के ऐलान किए जा रहे हैं। सेना से 4 साल बाद रियाटर होने पर कई तरह की सुविधाएं और फायदे अग्निवीरों को दिया जाएगा। इस बीच मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अग्निवीरों (Agniveer) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आनंद्र महिंद्रा ने देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर दुख जताया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के किसानों और नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की कमी से हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ में स्थित सभी पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो में पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि विगत 1-2 महीने से छत्तीसगढ़ राज्य में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति कम हो गयी है, जिससे कई जिलों के पेट्रोल पम्प ड्राई हो जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन…
