नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। ट्विटर अकाउंट पर हमला करने वाले हैकर्स ने मंत्रालय के प्रोफाइल पर एलन मस्क के नाम के साथ मछली की प्रोफाइल फोटो लगा दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हैकर्स द्वारा पिछले कुछ समय में कई ट्वीट्स भी किए गए। हालांकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ट्विटर से बात कर अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है। मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय…
साल: 2022
होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी
रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना संक्रमितों के डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने इस बारे में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को परिपत्र जारी किया है। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी सीएमएचओ को भेजे परिपत्र में कहा है कि कोविड-19 के लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले ऐसे मरीज जिनका इलाज एवं स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग होम आइसोलेशन में की जा रही है, उन्हें पॉजिटिव पाए जाने की…
छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ पार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या दो करोड़ को पार कर गई है। प्रदेश में पिछले साल जनवरी में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के बाद से अब तक दो करोड़ 40 हजार 129 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। इनमें 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 92 लाख 56 हजार 768 नागरिक और 15 से 18 वर्ष के सात लाख 83 हजार 361 किशोर शामिल हैं। दोनों आयु वर्गों में क्रमशः 98 प्रतिशत और 48 प्रतिशत आबादी…
मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के लिए दिशा-निर्देश जारी
रायपुर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय (महानदी भवन) और विभागाध्यक्ष कार्यालयों (इंद्रावती भवन) के अधिकारियों-कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम (Work from Home) के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को अपने संबंधित अधिकारियों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क में रहने कहा गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने 10 जनवरी को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और विभागाध्यक्ष भवन में एक तिहाई कर्मचारियों…
पीएम केयर्स फंड द्वारा छत्तीसगढ़ में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट्स के नो-मेंटेनेंस का दावा गलत
रायपुर। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पीएम केयर्स फंड से लगाए गए 49 ऑक्सीजन प्लांट्स के मेंटेनेंस के लिए बजट नहीं है, इन प्लांट्स का मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है, इस संबंध में केन्द्र सरकार के प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताते हुए यह स्पष्ट किया है कि इन संयंत्रों का ठीक ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित रूप से साप्ताहिक समीक्षा करता रहता है। स्वास्थ्य विभाग से…
बुजुर्गों के जीवन में लौटा उजियारा, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से बुजुर्ग रूबरू हुए रौशनी से
रायपुर। पंद्रह दिनों के भीतर दुर्ग जिले के औंधी गांव के पांच बुजुर्ग रोशनी से रूबरू हो गये। उनकी आँखें धुंधला रही थीं लेकिन आई चेकअप के लिए अस्पताल नहीं जा रहे थे जब अस्पताल खुद उनके गाँव आ गया तो उन्होंने चेकअप कराया, चेकअप में पता चला कि मोतिया फैल गया है और विलंब किया तो आंखों की दृष्टि चली जाएगी। शीघ्रता से जिला अस्पताल में मोतियाबिंद का आपरेशन प्लान किया गया और अब सभी सफलतापूर्वक देख पा रहे हैं। ये कमाल मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के अंतर्गत चल…
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को महान दार्शनिक और विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के ‘उठो,जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ जैसे कई सूक्त…
राज्य सूचना आयोग में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित, प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेसिंग से
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील और शिकायत के प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों के द्वारा की जा रही है। कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील और शिकायत के प्रकरणों की सुनवाई के लिए अपीलार्थी/शिकायतकर्ता और प्रथम अपीलीय अधिकारी सहित बाहरी व्यक्तियों की उपस्थिति छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में पूर्ण प्रतिबंधित की गई है। द्वितीय अपील और शिकायत के प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेसिंग…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे। मां भारती के 'लाल' को नमन है.#जय_जवान_जय_किसान pic.twitter.com/daKY4dhMV8 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 11, 2022 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी…
महानदी एवं इंद्रावती भवन में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु 11 जनवरी से मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा। इसके लिए विभागों द्वारा रोस्टर बनाते हुए डियूटी लगायी जाएगी। कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारी…
