रायपुर। कोरोना प्रभावित हर मरीज को तत्काल सहायता सुलभ कराने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में यहां नियुक्त डॉक्टर, काउंसलर और कर्मचारियों की टीम इस कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे मरीजों की सहायता में जुटी हुई है। नोडल अधिकारी डॉ. अंजली शर्मा के नेतृत्व में 150 कर्मचारी इस काम में तैनात हैं। होम मॉनिटरिंग(आईसोेलेशन) में रहकर कोरोना का उपचार करा रहे हर मरीज की जरूरतों को पूरा करने का काम यह टीम करती है। जिला प्रशासन के…
साल: 2022
मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति और पोंगल पर्व के नाम से मनाते है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का…
मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आया लोहड़ी का त्यौहार नई फसल के स्वागत और प्रकृति का आभार जताने का पर्व है। उमंग और उत्साह से भरा यह लोहड़ी का पर्व सभी लोगों के जीवन में सौहार्द, खुशहाली और सुखद परिवर्तन लेकर आए।
PM मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत, बोले- हम भारत के 130 करोड़ लोग अपने प्रयासों से कोरोना से जीतेंगे
नई दिल्ली। देश में कोरोना के केस में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कोरोना के रोजाना मामले ढाई लाख के करीब पहुंच गए हैं। वहीं देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 11 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए केस में 27 फीसदी का इजाफा देखा गया है। एक दिन में मौत का आंकड़ा भी 380 पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 13 प्रतिशत से ऊपर है। नए केस और मौत का आंकड़ा जो सामने आ रहा है वो बता रहा है कि…
कोविड-19 : कोविड की दवा के दुरुपयोग और अधिक मात्रा में इस्तेमाल को लेकर केंद्र ने किया आगाह
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग तथा इसके अधिक मात्रा में इस्तेमाल के खिलाफ बुधवार को आगाह किया। सरकार ने लोगों से कहाकि कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान दवाओं का इस्तेमाल विवेकपूर्ण तरीके से करें। नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने प्रेस वार्ता में दवाओं के दुरुपयोग तथा इसके अधिक मात्रा में इस्तेमाल पर चिंता जताई। पॉल ने कहा, ‘‘हम जो भी दवा देते हैं उसका विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए, इसका अधिक मात्रा…
Omicron Booster: 60 साल से ज्यादा उम्र वाला कोई भी ले सकेगा बूस्टर खुराक, सरकार जल्द हटा सकती है ये शर्त
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जा रही है, फिलहाल यह डोज सिर्फ उन लोगों को दी जा रही है जो को-मॉर्बिडिटी (comorbidity) हैं, यानी की जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। लेकिन अब खबर मिल रही है कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए को-मॉर्बिडिटी की शर्त को खत्म कर सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शर्त इसलिए रखी गई थी क्योंकि ज्यादा उम्र के लोग जोकि गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं उन…
लद्दाख में नौकरी के लिए अब उर्दू अनिवार्य नहीं : राजस्व विभाग ने बहाली की योग्यता बदली, BJP सांसद बोले- थोपी गई भाषा से मिली आजादी
नई दिल्ली। लद्दाख प्रशासन ने राजस्व विभाग में होने वाली विभिन्न पदों पर बहाली के लिए योग्यता के तौर पर उर्दू की अनिवार्यता खत्म कर दी है। भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद उर्दू की अनिवार्यता खत्म करने को सच्ची आजादी बताया है। नामग्याल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर राधाकृष्ण माथुर का शुक्रिया अदा किया है। Now URDU is no more compulsory language for the recruitment in Ladakh…
PM की सुरक्षा में चूक की जांच करेंगी, रिटायर्ड जज इंदु मल्होत्रा की कमेटी , सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नई दिल्ली। बीती 5 जनवरी को पंजाब दौर पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय की ही रिटायर्ड जज इंदू मल्होत्रा की अगुवाई में यह कमेटी गठित की है। इसकी उम्मीद पहले ही की जा रही थी कि शीर्ष न्यायालय इस मामले की जांच अपने ही किसी रिटायर्ड जस्टिस द्वारा करवा सकता है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान…
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कहा- मकान बनाने के लिए पैसे मांगना भी ‘दहेज’ मांगने की तरह
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को कहा कि घर बनाने के लिए पैसे की मांग दहेज की मांग है, जो की भारतीय दंड संहिता की धारा 304-बी के तहत दंडनीय है। चीफ जस्टिस एन। वी। रमण की अध्यक्षता वाली जस्टिस ए। एस। बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ ने ये बता कही। इसने कहा कि मौजूदा मामले के तथ्यों में, हमारी राय है कि निचली अदालत ने मृतक पर घर के निर्माण के लिए प्रतिवादियों द्वारा की गई पैसे की मांग की परिभाषा के तहत ‘दहेज’ शब्द…
मेडिकल की दुनिया में पहली बार हुआ चमत्कार, डॉक्टरों ने इंसान में फिट किया सूअर का दिल
नई दिल्ली। दुनियाभर में अंगदान करने वालों की भारी कमी है। इसके बावजूद डॉक्टर्स मरीजों का आखिरी समय तक इलाज करने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे में दिल को ट्रांसप्लांट करने की एक बड़ी खबर सामने आई। जिसने सभी को चौंका दिया। अमेरिकी चिकित्सकों ने एक 57 वर्षीय व्यक्ति में सूअर का दिल सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है। हालांकि मरीज को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि उसके भीतर सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया गया है। अंग्रेजी न्यूज एजेंसी ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरीलैंड मेडिकल…
