रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख रस्मों में एक मुरिया दरबार में शामिल होने जगदलपुर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि की सौगात दी। टॉउन क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ाई समाज, कायस्थ समाज, घसिया समाज, नाई समाज, कलार समाज, यादव समाज, विश्वकर्मा समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सुंडी समाज, उरांव(कुडुख) समाज, साहू समाज, मुंडा समाज पोटानार व सौतनार और भतरा समाज के सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए पट्टा प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज…
महीना: अक्टूबर 2022
मुख्यमंत्री की मंशानुरूप ग्रामीणों की आस्था और सांस्कृतिक धरोहर देवगुड़ियों का हो रहा तेजी से कायाकल्प
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के हर गांव में एक देवगुड़ी है, हर गांव की एक विशिष्ट देवी या देवता हैं। गांव के पुजारी यहां हर खास मौके पर अनुष्ठान करते हैं। जिसका संरक्षण करने का बीड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाया है। नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नारायणपुर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी बनाने की घोषणा की है। भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने वहां भूमिपूजन भी किया। जिला प्रशासन द्वारा देवगुड़ी जीर्णाेद्धार कार्य को ग्रामवासियों की सहमति से किया जा रहा है…
सी-मार्ट से लौटेगा छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान, मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट का किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय बस्तर जिला प्रवास पर जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने सी-मार्ट में उपलब्ध हस्तशिल्प, बांसशिल्प, बेल मेटल, बस्तर कोसा से निर्मित कपड़े, हथकरघा, वन उत्पाद, महिला समूहों द्वारा निर्मित विविध उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जामुन जूस, आमला आचार, आमला जूस, महुआ लड्डू, महुआ कुकीज, बस्तर काजू, जिमिकंद आचार, फॉरेस्ट हनी, टमाटर चटनी, विष्णु ब्राह्मी भृंगराज केश तेल, हवन एवं पूजन सामग्री की खरीदी की और संभागीय सी-मार्ट की बोहनी कराई। मुख्यमंत्री संग सी-मार्ट पधारे सभी जनप्रतिनिधियों…
मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय विशिष्ट पहचान क्रियान्वयन समिति की बैठक ली
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य स्तरीय विशिष्ट पहचान क्रियान्वयन समिति (यूडिक) की बैठक ली। उन्होंने 5 वर्ष तक आयु के बच्चों का महिला एवं बाल विकास विभाग तथा 5 से 15 वर्ष तक के अधिक आयु के विद्यार्थियों के लिए आधार में बायोमेट्रिक अपडेशन करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को रणनीति बनाकर कार्य के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव श्री जैन ने राज्य में आधार के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने और आधार पंजीयन…
36 वें राष्ट्रीय खेल : महिला सॉफ्ट टेनिस की टीम पहुंची सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश की टीम को 2-1 से हराया
रायपुर। 36 वें राष्ट्रीय खेल में छत्त्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए अब तक 2 गोल्ड सहित 7 पदक जीते हैं। आज हुए महिला सॉफ्ट टेनिस के मुकाबले मंे खिलाडियों ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए एक और पदक पक्का कर लिया। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेल में आज राज्य की महिला सॉफ्ट टेनिस टीम ने मध्यप्रदेश की दूसरी वरीयता प्राप्त टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले डबल्स मैच में छत्तीसगढ़ की मेघा बंजारे एवम…
नीट और जेईई की तैयारी कर रहे 32 मेधावी छात्रों को मिले टैबलेट
महासमुंद। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहाँ ज़िला पंचायत के सभागार में जिले के कक्षा 11वी और 12वी में अध्ययनरत 32 मेधावी छात्रों को जो नीट और जेईई की तैयारी कर रहे उन्हें टैबलेट सौपें। विद्यार्थियों को ये टैबलेट नीति आयोग और बायजूस जो देश के आकांक्षी जिलों में शिक्षा गुणवत्ता की दिशा में काम कर रहे हैं, अंतर्गत सौपें गये। जिले के कक्षा 11वी/12वी में अध्ययनरत 32 मेधावी छात्रों को जो नीट और जेईई के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर रहे हैं। इन बच्चों का चयन राज्य स्तरीय परीक्षा…
मंत्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात और जन चौपाल कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
कवर्धा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात और जनचौपाल कार्यक्रम कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सहसपुर लोहारा और वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस दौरान विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आम नागरिकों से रूबरू होंगे। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज सहसपुर लोहारा में आगामी तिथि में होने वाले प्रस्तावित मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात और जन चौपाल कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण…
तकनीक का दिखा कमाल टेलीमेडिसीन द्वारा मछुवारे का हुआ सफल ईलाज
दुर्ग। विकासखंड पाटन में मछुवारें के रूप में अपनी जीविका जीने वाले प्रेमशंकर मुँह की छाले की समस्या से विगत कई वर्षों से जुझ रहे थे। उन्होंने लोकल स्तर पर इसके लिए कई बार इलाज भी करवाया परंतु इसमें उन्हें लाभ नही मिल पा रहा था। मछली कल्याण बोर्ड के सदस्यों को मछुवारा समुह द्वारा इसकी जानकारी मिली और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आशीष शर्मा बीएमओ पाटन से संपर्क किया। इस पर बीएमओ ने उन्हें टेली मेडिसिन सेवा से अवगत कराया। डॉ. आशीष शर्मा ने मरीज श्री प्रेमशंकर को…
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने ‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक‘ का हो रहा आयोजन
बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने प्रदेश के साथ ही जिले में भी ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में खेल से जुड़ी संस्कृति को एक नई पहचान दिलाने ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक‘‘ के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार एक अनुठी पहल कर रही है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन से अब फिर से लोगों में अपने स्थानीय खेलों के प्रति जागरूकता आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में खेले जाने वाले खेल अब गांवों से निकलकर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश…
खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैजैपुर विकासखंड में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन
सक्ती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विचार धारा अनूरूप पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने एवं प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के मार्ग-निर्देशन में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैजैपुर विकासखंड में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के समस्त ग्राम पंचायतों में राजीव युवा मितान क्लब व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के…
