रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचलों और ग्रामीण इलाकों के हाट-बाजारों में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों द्वारा 51 लाख 15 हजार 132 लोगों को इलाज मुहैया कराया गया है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से प्रदेश के 1824 हाट-बाजारों में क्लीनिक लगाकर लोगों की निःशुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना की शुरूआत के बाद से अब तक प्रदेश भर में कुल एक लाख दस हजार 988 हाट-बाजार क्लीनिक आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। योजना के अंतर्गत राज्य में 425…
महीना: सितम्बर 2022
नवीन जिले ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’ और ‘सक्ती’ के गठन की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित
रायपुर। राज्य शासन द्वारा नवीन जिले ‘‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’’ और ‘‘सक्ती’’ के गठन की अधिसूचना आज राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को प्रदेश के 32वें जिले के रूप में ‘‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’’ जिले का और 33वें जिले के रूप में ‘‘सक्ती’’ जिले का शुभारंभ करेंगे। अधिसूचना के अनुसार कोरिया जिले की सीमाओं को परिवर्तित कर नवीन जिला ‘‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर’’ तथा जांजगीर-चांपा जिले की सीमाओं को परिवर्तित कर नवीन जिला ‘‘सक्ती’’ सृजित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार जिला कोरिया के उपखंड मनेन्द्रगढ़, तहसील मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी एवं कोल्हारी तथा…
विश्व साक्षरता दिवस से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विशेष अभियान
रायपुर। विश्व साक्षरता दिवस से छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य को गढ़ने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए उनमें भाषायी कौशल के साथ-साथ गणितीय कौशल के विकास के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस दिन से राज्य के सभी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में गढ़बो नवा भविष्य कार्यक्रम के तहत पठन सामग्री का वाचन, सौ दिन सौ कहानियां, मुस्कान पुस्तकालय का नियमित उपयोग किया जाएगा। बच्चों में मूलभूत कौशल का विकास के साथ शुरूआती कक्षाओं में अंग्रेजी बोलचाल पर काय किया जाएगा। प्रबंध संचालक…
अक्षरों से अलख जगाने का दिवस है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 8 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अक्षरों की अलख जगाने का दिन है, अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। यह अक्षर ज्ञान के प्रकाश से समाज में सुख और समृद्धि फैलाने के संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा है कि वास्तव में अक्षर ज्ञान वह पहला द्वार है, जहां से ज्ञान के अनंत रास्ते खुलते हैं। साक्षरता…
छत्तीसगढ़ में 9 सितम्बर से होंगे 33 जिले, मुख्यमंत्री श्री बघेल करेगें 2 नए जिलों का शुभारम्भ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को पिछले सप्ताह 3 नए जिलों की सौगात देने के बाद आगामी 9 सितम्बर को 2 नए जिलों का शुभारम्भ करने जा रहे हैं। इस दिन से 32वां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती 33वां जिला के रूप में अस्तित्व में आएंगे। इस तरह प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़ कर 33 हो जायेगी। नवगठित जिलों में मुख्यमंत्री श्री बघेल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन करेगें साथ ही रोड शो भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवगठित जिले के लिए करोड़ो रुपए के विकास कार्यों…
छत्तीसगढ़ में लघु जलविद्युत परियोजनाओं की स्थापना को मिलेगा बढ़ावा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित केबिनेट की बैठक में प्रदेश में लघु जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए विभागीय नीति-2012 की अवधि में वृद्धि के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। वर्तमान में 25 मेगावाट क्षमता के लघु जल विद्युत परियोजना की स्थापना हेतु जारी अधिसूचना जिसकी अवधि फरवरी 2022 में समाप्त हो चुकी है, में 10 वर्ष की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि ऊर्जा विभाग द्वारा लघु जल विद्युत परियोजनाओं अंतर्गत 25 मेगावाट…
राज्य में 50 नवीन एकलव्य विद्यालयों के भवन निर्माण की मंजूरी
रायपुर। राज्य में 50 नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 11 भवनों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। 12 स्कूलों के भवन निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम के तहत भूमि आबंटन प्रक्रियाधीन है, जबकि शेष 27 स्कूलों के भवन की निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भारत सरकार राष्ट्रीय आदिवासी शिक्षा समिति के समक्ष प्रक्रियाधीन है। यह जानकारी आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित आवासीय एवं…
रोजगार, जागरूकता और शासन की योजनाओं में होगी युवाओं की भूमिका
रायपुर। छत्तीसगढ़ योजना भवन में राजीव युवा मिलान क्लब की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के सभी जिलों से समन्वयकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आहूत इस बैठक में मितान क्लब के पदेन शासी सदस्य एवं संभाग प्रभारी देवेन्द्र यादव, विधायक मिलाई नगर एवं विनय भगत, विधायक जशपुर के साथ ही संसदीय सचिव शकुन्तला साहू, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक राम कुमार यादव एवं अविनाश चौबे जी उपस्थित हुए। बैठक के दौरान मितान क्लब योजना की समीक्षा एवं जिलों में…
युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर समाज के नवनिर्माण में अहम् भागीदारी निभाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा में असीम शक्ति निहित है। वे अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहकर क्षेत्र व समाज के नवनिर्माण में ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें और इनके प्रगति में अहम् भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान गौठानों में स्थापित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में समूह ही नहीं अपितु इच्छुक युवा उद्यमी अथवा व्यक्ति को भी जोड़ने के लिए शासन की ओर से महत्वपूर्ण पहल होने…
राजपथ नहीं अब ‘कर्तव्य पथ’, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के रोड का बदल गया नाम
नई दिल्ली। अब तक राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट की सड़क को राजपथ के नाम से जाना जाता था, वह अब ‘कर्तव्य पथ’ हो गया है। यानी राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया गया है। नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) ने बैठक में इसे मंजरी दे दी है। NDMC ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजपथ रोड का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में विशेष परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी…
