रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात की कड़ी में आज कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान पहले वे इंदौरी पहुंचे फिर ग्राम कुकदूर में लोगों से भेंट-मुलाकात की। कुकदूर में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही हजारों की संख्या में ग्रामीण अपने मुखिया से मिलने कार्यक्रम स्थल पहुंच चुके थे, जहां उनके चेहरों पर प्रदेश के मुखिया से मिलने और उनके सामने शासकीय योजनाओं को लेकर अपनी बात रखने की उत्सुकता देखने को मिली। जब मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो जनता का उत्साह देखने को…
महीना: सितम्बर 2022
भेंट-मुलाकात: राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली के पहले 17 अक्टूबर को दी जाएगी-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा के ग्राम इंदौरी पहुंचे। उन्होंने वहां स्थानीय लोगों से रूबरू होकर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्थानीय लोगों की मांग पर अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इनमें इंदौरी के उप-स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नयन, मरका में जिला सहकारी बैंक की शाखा, धौराबंद और खैरा, खरबना-राम्हेपुर और कोहड़िया-सूरजपुर-हरदी के बीच सड़क निर्माण, सहसपुर लोहारा के रणवीरपुर में पुलिस…
सोहागपुर की फूलबाई पटेल ने मछली पालन से कमाएं 25 हजार रुपए, मुख्यमंत्री ने की सराहना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम सोहागपुर की फूलबाई पटेल ने बताया कि तालाब में मछली पालन से 25 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त हुई है। उनके समूह में 10 सदस्य हैं। समूह द्वारा 80 रुपए से 100 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से मछली का विक्रय किया जा रहा है। इसके अलावा उनके समूह द्वारा गौठान में वर्मीं कम्पोस्ट का भी निर्माण किया जा रहा है। उन लोगों ने अब तक एक लाख रुपए के वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर लिया है। फूलबाई पटेल ने…
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, बुजुर्गों के लिए छत्तीसगढ़ में प्रारंभ की जाएगी सियान हेल्पलाइन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए एक नवंबर, राज्य निर्माण दिवस से सियान हेल्पलाइन प्रारंभ की जाएगी। यह हेल्पलाइन ऐसे वृद्धजन, जिनकी संतानें देश-विदेश के अन्य स्थानों में कार्यरत हैं, उन्हें आपात स्थितियों में सहायता पहुंचाने में मदद करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश जारी कर पुलिस और समाज कल्याण विभाग से चर्चा कर हेल्पलाइन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने कहा है। ऐसे वृद्धजन जो घर में अकेले हो और…
विवाहित या अविवाहित, सभी महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात का अधिकार: Supreme Court
न्यूज़ डेक्स। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है, जिसके मुताबिक अब देश की सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार हासिल होगा। महिला अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट की डीवाई चंद्रचूड़ सिंह की बेंच ने ये अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक देश की सभी महिलाएं-विवाहित हों या अविवाहित, सबको गर्भपात का अधिकार दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने विवाहित और अविवाहित महिलाओं के बीच गर्भपात के अधिकार को मिटाते हुए अपने फैसले मे कहा है कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट से अविवाहित महिलाओं को…
चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया, स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर दी गयी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की 115 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया। एयरपोर्ट के नामकरण पर एक भव्य समारोह भी रखा गया और नये नाम को अधिकारिक किया गया। समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आधिकारिक तौर पर हवाई अड्डे का नामकरण किया। इस कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और बंडारू दत्तात्रेय के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और…
करोड़ों देशवासियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, मुफ्त राशन की स्कीम तीन महीने के लिए फिर बढ़ी
नई दिल्ली। देश के गरीब राशन कार्ड धारकों के लिए मोदी सरकार ने एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि अब राशन कार्ड धारकों को दिसंबर महीने तक फ्री में राशन मिलता रहेगा। आपको बता दें कि फ्री राशन से देश के गरीबों का कल्याण हुआ है। दिवाली, दशहरा और छठ जैसे मौकों…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां के उन्मुक्त जीवन और ऐतिहासिक महत्व को दुनिया को बताने की आवश्यकताः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। एक समय था जब छत्तीसगढ़ का नाम लेते हुए लोगों के जेहन में सिर्फ खनिज संसाधन और नक्सलियों का ख्याल आता था, लंबे समय तक छत्तीसगढ़ का पर्यटन उपेक्षित रहा और नया राज्य बनने के बाद भी पूरा ध्यान सिर्फ नक्सल समस्या पर ही था। जबकि छत्तीसगढ़ में इतना सब कुछ है कि सिर्फ प्रकृति से मिले उपहारों को ही हम व्यवस्थित कर लें तो यह स्थान पर्यटकों की पहली पसंद बन जाएगा और हमारी सरकार इसी बात पर निरंतर काम कर रही है। यह उद्बोधन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
मुख्यमंत्री श्री बघेल से उनके निवास पर मिलने पहुंचे विश्वभर से आए शतरंज खिलाड़ी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में विश्वभर से आए शतरंज के ग्रैंड मास्टर्स खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसढ़ी परंपरा के अनुसार राजकीय गमछा पहनाकर सभी अतिथि खिलाड़ियों का स्वागत किया। अतिथि खिलाड़ियों के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री निवास की सजावट छत्तीसगढ़ी परिवेश के आधार पर की गई थी। शतरंज के माहिर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शतरंज एक प्रकार से राजनीति का ही खेल है। इसमें शह-मात की भूमिका खास तौर पर होती है। शतरंज में…
कथक भाव पर आधारित राज्य गीत के वीडियो को मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित टूरिज्म कान्क्लेव के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टूरिज्म कॉन्क्लेव में टूरिज्म बोर्ड की जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा दुबे द्वारा तैयार किए गए कथक भाव पर आधारित राज्य गीत के वीडियो का लोकार्पण किया ।इस वीडियो में छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है। पहली बार लोक संगीत पर आधारित राज्यगीत को शास्त्रीय कथक नृत्य के भाव के साथ फिल्माया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंडल के…
