छत्तीसगढ़ में अब तक 4.54 लाख व्यक्तिगत और 45 हजार से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रदेश में क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक वन अधिकार और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के अंतर्गत वितरित वनों के प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावों के लिए विशेष अभियान चलाने कहा। उन्होंने इसके लिए ग्रामसभा जागरूकता अभियान भी संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में हुई बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी एवं प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ…

जैविक खाद के उपयोग से मुलायम हो रही है खेत की मिट्टी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम के मौके पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर योजना की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में गोबर से निर्मित वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने माना है कि जैविक खाद के उपयोग से खेती की मिट्टी मुलायम हो रही है। इससे चालू खरीफ सीजन में खेत की जुताई और धान की रोपाई में…

सभी क्षेत्रों में विकास से प्रदेश में आया बड़ा परिवर्तन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में खेती-किसानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यवसाय सहित अन्य क्षेत्रों में बीते साढ़े तीन सालों में तेजी से विकास के चलते प्रदेश में व्यापक बदलाव दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपज की खरीदी एवं प्रसंस्करण सहित नवीन औद्योगिक नीति के चलते छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था बेहतर बनी रही, जिसके चलते व्यापार व्यवसाय में भी तेजी आई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज शाम रायपुर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ…

शासकीय योजनाओं से आई आत्मनिर्भरता, जागा आत्मविश्वास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित मोर महापौर मोर दुआर कार्यक्रम के समापन अवसर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभांन्वितों से बातचीत की। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को बताया मोर महापौर मोर दुआर अभियान से नागरिकों की समस्याएं का समाधान तत्काल हो रहा है। साथ ही शासकीय योजनाओं का भी लाभ स्थल में मिल रहा है। इसके लिए हमें न कठिन प्रक्रिया का पालन करना पड़ा है, न ही कार्यालय के चक्कर काटने पड़े। शासन की योजनाएं…

आमजनों तक नागरिक सेवाओं को पहुंचाने किया सफल प्रयास : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी विकास की बराबर चिंता की है। आम नागरिकों तक सेवाओं को पहुंचाने के लिए कई सफल योजनाएं संचालित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लोगों को आय, जाति, निवास, शादी का रजिस्ट्रेशन जैसे कागजों के लिए दफतरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, इसके लिए हमने मितान योजना शुरू की हैं। अब इनके…

देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच रही जशपुर की नाशपाती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की नाशपाती का स्वाद देश की राजधानी दिल्ली को पसंद आ रहा है। दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश, रांची समेत देश के विभिन्न राज्यों में जशपुर की नाशपाती खरीदी जा रही है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध जशपुर के दूरस्थ अंचलों के किसान अपने खेतों में साग-सब्जी के अलावा नवीन पद्धति से चाय, काजू, टमाटर, मिर्च, आलू की भी अच्छी खेती कर रहे हैं। यहां के बगीचा विकासखंड के पठारी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नाशपाती की खेती की…

मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक : एक लाख नौ हजार से ज्यादा महिलाओं का निःशुल्क इलाज

रायपुर। मुख्यमंत्री दाई दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक राज्य में करीब एक हजार 475 कैम्प लगाएं जा चुके है और इनसे रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की गरीब स्लम बस्तियों में रहने वाली एक लाख नौ हजार 505 से अधिक महिलाओं एवं बच्चियों का उनके घर के पास ही इलाज किया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत दाई-दीदी क्लिनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन…

मुख्यमंत्री श्री बघेल का खरोरा प्रवास: लगभग 03 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत के कॉलेज भवन का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के खरोरा में स्व.रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। कॉलेज का यह नया भवन तीन करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री कॉलेज परिसर में ही क्षेत्र के दानवीर दाऊ रामप्रसाद जी देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान श्री बघेल जनसमुदाय को संबोधित किया और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की। खरोरा कॉलेज में लगभग चार सौ विद्यार्थियों को पढ़ने की बेहतर सुविधा मिलेगी- खरोरा में स्व.रामप्रसाद देवांगन…

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा हमारे पुरखों की देन, इसे जीवंत बनाए रखना हम सब की नैतिक जबावदारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के खरोरा में निर्मित कॉलेज भवन का लोकार्पण और दानवीर स्व. दाऊ रामप्रसाद देवांगन की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दानवीर श्री देवांगन ने बच्चों के भविष्य उज्जवल करने के लिए अपने जीवनकाल में ही स्कूल के लिए 4 एकड़ जमीन दान की थी। शिक्षा के माध्यम से ना केवल व्यक्ति का विकास होता है। अपितु परिवार और समाज सुदृढ़ और विकसित भी होता है। उन्होंने शिक्षा के अलख जगाने में स्व.…

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घर, संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं : मुख्यमंत्री

​​​​​​​रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता सप्ताह के विशेष डीपी फ्रेम का इस्तेमाल अपनी डीपी में करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी सिलसिले में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस सप्ताह…