रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पेसा कानून पहले से अस्तित्व में था लेकिन इसके नियम नहीं बनने के कारण इसका लाभ आदिवासियों को नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेसा अधिनियम को लेकर नियम बन चुका है और इसके लिए आठ अगस्त को राजपत्र में प्रकाशन भी किया जा चुका है। इससे आदिवासी अपने जल-जंगल-जमीन के बारे में खुद फैसला ले सकेंगे। मुख्यमंत्री विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित…
महीना: अगस्त 2022
हमारी सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरितहमारी सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के साथ ही हमने आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। आदिवासी हितों के लिए ऐसे कार्य किए गए जो राज्य बनने के बीस वर्षाें में नहीं हुए। हमारी सरकार ने पेसा कानून को पूरी तरह क्रियान्वित करने के लिए नियम बनाए और यह खुशी की बात है कि 08 अगस्त को इसका प्रकाशन छत्तीसढ़ राजपत्र में…
आदिवासी समाज के उत्थान के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा एवं आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के उत्थान की दिशा में काम किया जा रहा है। उनके मान-सम्मान को बढ़ाने के साथ गौरवशाली कला, संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। यह समाज बहुत ही न्याय प्रिय और प्रकृति के बहुत समीप रहकर उन्मुक्त जीवन जीने वाला लोकतांत्रिक समाज है। जो किसी अन्य समाज में दिखाई नहीं देता। मुख्यमंत्री ने कहा…
PM मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उन सभी योद्धाओं को याद किया जिन्होंने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया। पीएम मोदी ने कई ट्वीट् किए। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “उन सभी को याद करते हुए, जिन्होंने बापू के नेतृत्व में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लिया और हमारे स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया।” Remembering all those who took part in the Quit India Movement under Bapu's leadership and strengthened our freedom struggle. pic.twitter.com/cWWB7KX57G — Narendra Modi (@narendramodi) August…
वन अधिकार के प्रति ग्राम सभा जागरूकता अभियान कैलेण्डर एवं वीडियो संदेश का भी हुआ विमोचन
रायपुर। वन अधिकार के प्रति ग्राम सभा जागरूकता अभियान कैलेण्डर एवं वीडियो संदेश का भी हुआ विमोचनमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां निवास कार्यालय में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित ’आदि विद्रोह’ एवं 44 अन्य पुस्तिकाओं का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वन अधिकार के प्रति ग्राम सभा जागरुकता अभियान के कैलेण्डर, अभियान गीत तथा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (चारगांव जिला कांकेर) के वीडियो संदेश का भी विमोचन किया। वन अधिकार के प्रति ग्राम सभा जागरूकता अभियान कैलेण्डर एवं…
जिला स्तर पर नहीं घोषित कर सकते अल्पसंख्यक : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। एक याचिका के जवाब में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिला स्तर पर अल्पसंख्यकों की पहचान करना कानून के विपरीत है क्योंकि धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों पर विचार राज्य स्तर पर होना चाहिए। न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति एसआर भट्ट की पीठ ने यह टिप्पणी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम-1992 को चुनौती देने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए की है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में शीर्ष अदालत से अनुरोध किया गया है कि वह केंद्र को निर्देश दे कि जिला स्तर पर अल्पसंख्यकों…
छत्तीसगढ़ में 36वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियां प्रारंभ
रायपुर। 36वां राष्ट्रीय खेल गुजरात में होने जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से विभिन्न खेलों में खिलाड़ी भाग लेंगे। राष्ट्रीय खेल का आयोजन आगामी सितंबर माह में होगा। राज्य के खिलाड़ी नेशनल गेम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके और अधिक से अधिक पदक जीत सकें, इसके लिए खेल संचालनालय ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। 36वां राष्ट्रीय खेल के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों की अधिकृत जानकारी खेल संचालनालय द्वारा खेल संघों से मंगाई गई है, जिसके आधार पर खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन कराया जायेगा। राज्य…
मुख्यमंत्री भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर। सावन के पवित्र माह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा के शुभारंभ में मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कांवड़ पूजा की और कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इसके पूर्व मच्छी तालाब हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन भजन की धुन पर थिरकते हुए…
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 25 लाख से ज्यादा लोगों का निःशुल्क इलाज
रायपुर। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 25 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा गरीबों की बस्तियों में पहुंचकर किया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। योजना के तहत अब तक पांच लाख 15 हजार 574 मरीजों को पैथालॉजी टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही 20 लाख…
सी-मार्ट का उद्देश्य स्थानीय बाजार और रोजगार को बढ़ावा देना – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निवास कार्यालय में महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सी-मार्ट में खरीदी- बिक्री की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने बिक्री बढ़ाने पर जोर देते हुये कहा कि सी-मार्ट का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्व सहायता समूहों, कुम्भकारों, अन्य पारंपरिक कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही सी-मार्ट के माध्यम से स्थानीय निवासियों को रोगजार के बेहतर अवसर और नागरिकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तायुक्त वस्तुएं उचित कीमत पर उपलब्ध करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सी-मार्ट में उत्पादों…
