यूपी चुनाव :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का अनुरोध किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को हो रहे पहले चरण के मतदान में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन…

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब 61 लघु वनोपजों की खरीदी, वनवासियों के हित में अहम् फैसला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर 61 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ में लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 61 कर दी गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत 52 से बढ़ाए गए…

राज्य में शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष 4.0 , गर्भवती माताओं व बच्चों का होगा टीकाकरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मिशन इंद्रधनुष 4.0 की शुरूआत हो चुकी है। 7 फरवरी से शुरू हुए इंद्रधनुष मिशन 4.0 का उद्देश्य नियमित टीकाकरण में तेजी लाना है। फिलहाल इसकी शुरूआत राज्य के पांच जिलों से की गई है, जिसमें राज्य का बस्तर, धमतरी, दुर्ग, कांकेर एवं राजनांदगॉव जिला शामिल हैं। कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से राज्य में जहां वयस्क आबादी लगभग सुरक्षित हो चुकी है, लेकिन बच्चे अभी भी खतरे में है। टीकाकरण से छूटें बच्चों को टीका लगाने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान चलाया जा रहा है।…

एस.डी.जी. इंडिया इंडेक्स 4.0 तथा मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स विषय पर कार्यशाला, नीति आयोग एवं राज्य योजना आयोग का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग तथा नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा अपकमिंग एसडीजी इंडिया इंडेक्स 4.0 तथा मल्टीडाइमेंशनल पोवर्टी इंडेक्स विषय पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष एस.डी.जी. (सतत् विकास लक्ष्य) इंडेक्स जारी किया जाता है, जिसमें प्रत्येक एस.डी.जी. लक्ष्य हेतु राज्यों को रैंकिंग दी जाती है। अभी तक नीति आयोग इस संबंध में तीन इंडेक्स जारी कर चुका है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, राज्य योजना आयोग, अजय सिंह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र…

राज्यसभा में बरसे पीएम मोदी- अगर कांग्रेस ना होती तो सिखों का नरसंहार ना होता, लोकतंत्र में परिवारवाद ना होता, इतना भ्रष्टाचार न होता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रसाद के दौरान अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा तो दिया ही, साथ ही विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो सिखों का नरसंहार नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए और भी ऐसे कई घटनाओं का जिक्र किया। इस दौरान कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सुझाव दिया कि कांग्रेस का नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्थान…

यूपी चुनाव 2022: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, किसानों को फ्री बिजली, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर; छात्राओं को स्कूटी

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में 10 फरवरी को प्रथम चरण का मतदान (First Phase Election UP) होना है, इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ जारी कर दिया। अपने घोषणापत्र के साथ-साथ भाजपा ने ‘कर के दिखाया है’ नाम से एक चुनावी गाना भी लॉन्च किया। इस गाने में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी वादे पूरे करके दिखाए और राज्य में बीजेपी ही आएगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री…

महाभारत के ‘भीम’ ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रवीण कुमार ने 74 साल की उम्र में आखरी सांस

मुंबई। बीआर चोपड़ा निर्देशित महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रवीण कुमार ने कई फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि उन्हें प्रसिद्धि महाभारत में भीम की ही भूमिका से मिली है। लंबे चौड़े प्रवीण कुमार सोबती ने अपने अभिनय के जरिए भीम के किरदार में जान फूंक दी थी। आपको बता दें कि महाभारत सीरियल को बहुत ज्यादा…

कोविड – 19 : कोरोना की तीसरी लहर थमी लेकिन डरा रहे मौत के आंकड़े:, बीते 24 घंटों में 67 हजार नए केस, 1188 मौतें

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की तीसरी लहर थम गई है। भारत में कोरोना के दैनिक आंकड़ों में भले ही गिरावट हुई है लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। मंगलवार (08 फरवरी) के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 67 हजार 597 नए केस सामने आए हैं। वहीं 1,188 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी दौरान एक दिन में 1 लाख 80 हजार 456 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 9 लाख 94…

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकार्ड टूटा, राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 97.97 लाख मीट्रिक टन धान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 97 लाख 97 हजार 122 मीट्रिक टन धान की खरीदी कर अपने पिछले साल के रिकार्ड को ब्रेक करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है। राज्य में बीते साल 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस साल राज्य में एक दिसम्बर 2021 से शुरू हुआ धान खरीदी का महाअभियान आज 7 फरवरी को सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। इस साल 21,77,283 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना…

लोकसभा में प्रधानमंत्री कांग्रेस को घेरते हुए बोले- बांटो और राज करो की नीति को कांग्रेस ने अपना चरित्र बना लिया है, आज कांग्रेस टुकड़े टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए बहस का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजिल दी। उन्होंने कहा कि देश ने आदरणीय लता दीदी को खो दिया है। इतने लंबे काल तक जिनकी आवाज ने देश को मोहित किया, देश को प्रेरित भी किया, देश को भावनाओं से भर दिया। मैं आज आदरणीय लता जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। देश ने आदरणीय लता दीदी को खो दिया है। इतने लंबे काल तक जिनकी…