उद्योगपति लाएं एप्रोच में परिवर्तन, तभी ग्रामीणों से मिलेगा समर्थन : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समुंद चौक के पास स्थित संस्था के भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बस्तर के विकास में उनके निरंतर योगदान देने की आशा व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने भाषण के दौरान चेंबर आफ कामर्स जगदलपुर को भवन निर्माण के लिए किफायदी दर पर जमीन देने की घोषणा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिटी ग्राउण्ड फुटबाल मैदान में चल रहे विकास कार्यों का किया अवलोकन

​​​​​​​रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के फुटबाल मैदान सिटी ग्राउंड में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने 36 क्वाटर्स रिडेवलेपमेंट के तहत 138 आवासों के निर्माण की आधारशिला रखी। जर्जर हो चुके 36 क्वार्टर्स को ध्वस्त कर हाउसिंग बोर्ड द्वारा यहां भव्य बहुमंजिला इमारत बनायी जाएंगी। जिसमें भूतल के अलावा 6 मंजिल का निर्माण किया जाएगा। इसमें 48 आवास 3 बेडरुम, हाल, किचन युक्त तथा 90 आवास 2 बेडरुम, हाल, किचन वाले होंगे। इनमें आधे आवास शासकीय कर्मचारियों को आबंटित किए जाएंगे तथा…

बस्तर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ सहित समूचे बस्तर के विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा बस्तर के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि हम सब मिलकर जनभावनाओं के अनुरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर एक खुशहाल, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण बस्तर का निर्माण कर विकास की गंगा बहायेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान दलपत सागर के समीप समुंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 109 करोड़ रूपए लागत के कुल 29 विकास कार्यों का…

बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समुंद चैक के पास स्थित संस्था के भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बस्तर के विकास में उनके निरंतर योगदान देने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड के…

CDS बिपिन रावत समेत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण, देखें पुरस्कारों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह , देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल तमिलनाडु के कुन्नूर में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 14 सशस्त्र बलों के जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। ऐसे में सरकार ने उनको शौर्य को सलाम करते हुए मरणोपरांत पद्म विभूषण…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 73वंे गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। वर्ष 1950 में 26 जनवरी को देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। संविधान ने सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय और समता के लिए मजबूत नींव तैयार की।…

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संबोधन, महात्मा गांधी से लेकर कोरोना महामारी तक की बात, पढ़े, राष्ट्रपति के संबोधन की खास बातें

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समस्त देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सबको एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का यह उत्सव है। सन 1950 में आज ही के दिन हम सबकी इस गौरवशाली पहचान को औपचारिक स्वरूप प्राप्त हुआ था। उस दिन भारत विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ और हम भारत के लोगों ने ऐसा संविधान लागू किया जो हमारी सामूहिक चेतना का जीवंत दस्तावेज…

मुख्यमंत्री ने किया धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का अवलोकन, बस्तर में मिलेगी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रीड़ा परिसर का अवलोकन किया और निर्माण कार्यों को प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी। मुख्यमंत्री ने क्रीड़ा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के बाद बस्तर के खेल शिक्षकों से भी मुलाकात की। धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो रहा है। क्रीड़ा परिसर को…

मुख्यमंत्री ने की नेशनल लेवल के खिलाड़ियों से मुलाकात, खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रीडा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों के अवलोकन के दौरान बस्तर के नेशनल लेवल के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने क्रीड़ा परिसर के अवलोकन के दौरान तीरंदाजी में 4 बार राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली कुमारी राधिका पोयाम से मुलाकात की। कुमारी राधिका ने सब जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। मुख्यमंत्री ने कुमारी राधिका से बात करते हुए उनसे तीरंदाजी किट के बारे में जानकारी ली और…

26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर प्रदर्शित झांकियों में से चुन सकते हैं अपनी मनपसंद झांकी, ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन एवं चयन की सुविधा

रायपुर। 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर मुख्य समारोह में देश के विभिन्न राज्यों की प्रदर्शित झांकियों में से लोग अपनी मन पसंद की झांकी का चयन कर सकते हैं। लोगों को पहली बार अपनी पसंद की झांकी को चुनने के लिए ऑनलाईन वोट की सुविधा मिली है। इसके लिए सर्वप्रथम http://mygov.in/rd2022 लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस लिंक पर देश के राज्यों के नाम का आप्शन चयन के लिए उपलब्ध है, जिसकी झांकी पसंद आई है। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी भी राजपथ पर…