रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नई कोविड पाबंदियों का ऐलान किया है। राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने हर जिले में किसी भी तरह की पब्लिक गैदरिंग (भीड़ जुटाना) को बैन कर दिया है। साथ ही राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को खास निर्देश दिए हैं कि अगर उनके जिले में 4 फीसदी से ऊपर का पॉजिटिविटी रेट है तो वो जल्द से जल्द सख्त कदम उठाएं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि 4 फीसदी…
महीना: जनवरी 2022
तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की प्रथम निविदा में 914 करोड़ रूपए का विक्रय
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की प्रथम निविदा में अधिसूचित मात्रा की 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय औसत दर 8 हजार 067 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 914 करोड़ रूपए में किया गया, जो कि पिछले चार वर्षों के प्रथम निविदा के विक्रय की तुलना में सर्वाधिक रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता के संग्रहण से पूर्व उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि…
राज्य में हो चुकी 58.38 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, प्रदेश में 14.96 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 04 जनवरी तक 14 लाख 96 हजार 910 किसानों से 58 लाख 38 हजार 231 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 24 लाख 34 हजार 167 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों…
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक हर सम्भव उपाय करें : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश मेें कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 गाइडलाईन के तहत सख्ती से हर संभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा मुख्य उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण और इससे संबंधित रिस्क को सीमित करना है, न कि आर्थिक गतिविधियों को धीमा करना। इस संबंध में जारी निर्देश में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि प्रदेश के ऐसे जिले जहां पॉजिटिव रेट 4 प्रतिशत…
मुख्यमंत्री ने मंत्रीगणों को अपने प्रभार वाले जिलों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने हर संभव उपाय करने को कहा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी मंत्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जिलों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए हर संभव प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में पूरे विश्व एवं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि चिन्ताजनक है। उन्होंने मंत्रीगणों को अपने प्रभार वाले जिलों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की अतिशीघ्र वर्चअल बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति एवं रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है। मुख्यमंत्री…
प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की टीकाकरण की अच्छी शुरूआत, पहले ही दिन कुल लक्ष्य के 11 प्रतिशत को लगाए गए टीके
रायपुर। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की टीकाकरण की अच्छी शुरूआत हुई है। पहले ही दिन 3 जनवरी को प्रदेश भर में एक लाख 85 हजार 906 किशोर-किशोरियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। यह प्रदेश में इस आयु वर्ग के कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों के 11 प्रतिशत से अधिक है। मुंगेली और धमतरी जिले में पहले ही दिन कुल लक्ष्य के 39-39 प्रतिशत, कोंडागांव में 37 प्रतिशत, कांकेर में 20 प्रतिशत, गरियाबंद और दुर्ग में 19-19 प्रतिशत, बालोद में 18 प्रतिशत,…
महिला एवं बाल विकास मंत्री मरार समाज के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हुईं शामिल
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया सोमवार को रायपुर के महामायी पारा में मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण और विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुईं। भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुबाला पटेल ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती भंेड़िया ने समाज सुधारक और मराठी कवियत्री सावित्री बाई फूले के महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किये गये अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा…
महिला आयोग की समझाइश पर पति-पत्नी साथ रहने हुए तैयार, पति भरण पोषण राशि देने हुआ राजी
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग महिलाओं को न्याय मिलने के साथ उनका जीवन भी संवार रहा है। सोमवार को रायपुर के शास्त्री चौक स्थित आयोग कार्यालय में हुई सुनवाई में एक प्रकरण में जहां पति अपनी पत्नी और दो बच्चों को साथ रहने के लिए तैयार हुआ वहीं एक अन्य प्रकरण में पति अपनी पत्नी को 5 हजार रूपए महीना भरण-पोषण देने के लिए राजी हो गया। इसके साथ ही अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण डॉ अनिता रावटे, अर्चना उपाध्याय की समझाइश पर समाज प्रमुखों ने आवेदिकागणों से सामाजिक…
आबकारी विभाग ने अवैध शराब विक्रयकर्ताओं के खिलाफ की सख्त कार्यवाही, 2500 पाव विदेशी मदिरा सहित कुल 548 बल्क लीटर अवैध शराब की जप्त
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिये लगातार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के मार्गदर्शन में 03 जनवरी 2022 को रात्रिकाल में आबकारी विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, रायपुर संभागीय उड़नदस्ता संभाग-रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग एवं बिलासपुर संभाग तथा जिला रायपुर, जिला दुर्ग, जिला बिलासपुर के आबकारी कार्यपालिक अधिकारियों की टीम द्वारा रायपुर जिले में स्थित 12 होटल बारों, 13 ढाबांे में आकस्मिक जांच की कार्यवाही की गई। सचिव एवं आबकारी आयुक्त निरंजन दास…
राष्ट्रीय कला उत्सव में छत्तीसगढ़ के जयंत व साधना ने दी ऑनलाइन प्रस्तुति
रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन कला उत्सव में छत्तीसगढ़ के दो प्रतिभागियों ने आज एकलवादन शास्त्रीय संगीत में तबलावादन प्रस्तुत कर देशवासियों का मन मोह लिया। रायपुर के जे.एन. पाण्डेय स्कूल के जयंत चौहान और जांजगीर चांपा जिले से साधना साहू ने यह प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के प्रबंध संचालक नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने जयंत चौहान और साधना साहू को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के अजय पिल्ले, प्रशांत पाण्डेय, नीलम कुशवाहा, शैलेन्द्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय…
