प्रदेश में तेजी से हो रहा है 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण, अब तक 38 प्रतिशत बच्चों को लगाया जा चुका टीका

रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। विगत 3 जनवरी को इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद पहले चार दिनों में ही कुल लक्ष्य के 38 प्रतिशत किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। मुंगेली, राजनांदगांव, धमतरी और महासमुंद जिले में शुरूआती चार दिनों में ही कुल लक्ष्य के आधे से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं बालोद, बेमेतरा, कांकेर, गरियाबंद और कोंडागांव भी इसके करीब है। प्रदेश में…

छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है और उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। चंदखुरी में दसवें बैच के 33 और ग्यारहवें बैच के 9 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री श्री बघेव दीक्षांत समारोह मे शामिल…

छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति अभियान को बड़ी सफलता, ढाई साल में करीब एक लाख 60 हजार बच्चे हुए कुपोषण मुक्त

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शुरू हुए कुपोषण मुक्ति अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के 2020-21 में जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 5 वर्ष तक बच्चों के वजन के आंकड़े देखे जाएं तो कुपोषण की दर 6.4 प्रतिशत कम होकर 31.3 प्रतिशत हो गई है। यह दर कुपोषण की राष्ट्रीय दर 32.1 प्रतिशत से भी कम है। वर्ष 2015-16 में जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के अनुसार प्रदेश में 5 वर्ष तक के बच्चों में वजन के अनुसार कुपोषण…

राज्य में अब तक 63.83 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में प्रदेश के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 16 लाख 14 हजार 311 किसानों से 63 लाख 83 हजार 163 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 11 हजार 634 करोड़ 21 लाख रूपए…

बेमेतरा और कबीरधाम के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य तथा बेमेतरा एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज दोनों जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक कर कोरोना नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा समाज सेवियों से चर्चा कर उनसे कोरोना नियंत्रण एवं आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार के प्रति जागरूक करने की अपील की और कहा कि नागरिक भीड़-भाड़ वाली जगहों…

राज्य में आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी प्रभावित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों के सहयोग और सावधानी से हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को भी हराएंगे। उन्होंने लोगों से राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड गाईडलाईन का कड़ाई से पालन करने और सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है, टीकाकरण से छूटे लोगों और 15 से 18 वर्ष के किशोरों से उन्होंने अनिवार्य रूप से टीका लगवाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

मुख्यमंत्री ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि धर्मनिष्ठा और कर्मठता की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। उन्होंने कहा कि भक्तिन तेलिन माता का त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमे हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

गणतंत्र दिवस पर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी होगी पहली किश्त : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली किश्त का भुगतान किया जाएगा। इस योजना से प्रदेश के 3 लाख 56 हजार 485 पात्र परिवार लाभान्वित होंगे। इन परिवारों को सालाना 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में यह घोषणा की। राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए 1 सितम्बर 2021…

छत्तीसगढ़ की 16 जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को एनएबीएल से मिली मान्यता

रायपुर। जल जीवन मिशन के अंर्तगत पेयजल गुणवत्ता परीक्षण कार्य में छत्तीसगढ़ राज्य ने अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। राज्य के 16 जिला स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को NABL (नेशनल एक्रीडीटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एण्ड कैलीब्रेशन लेबोरेटरीज) मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जिसमें दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, कांकेर एवं जगदलपुर जिले की जल परीक्षण प्रयोगशालाएं शामिल हैं। शेष बचे आठ जिलों द्वारा भी NABL हेतु पूर्ण तैयारी उपरांत आवेदन कर दिया गया है। जल जीवन मिशन द्वारा सब डिविजन स्तरीय…

मुख्यमंत्री ने गौठानों को पैरा दान करने वाले किसानों को बधाई दी, गौठानों को किसान भाईयों ने दिया 7 लाख 32 हजार 886 क्विंटल पैरा दान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौठानों में गौमाता के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने वाले राज्य के किसान भाईयों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी अपील का राज्य के किसान भाईयों ने न सिर्फ मान रखा है, बल्कि इस साल पराली भी नहीं जलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के किसान भाईयों ने अभी तक 7 लाख 32 हजार 886 क्विंटल पैरा का दान गौठान में गौमाता के चारे के लिए किया है, यह बेहद खुशी की बात है। मुख्यमंत्री ने…