मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक के विलोपन संबंधी टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न

रायपुर। राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के विलोपन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टास्क फोर्स की बैठक ली गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग सुब्रत साहू, सचिव, नगरीय प्रशासन विभाग, अलरमेलमंगई डी., प्रसन्ना आर., सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं आर.पी. तिवारी, सदस्य सचिव, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मण्डल शामिल हुए। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के विलोपन के संबंध में भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार एक…

कोविड-19: टीका न लेने वालों सावधान! मुंबई में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती 96% मरीजों ने नहीं ली वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को अब तक हल्का माना जा रहा है। शायद इसलिए भी क्योंकि बीते साल डेल्टा वेरिएंट की तुलना में यह कम जानलेवा है लेकिन अगर किसी ने कोरोना टीका नहीं लिया है तो उसके ओमिक्रॉन भी कहर बरपा सकता है। मुंबई के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। यहां कोरोना से संक्रमित जिन लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे जाने की जरूरत पड़ रही है, उनमें से अधिकांश ने टीका नहीं लिया है। बृहन्मुंबई नगरपालिका के मुखिया ने इसकी जानकारी दी। छह जनवरी तक के…

कोविड-19: देश में कोरोना से मचा कोहराम, 24 घंटों में मिले 1,41,986 नए मरीज और 285 की मौत, दिल्ली-मुबंई- बंगाल में हो रहा है कोरोना विस्फोट

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के केस काफी तेज गति से बढ़ रहे हैं और दैनिक मामलों की संख्या डेढ़ लाख के पास पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,41,986 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 285 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 40,895 है। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के मुकाबले…

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और सरगुजा के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सरगुजा में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा नगरीय प्रशासन एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से सरगुजा जिले के अधिकारियों का बैठक लेकर वहां कोविड-19 की स्थिति और इस पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने वर्चुअल बैठक में कहा कि देश में अभी करीब एक लाख कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं, तो यह माना जा सकता है कि अब तीसरी लहर विचार नहीं बल्कि प्रारंभिक दौर में आ चुकी है। सरगुजा जिले…

अपनी कार्य कुशलता से वन विभाग की छवि को मिला बेहतर स्वरूप : श्री अकबर

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्टार अंलकरण कार्यक्रम में उप वन क्षेत्रपाल से वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान विभाग में नवनियुक्त 27 प्रशिक्षु वन क्षेत्रपालों को प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, विधायक बृहस्पति सिंह और प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल…

सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन होम क्वारंटाइन, 8वें दिन RT-PCR ज़रूरी

नई दिल्ली। भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन पर सात दिनों के लिए घर पर पृथकवास में रहना और आठवें दिन आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है। इस सलसिले में संशोधित दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को जारी दिशानिर्देश 11 जनवरी से प्रभावी होंगे और अगले सरकारी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पता चलने के बाद वैश्विक स्तर पर कोविड के मामले बढ़ने के मद्देनजर नया आदेश जारी किया गया है। हम आपको बता दें कि इससे पहले, जोखिम वाले देशों के…

12 जनवरी से दुकानों में मिलेगी Omicron Test Kit, जानिए कीमत और पूरी डिटेल

नई दिल्ली। 12 जनवरी से ओमिक्रॉन की जांच आसान होने वाली है और सामान्य RC-PCR टेस्ट की तरह इसकी रिपोर्ट भी कुछ ही घंटों में मिल सकती है। ओमिक्रॉन की जांच के लिए एक स्वदेशी टेस्ट किट विकसित की गई है, जिसके इस्तेमाल के बाद जीनोम सिक्वेंसिग का लफड़ा ही खत्म होने जा रहा है। ओमिश्योर टेस्ट किट को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी इसे बाजारों में लॉन्च करने के लिए तैयार है और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। सबसे बड़ी बात ये है कि ओमिश्योर टेस्ट किट…

उप पुलिस अधीक्षक पासिंग आउट परेड में दिखा देशभक्ति का जज्बा, वर्दीधारी बच्चों से मिलकर मुख्यमंत्री ने किया उत्साहवर्धन

रायपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में उप पुलिस अधीक्षकों के परिजन भी सम्मिलित हुए थे। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक की वर्दी में दर्शक दीर्घा में मौजूद दो बच्चों ने मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पुत्र कृतज्ञ चंद्राकर और उनके भतीजे रूद्रांश चंद्राकर को पुलिस वर्दी में देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद को उनसे मिलने से नहीं रोक पाए और दोनों से विशेष मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इतनी…

प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यहां के एक करोड़ 25 लाख 49 हजार 361 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक की आबादी का 64 प्रतिशत है। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के 97 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 38 प्रतिशत…

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षक हुए सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियो को दिया पुरस्कार

रायपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में दसवें और ग्यारहवें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के महानिदेशक डी एम…