न्यूज़ डेस्क। भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का एलान कर दिया। ये पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा हैं। चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने पर मतदाता शिकायत कर सकें, इसके लिए आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सीविजिल (cVIGIL) एप लॉन्च किया था। इस एप का इस्तेमाल इन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी किया जाएगा। आयोग का दावा है कि इस App के माध्यम से आने वाली हर शिकायत पर 100…
महीना: जनवरी 2022
Assembly Election 2022 Dates: उत्तर प्रदेश – उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, देखें पूरा कार्यक्रम
न्यूज़ डेस्क। भारतीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधान सभा चुनाव 2022 की तरीखों का ऐलान कर दिया है। भारत के चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में संपन्न होगा। उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। मणिपुर में दो फेज में चुनाव होगा । पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित होंगे। चुनाव तारीखों के एलान…
कोविड-19: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3455 नए मामले आए, चार की गई जान, 13066 एक्टिव केस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 3455 नए केस मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 1024 संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से प्रदेश में चार लोगों की जान भी चली गई। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13066 पहुंच गई है। बढ़ते संक्रमण की वजह से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा जिले में नाइट कर्फ्यू लागू है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अभी लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है। राज्य में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होगी, लेकिन कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती से…
मैरिटल रेप भारत में एक निर्मम अपराध है, दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में कही ये बात
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को बताया गया कि मैरिटल रेप (Marital Rape) महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा का सबसे बड़ा रूप है, जबकि दिल्ली सरकार ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में यह पहले से ही ‘क्रूरता के अपराध’ के दायरे में आता है। हाईकोर्ट वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने कहा कि मैरिटल रेप यौन हिंसा का सबसे बड़ा रूप है जो हमारे घरों की सीमा में होता है। विवाह संस्था में कितनी बार…
Punjab Election 2022 : अब पंजाब के स्टेट आइकन नहीं हैं सोनू सूद, चुनाव आयोग ने रद्द की नियुक्ती
चंडीगढ़। जब जब लॉकडाउन का भारत में संकट गहराता हैं तब तक गरीबों का दुख-दर्द समझने वाले सोनू सूद का नाम चर्चा में आता हैं। प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद पर्दे के नहीं असल जिंदगी के हीरो है। उन्होंने जो कुछ भी गरीबों के लिए लॉकडाउन की स्थिति में किया उनसे लिए प्रवासी लोग उन्हें रोज दुआएं देते हैं। सोनू सूद का नाम काफी दिनों से विवादों से जोड़ा जा रहा हैं लेकिन सोनू ने इस मुद्दों पर कभी खुल कर बात नहीं ही। सोनू को कुछ…
कोयले की रायल्टी दर में संशोधन किया जाए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखा। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से छत्तीसगढ़ के हिस्से की कोल ब्लाकों पर लगाई गई अतिरिक्त लेवी की राशि 4169.86 करोड़ रूपए छत्तीसगढ़ को जल्द उपलब्ध कराने, कोल रायल्टी की दरों में बढ़ोत्तरी करने और खदानों से लौह अयस्क के आरओएम की रायल्टी दरों को नोटिफाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि…
मुख्यमंत्री ने अनुरागी धाम में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं एवं साधु संतों को भोजन परोसा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर के अनुरागी धाम में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों को भोजन परोसा। मुख्यमंत्री ने वहां साधु-संतों से आशीर्वाद ग्रहण किया। श्री बघेल ने अनुरागी धाम में प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए हवन पूजन भी किया। इस अवसर पर आदिवासी विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में शामिल हुए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के साथ राजीव लोचन मंदिर परिसर में विराजित राजिम भक्तिन माता की महाआरती व पूजा अर्चना कर राज्य और समाज की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक धनेंद्र साहू, अमितेष शुक्ल एवं संसदीय सचिव शंकुतला साहू मौजूद थे। कोविड 19 के कारण आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम में अपने…
मुख्यमंत्री अनुरागी धाम में नवधा रामायण के समापन समारोह में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले के अनुरागी धाम में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा अनुरागी जी की समाधि पर पुष्पाजंली और हवन कुण्ड में आहुति अर्पित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उन्होंने नवधा रामायण में शामिल कथा वाचकों को शाल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहॉ आम लोगों और साधु संतो के लिए आयोजित भण्डारा में शामिल हुए। उन्होंने आम लोगों एवं साधु संतो को भोजन परोसा और उनसे…
मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिक्खों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती के अवसर पर सिक्ख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह आध्यात्मिक गुरू और दार्शनिक होने के साथ निडर योद्धा के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। मुख्यमंत्री ने कहा…
