नई दिल्ली। देश में कोरोना और उसके नए ‘ओमिक्रॉन’ (Omicron) वेरिएंट की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। भारत में रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामलों में काफी बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हैं। राज्य सरकारों ने कई पाबंदियों का ऐलान किया है। इन सबके बीच केंद्र सरकार ने कोरोना टेस्टिंग के लिए नई गाइडलाइंस जारी (New Covid Testing Guidelines) की है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी नए दिशा निर्देश में कहा गया है कि…
महीना: जनवरी 2022
कोविड-19 : छ.ग. में कोरोना विस्फोट, 4120 आए नए मामले, चार की गई जान, 20 हजार के करीब एक्टिव केस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को 24 घंटे में 4120 नए केस मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 1185 संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से प्रदेश में चार लोगों की जान भी चली गई। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19,222 पहुंच गई है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा जिले में नाइट कर्फ्यू लागू है, बावजूद संक्रमण कम नहीं हो रहा है। शासन ने कलेक्टरों से कहा गया है कि अगर जिले में स्थिति ठीक है और ब्लॉकों में ज्यादा संक्रमण हैं तो…
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि 11 जनवरी पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए कहा है कि शास्त्री जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। शास्त्री जी के काम के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति उनके निर्णयों और कार्यों में दिखाई देती है। उनके जय जवान-जय किसान के…
पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की होगी सुप्रीम जांच… जांच के लिए पूर्व जज की अध्यक्षता में बनाई कमिटी
नई दिल्ली। पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जज की अध्यक्षता में कमिटी बनाई है। केस की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जो कारण बताओ नोटिस डीजी और पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को भेजा गया था। अब तक केंद्र सरकार की ओर से तय समिति की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह बात सही है कि सुरक्षा…
लोकवाणी 25वीं : युवाओं ने अपनी रूचि और प्रतिभा के बल पर खोला संभावनाओं का नया आकाश : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी में ‘युवा सपने और छत्तीसगढ़‘ विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा की। उन्होंने बातचीत की शुरूआत करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को नववर्ष की बधाई दी और कहा कि राज्य में विगत तीन वर्षों में जनभागीदारी और विकास का जो ताना-बाना बना है, उससे यह विश्वास जागा है कि नए वर्ष में सफलताओं और जन सशक्तिकरण के नए रंग भरे जाएंगे। हमारा छत्तीसगढ़ राज्य भी अब 21 वर्ष पूर्ण कर चुका, एक युवा राज्य है। 12…
ग्रामीण आजीविका केंद्र की तरह शहरी आजीविका केंद्र भी बनेगा रिसाली में : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। रिसाली नगर निगम में पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां पर आजीविका के अवसर बढ़ाने वृहत आजीविका केंद्र के निर्माण की तथा आवश्यक अधोसंरचना एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि निगम इस दिशा में योजना बनाएं, शासन द्वारा हर संभव मदद रिसाली नगर निगम को की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित महापौर, सभापति एवं पार्षद गणों के लिए तेजी से विकास करना बड़ी चुनौती होगा। इनमें से अधिकांश पार्षद पहली बार आए हैं और उत्साह से…
‘रामायण’ के राम Arun Govil की बेटी है बेहद हसीन, इस खूबसूरती के सामने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी कम लगती हैं..!
मनोरंजन डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर शो रामायण (Ramayana) को लोग आज भी याद करते हैं। एक वक़्त पर इस धारावाहिक ने टीआरपी के हर रिकॉर्ड तोड़े हैं। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित इस ऐतिहासिक ड्रामा में काम करने हर कलाकार की रील और रियल लाइफ दोनों बदल चुकी थी। रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) को आज भी इसी किरदार की वजह से जाना जाता है। अरुण ने अपने अभिनय करियर में बहुत काम किया मगर उनकी असल पहचान ‘राम’ से हुई। टीवी के…
बर्फीले तूफान में भी चट्टान की तरह खड़ा रहा भारत का जवान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
न्यूज़ डेस्क। हम सभी भारतवासी अपनी सेना पर गर्व करते है। हमारी सेना विषम परिस्थितियों में भी हमारे देश की सरहदों को सुरक्षित रखते हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल हो रहा है जिसमें हमारे सेना के एक जवान की कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ हो रही है। ठंड के मौसम में हिमालय की बर्फीली वादियों में तापमान -40 डिग्री तक पहुंच जाता है। हमारे जवानों को देश की सरहद को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न जगहों पर तैनात रहना पड़ता है। बर्फीली हवाएं चलती है…
संसद के बाद सुप्रीम कोर्ट में कोरोना का कहर, सर्वोच्च अदालत के 4 जज मिले पॉजिटिव
नई दिल्ली। कोरोना का साया अब देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के जजों तक भी पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट के चार मौजूदा जज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के दो जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनके अलावा रजिस्ट्री के करीब 150 कर्मचारी भी या तो पॉजिटिव हैं या फिर आइसोलेशन में हैं। इससे पहले संसद के करीब 400 कर्मचारी-सुरक्षाकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। दरअसल, देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के चार मौजूदा जज कोरोना वायरस…
पीएम मोदी ने दी गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई
नई दिल्ली। आज देशभर में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जा रही है। गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व गुरु गोविंद सिंह के जन्म के दिन मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी है। इस साल गुरु गोविंद सिंह की जयंती 9 जनवरी 2022 को पड़ी है। गुरु गोविंद सिंह सिखों के दसवें और अंतिम गुरु थे। 22 दिसंबर, 1666 को पटना में जन्मे दसवें गुरु का जन्म सोढ़ी खत्री परिवार में हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व…
