आजादी @ 75: PM मोदी ने लालकिले से देश को किया संबोधित, नेशनल हाइड्रोजन मिशन की घोषणा, सैनिक स्कूलों में लड़कियां भी ले सकेंगी एडमिशन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2021 के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को सम्बोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर संकल्प लिया, “हमें मिलकर काम करना होगा, Next Generation Infrastructure के लिए। हमें मिलकर काम करना होगा, World Class Manufacturing के लिए। हमें मिलकर काम करना होगा Cutting Edge Innovation के लिए। हमें मिलकर काम करना होगा New Age Technology के लिए।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदेभारत ट्रेनें…

प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें स्वाधीनता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 75वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नयी ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। उन्होंने अपने एक संदेश में कहा, ‘‘आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। जय हिंद!’’ Greetings to you all on Independence Day. आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत…

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन, बोले – अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें मां-बाप, कोरोना महामारी का भी किया जिक्र

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने संपूर्ण देश वासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘यह वर्षगांठ मनाते हुए मेरा हृदय सहज ही आज़ादी के शताब्दी वर्ष 2047 के सशक्त, समृद्ध और शांतिपूर्ण भारत की परिकल्पना से भरा हुआ है।’ अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मैं यह मंगलकामना करता हूं कि हमारे सभी देशवासी कोविड महामारी के प्रकोप से मुक्त हों तथा…

मेजर अरुण कुमार पांडेय समेत 6 वीर जवानों को शौर्य चक्र, 116 को वीरता के लिए सेना पदक

नई दिल्ली। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर इस बार विभिन्न ऑपरेशन में वीरता तथा शौर्य का प्रदर्शन करने वाले सेना के छह शूरमाओं को शौर्य चक्र से तथा 116 को वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया जाएगा। दो कट्टर आतंकवादियों को मार गिराने के लिए लिए मेजर अरुण कुमार पांडे को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस को वीरता के लिए 256 मेडल मिले हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर कुल 154 सैन्य कर्मियों को…

मैं लकी हूं मेरे माता-पिता स्पोर्ट्सपर्सन हैं, वे समझते हैं हार क्या होती है : पीवी सिंधु

नई दिल्ली। पीवी सिंधु की कद काठी और खेल को लेकर उनकी परवरिश में उनके माता-पिता का काफी योगदान है। माता-पिता से सिंधु को ना केवल एक एथलीट के शानदार जींस मिले बल्कि मानसिक तौर पर भी वह सपोर्ट मिला जो एक इंसान को बड़ा खिलाड़ी बनने के लिए चाहिए होता है। पीवी सिंधु का मानना है कि उनके पिता उनके लिए सबसे बड़े खेल आदर्श रहे। उनके पिता वॉलीबॉल की टीम के पूर्व खिलाड़ी थे जिनका नाम पीवी रमन्ना है। आज सिंधु की उपलब्धियों के सामने माता पिता की…

स्वतंत्रता दिवस: पहली बार पीएम मोदी के तिरंगा फहराते ही आसमान से बरसेंगे फूल, IAF ने की तैयारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस वर्ष पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम मोदी के तिरंगा फहराने के बाद भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टरों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इतिहास में पहली बार ऐसा…

ओलंपिक में कमाल करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई, कहा- पूरा देश इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों के साथ आज राष्ट्रपति ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों के सम्मान में एक टी कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया जिसमें भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की और कहा कि टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। आपकी टीम ने ओलंपिक के इतिहास में सबसे अधिक पदक जीते। पूरा देश इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। President Ram Nath Kovind…

Independence Day 2021: जानें स्वतंत्रता दिवस का इतिहास और महत्व

15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए एक बेहद ही खास दिन है। इसी दिन पूरे भारतवर्ष को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस स्वतंत्रता प्राप्ति में कई वीर और वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। ब्रिटिश शासन के 200 साल की गुलामी से स्वतंत्रता पाना इतना भी आसान नहीं था। देश इस बार स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भारत के स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं से रूबरू करवा रहे हैं-…

14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, मोदी बोले- देश के बंटवारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया…

आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद: दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण भारत में ला रहा है एक नई क्रांति- पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला और स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों से बातचीत भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “स्वयं सहायता समूह और दीन दयाल अंत्योदय योजना, आज ग्रामीण भारत में एक नई क्रांति ला रही है। और इस क्रांति की मशाल महिला सेल्फ हेल्प समूहों से संभव हुआ है और उन्‍होंने संभाल करके रखी है। बीते 6-7 वर्षों…