नई दिल्ली। अगले महीने यानी नए साल से ATM से कैश निकालना महंगा पड़ेगा। एक जनवरी 2022 से ग्राहकों को फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर ज्यादा भुगतान करना होगा। जून में ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से मुफ्त मासिक सीमा से अधिक नकद और गैर-नकद एटीएम लेनदेन के लिए शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी। एक्सिस बैंक ने कहा, “RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के ATM में 01-01-22 से मुफ्त सीमा से ऊपर का वित्तीय लेनदेन शुल्क…
साल: 2021
दिल्ली प्रदूषण : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई केजरीवाल सरकार को कड़ी फटकार, पूछा- जब बड़ों के लिए वर्क फ्राम होम, तो बच्चों के लिए क्यों खुला स्कूल?
न्यूज़ डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण के बीच स्कूल खोले जाने पर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। गुरुवार को प्रदूषण पर सुनवाई करते हुए दिल्ली में हवा का गुणवत्ता बेहद खराब होने के बाद भी स्मॉग के बीच बच्चों के स्कूल जाने पर केजरीवाल सरकार से पूछा कि प्रदूषण के बीच स्कूल क्यों खोले गए? सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा, जब सरकार ने वयस्कों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू किया, तो बच्चों को स्कूल जाने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है? मुख्य न्यायाधीश…
Cyclone Jawad: ओडिशा पर मंडराया चक्रवात ‘जवाद’ का खतरा, Red Alert जारी
नई दिल्ली। ओडिशा पर एक बार फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण अंडमान सागर में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। जो कि एक बहुत जल्द एक डिप्रेशन में बदलेगा और 4 दिसंबर को एक चक्रवाती तूफान का रूप धारण करके ओडिशा की ओर बढे़गा। इस वजह से ओडिशा और उसके आस-पास के राज्यों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी ने यहां Red Alert जारी किया है, इस तूफान का नाम ‘जवाद’ है। चक्रवात ‘जवाद’…
स्कूल से लौट रही थी, दुपट्टा खींचा-हाथ पकड़ा-शादी करने को कहा… कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- यह POCSO एक्ट के तहत यौन हमला नहीं
न्यूज़ डेस्क। घटना 2017 की है। एक लड़की स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में उसका दुपट्टा खींचा गया। हाथ पकड़ा गया। शादी करने का प्रस्ताव दिया गया। कथित तौर पर आरोपित ने धमकी दी कि यदि उसका प्रस्ताव नहीं माना गया तो वह लड़की पर एसिड अटैक करेगा। ट्रायल कोर्ट ने आरोपित को POCSO एक्ट के तहत दोषी माना। लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा है कि यह POCSO एक्ट के तहत यौन हमले में नहीं आता। हाई कोर्ट का कहना है कि महिला के स्कार्फ (दुपट्टा) को खींचना,…
दिल्ली प्रदूषण: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- आप निपटो, नहीं तो हम लेंगे फैसला
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बढ़े वायु प्रदूषण पर आज (गुरुवार) फिर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। पिछले महीने दिवाली के बाद से ही दिल्ली की हवा खराब या गंभीर श्रेणी में दर्ज की जा रही है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सुनवाई में केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए पॉल्यूशन से निपने के लिए जल्द उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे। आज फिर सुप्रीम कोर्ट ने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण स्तर के बीच स्कूल खोलने के लिए दिल्ली सरकार…
10 करोड़ लोगों को मिला ई-श्रम कार्ड, गदगद PM मोदी ने कही ये बात
नई दिल्ली। देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल से 10 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वहीं, पोर्टल से रजिस्टर्ड कामगारों को ई-श्रम कार्ड भी मिला है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यही तो संकल्प से सिद्धि की यात्रा है। देश के करोड़ों श्रमिकों और कामगारों का सामर्थ्य आज नए भारत का आधारस्तंभ बन रहा है। उनकी सामाजिक सुरक्षा में ही देश का मजबूत भविष्य छिपा है।…
रद्द हुए तीनों कृषि कानून, विधेयक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए हस्ताक्षर
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने सोमवार को तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया। लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद राष्ट्रपति ने भी अपनी मंजूरी दे दी है और कानूनी तौर पर तीनों कृषि कानून अब समाप्त हो चुके हैं। बुधवार शाम को इस संदर्भ में सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब नए अधिनियम को कृषि कानून निरसन अधिनियम, 2021 कहा जाएगा।सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, इन तीनों कृषि कानूनों के नाम ‘मूल्य आश्वासन और…
मोदी सरकार का किसानों से वादा पूरा, लोकसभा से पास हुआ कृषि कानूनों की वापसी का बिल;
नई दिल्ली। तीनों विवादित कृषि कानूनों की वापसी से संबंधित विधेयक को आज लोकसभा में पेश किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष के हगामे के बीच इसे सदन के पटल पर रखा। विपक्ष के हंगामे के बीच यह बिल लोकसभा से पास हो गया। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस विधेयक पर सदन में चर्चा की मांग की है। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे…
मन की बात 83 : में बोले PM मोदी, मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं, मैं कल भी सत्ता में नहीं जाना चाहता, मैं सिर्फ जनता का सेवक हूं
न्यूज़ डेस्क। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये संवाद किया। यह उनकी मन की बात कार्यक्रम का 83वां संस्करण है। उनका ये रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव सिखने के साथ ही यह हमें देश के लिए कुछ करने कि प्ररेणा भी…
कोविड-19 : कोरोना के न्यू वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ भारत में मचा सकता है बड़ी तबाही, रहें अलर्ट! क्या कहा-WHO की वैज्ञानिक ने, जानिए
न्यूज़ डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के नए वैरिएंट को “Omicron” नाम दिया है और इस वैरिएंट को ‘Variant of Concern’ भी करार दिया है। यह कोविड-19 के पिछले सभी वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञों को अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि क्या यह अन्य वैरिएंट्स की तुलना में कम या ज्यादा गंभीर COVID-19 का कारण बनेगा। लेकिन इस वैरिएंट ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो साल से कोरोना महामारी को झेल रहे दुनिया के कई…
