CDS जनरल बिपिन रावत के मौत की सेना ने की पुष्टी, 13 की मौत, PM मोदी, राष्ट्रपति सहित रक्षामंत्री ने जताया गहरा दुःख

नई दिल्ली। भारत के चीफ ऑफ़ आर्मी डिफेन्स स्टाफ (CDS) विपिन रावत का आज 8 दिसंबर,2021 को हेलीकाप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे। जनरल रावत सहित 14 लोगों को कोयम्बटूर से सुलुर ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकाप्टर कुन्नूर में क्रैश हो गया। सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उनके निधन से देश भर में दुःख की लहर दौड़ गई है। With deep regret, it has now been ascertained…

मुख्यमंत्री ने इको लर्निंग सेंटर दुधावा और इको पर्यटन स्थल कोडार का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए उत्तर बस्तर कांकेर में दुधावा डेम पर निर्मित इको लर्निंग सेंटर और महासमुंद जिले में कोडार जलाशय पर निर्मित इको पर्यटन स्थल का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र की वन प्रबंधन समिति को वन क्षेत्र में जलाशय के पास खुबसूरत पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगांे को रोजगार भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर पर्यटक आकर्षित और कुदरत का नजारा देख सकेंगे। मुख्यमंत्री…

वन क्षेत्रों में ‘नरवा विकास’ के अंतर्गत भू-जल संरक्षण कार्यों का प्राथमिकता से क्रियान्वयन हो : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गैर वन क्षेत्रों के साथ-साथ वन क्षेत्रों में भी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘नरवा विकास’’ के अंतर्गत भू-जल संरक्षण के कार्यों का प्राथमिकता से क्रियान्वयन हो। इसके तहत कैम्पा मद से वन क्षेत्रों में किये जाने वाले कार्यों से वनवासियों, आदिवासियों तथा वन क्षेत्रों के आस-पास के ग्रामीणों को रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) के शासी निकाय…

हॉलीवुड की तरह भारतीय सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों को भी मिलनी चाहिए रॉयल्टी : रवि किशन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में मांग की कि फिल्म जगत के कलाकारों को पर्दे पर उनके दिखने की अवधि अनुरूप रॉयल्टी मिलनी चाहिए। शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए रवि किशन ने कहा कि हॉलीवुड और चीन के फिल्म जगत में कलाकारों के लिए रॉयल्टी की व्यवस्था है और ऐसा हिंदी, भोजपुरी तथा दक्षिण सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों के लिए भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिनय के दौरान कलाकारों की पर्दे पर जितनी उपस्थिति रहती है, उस लिहाज से…

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हैलीकॉप्टर क्रैश, CDS बिपिन रावत के साथ 14 लोग थे सवार

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार सुबह सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी पत्नी मधुलिका रावत के साथ मौजूद थे। हेलिकॉप्टर सवार लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गये हैं। इस बीच, चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में चार अधिकारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल मेें…

सतनामी समाज लगातार प्रगति की ओर अग्रसर : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार आज मंदिर हसौद में आयोजित जगत गुरु अगमदास जयंती पर्व व सतनामी स्वाभिमान दिवस एवं गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के लोगों को गुरु गोसाईं अगमदास जयंती पर्व व सतनामी समाज स्वाभिमान दिवस एवं गुरुदर्शन मेला की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि सतनामी समाज लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने लोगों से परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु बाबा घासीदास जी के बताए मार्ग में चलने का आह्वान किया। उन्होंने…

जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल VL-SRSAM का सफल परीक्षण, 15 किमी दूर से दुश्मन को कर देगा नेस्तनाबूद

नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को ओडिशा के तट पर चांदीपुर में ‘वर्टिकली लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल’ (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अधिकारियों (DRDO) के अनुसार यह मिसाइल लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित दुश्मन के टारगेट को खत्म कर सकती है। RM Shri @rajnathsingh has congratulated @DRDO_India , @indiannavy and the industry for the successful flight test of Vertical Launch Short Range Surface to Air Missile. He said that this system would further enhance defence capability of Indian…

‘मोदी-योगी का जौन तिरस्कार कै देई ओहके नरकों में जगह नहीं मिली’, यूपी के दो बुजुर्गों का वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश और जनता के प्रति समर्पण देखकर लोग उनका मुरीद हुए बिना नहीं रहते हैं। यही वजह है कि वो लोगों के दिलों में बसते हैं। देश के आमलोग प्रधानमंत्री मोदी से खुद का जुड़ाव महसूस करते हैं और इसे अलग-अलग तरीके से प्रदर्शित करते हैं। इसका प्रमाण उत्तर प्रदेश के दो बुजुर्गों ने दिया है, जिनका दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति मोदी-योगी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की…

बेरोजगार इंजीनियरों की बढ़ी महत्ता, निर्माण कार्यों में आई गुणवत्ता, 15 सौ से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों को मिला रोजगार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल से अब प्रदेश के अधिकांश निर्माण कार्यों में गुणवत्ता दिखाई देने लगी है। निविदा कार्यों में इंजीनियरों की अनिवार्यता होने से बेरोजगार इंजीनियरों को जहां रोजगार मिल रहा है, वही तकनीकी कार्यों में भी सहूलियतें होने लगी है। प्रदेश में लगभग 1575 बेरोजगार इंजीनियरों की नियुक्ति की गई है। लोक निर्माण विभाग और ठेकेदारों के अधीन इंजीनियरों के समन्वय और तालमेल से प्रोजेक्ट मैनेजर, डिग्री और डिप्लोमा इंजीनियर निर्माण कार्यों पर निगरानी रखकर गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।…

छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों के संरक्षण व संवर्धन सहित कृषिकरण को बढ़ावा देते हुए इसे हर्बल राज्य के रूप में दी जाए पहचान : वन मंत्री श्री अकबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों के संरक्षण व संवर्धन सहित इसके कृषिकरण को बढ़ावा देते हुए इसे शीघ्र हर्बल राज्य के रूप में पहचान दी जानी है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की समीक्षा बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी सहित विभाग के समस्त उच्चाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में औषधीय पौधों…