थर्ड जेंडर के युवाओं को मुख्यमंत्री ने पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित, थर्ड जेंडर समुदाय के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तेंदुआए नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च ;आईडीटीआरद्ध के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सरोना के शेल्टर होम में रहकर पढ़ाई कर रहे थर्ड जेंडर के युवा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इन युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थर्ड जेंडर के युवाओं से बातचीत की और उन्हें आगे पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। थर्ड जेंडर के युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च…

मुख्यमंत्री से दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री से भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र हरमुख के नेतृत्व में आए दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 51 वें महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का महाधिवेशन दुर्ग जिले के समोदा में 25 व 26 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज से अशोक देशमुख,…

मुख्यमंत्री से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उद्योग हित में लिए जा रहे विभिन्न निर्णयों और उद्योग व व्यापार बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सहूलियतों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले इंडस्ट्रियल एक्सपो के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सराफा एवं दाल-पोहा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सराफा एवं दाल-पोहा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री श्री बघेल को सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन सहित छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन से उत्तम गोलछा, मदन जैन, सुनील जैन, पवन बड़जात्या मगेलाल मालू, मोहम्मद हिरानी और छत्तीसगढ़ दाल पोहा एसोसिएशन से राम मंधानी, किशोर भाई सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया द सीक्रेट ऑफ लर्निंग किताब का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अमित अहूजा द्वारा लिखित पुस्तक द सीक्रेट ऑफ लर्निंग का विमोचन किया। अमित अहूजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह किताब व्यापार जगत के बदलते हुए दौर के प्रसंगों पर आधारित है। इस किताब के माध्यम से पाठकों को व्यापार जगत में सफल हुए उद्यमियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित आहूजा को किताब के लेखन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर साधना अहूजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

राज्य में अब तक 13.68 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 4.05 लाख से अधिक किसानों को भुगतान के लिए 2263.60 करोड़ रूपए जारी

रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के बीते 9 दिनों में 4 लाख 5 हजार 027 किसानों से समर्थन मूल्य पर 13 लाख 67 हजार 694 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। किसानों से 2477 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 2263 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है। धान…

मुख्यमंत्री को डोंगरिया खुर्द में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के नेतृत्व में आए कबीरधाम जिले के ग्राम डूंगरिया खुर्द के सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को ग्राम डोंगरिया खुर्द में 18 दिसंबर को आयोजित होने वाले गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। इस अवसर पर अश्वनी कुर्रे, पंचराम साहू, सुरेश कुर्रे, बाबू राम साहू, मालिक राम कुर्रे, दिनेश कुर्रे, मान सिंह कुर्रे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खत्म हुआ किसान आंदोलन, उखड़ने लगे टेंट, 14 महीने बाद 11 दिसंबर से शुरू होगी घर वापसी, किसानों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन अब खत्म हो चुका है। गुरुवार (09 दिसंबर, 2021) को दिल्ली की सीमाओं पर बीते 14 महीनों से डटे किसानों ने आंदोलन की समाप्ति की घोषणा कर दी। इसके बाद किसान अपने टेंट और तंबू उखाड़ने लगे और सामान समेटते हुए दिखाई दिए। किसान नेताओं के मुताबिक 11 दिसंबर से सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत तमाम जगहों से किसान घर वापसी शुरू कर देंगे। इसके बाद 13 दिसंबर को किसान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास करेंगे और अपने घरों…

किसान आंदोलन समाप्ती की घोषणा पर बोले नक़वी, सरकार ने टकराव नहीं, टॉक का रास्ता अपनाया है

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने पिछले 1 साल से जारी अपने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि किसान 11 दिसंबर को दिल्ली की सीमाओं वाले विरोध स्थलों से घर लौट जाएंगे। किसानों के इस फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बड़ा बयान दिया है। नकवी ने कहा कि इस सरकार ने टकराव का रास्ता नहीं टॉक का रास्ता अपनाया है। संवेदनशीलता के साथ बातचीत का रास्ता अपनाया है। सरकार की…

सरकार का बड़ा फैसला, Omicron को लेकर 31 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। भारत में भी ओमीक्रोन के 23 मामले आ चुके हैं। इसके साथ ही कई देशों में यह बहुत तेजी से फैल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इसका मतलब साफ है कि अन्य देश की यात्रा का प्लान कर रहे लोगों को फिलहाल 31 जनवरी तक राहत नहीं…