रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में केन्द्रीय पुल में एफसीआई को 45.65 लाख मीटरिक टन चावल परिदान किए जाने के संबंध में बैठक हुई। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, प्रबंध संचालक मार्कफेड किरण कौशल, विशेष सचिव खाद्य विभाग मनोज सोनी सहित डिविजनल रेल्वे मेनेजर रायपुर-बिलासपुर-नागपुर, महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम रायपुर, क्षेत्रिय प्रबंधक केन्द्रीय भण्डार गृह निगम भोपाल उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में राज्य के बाहर चावल के परिवहन के पूर्व संग्रहण के लिए एफसीआई द्वारा…
साल: 2021
महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन वैरिएंट के मामलों में इजाफा, मुंबई में रैलियां/मोर्चा/जुलूस सहित तमाम चीजें प्रतिबंधित
मुंबई। महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन वैरिएंट के सात नए मामले सामने आए हैं। एक तीन साल का बच्चा भी नए वेरिएंट से प्रभावित हुआ है। मुंबई में आज और कल के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। आगे प्रसार को रोकने के लिए, मुंबई में रैलियों, मोर्चों या लोगों या वाहनों के जुलूसों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मुंबई से तीन और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम से चार मामले सामने आए हैं। राज्य में ओमाइक्रोन स्ट्रेन के कुल मामले 17 हैं।…
पीएम मोदी ने सरयू नहर परियोजना का किया लोकार्पण, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- जब सोच ईमानदार होती है, तो काम भी दमदार होता है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर में 9,800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के शुरुआत हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को बढ़ाने का काम, बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान, तीनों सेनाओं में तालमेल बेहतर करने का काम, ऐसे…
धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा के लिए जारी बैठक के तीसरे क्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर के संभागायुक्त और कोण्डागांव-बस्तर-कोरबा-कोरिया-जशपुर-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही-बीजापुर-सुकमा-नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टरों की बैठक ली। बैठक में जिलों के कलेक्टरों ने धान खरीदी की साप्ताहिक समीक्षा के लिए निर्धारित बिन्दुओं पर अपने-अपने जिलों की प्रगति की जानकारी दी। जिलों से प्राप्त फीड बैक के आधार पर राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलांे की कमियों को…
दिल्ली में मिला ओमिक्रॉन का दूसरा मरीज, लग चुकी हैं वैक्सीन की दोनों डोज
नई दिल्ली। देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र के बाद राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रॉन का दूसरा मरीज सामने आया है। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर दिल्ली लौटा एक शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। इस मरीज को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस मरीज को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। ये जानकारी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी की तरफ से दी गई है।…
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की उनकी विनम्रता की प्रशंसा
रायपुर। दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी में रोहिणी गौशाला के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जब पहुंचे तो उन्होंने मंच पर आसन ग्रहण न करते हुए संतों के सम्मान में नीचे बैठना उचित समझा। इस पर मौजूद संतों ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की परंपरा रही है कि धर्मगुरु ऊपर आसन पर विराजित होते हैं। मुख्यमंत्री ने यह परंपरा निभाई है, हम उनकी विनम्रता के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री राधे निकुंज आश्रम में…
कोदो-कुटकी तथा रागी की खरीदी : वनांचल में निवासरत बैगा विशेष पिछडे़ जनजाति के कृषकों को भी मिल रहा अच्छा-खासा लाभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में कोदो, कुटकी तथा रागी जैसे मिलेट फसलों की खरीदी से बिलासपुर जिला यूनियन अंतर्गत वनांचल में निवासरत विशेष पिछड़े जनजाति बैगा समूह के कृषकों को भी अब अच्छा-खासा लाभ होने लगा है। इस तारतम्य में बिलासपुर अंतर्गत समस्त 23 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों में से 19 समितियों में कोदो, कुटकी तथा रागी की खरीदी की सम्पूर्ण व्यवस्था कर ली गई है। इनमें से अब तक अधिकांश समितियों में कोदो की खरीदी भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा…
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के किया कुमारी प्रीति के सपनों को पूरा, स्वरोजगार स्थापित कर बनी आत्मनिर्भर
रायपुर। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से कम्प्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर कुमारी प्रीति ने स्वंय का रोजगार प्रारंभ किया है। जिससे उन्हें प्रतिदिन 400-500 रुपए तक की आमदनी हो जाती है। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड निवासी कुमारी प्रीति नेे बताया कि उनके पास किसी विशेष क्षेत्र में स्कील नहीं होने के कारण वह न तो कोई व्यवसाय कर पा रही थी न ही किसी सेक्टर में जॉब। लेकिन वह अपने पैरो में खड़ा होना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास के तहत् कम्प्यूटर ट्रेड में…
पत्रकारों को धमकाने के लिए ना हो ताकत का इस्तेमाल, ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दी यह नसीहत
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि राज्य को अपनी ताकत का इस्तेमाल किसी राजनीतिक विचारधारा या पत्रकारों को धमकाने के लिए नहीं करना चाहिए। अदालत ने कहा कि राजनीतिक वर्ग को अपनी बात रखते वक्त आत्ममंथन करना चाहिए कि वो क्या कह रहे हैं। आज के ट्विटर युग में उन्हें और भी ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए। जस्टिस एस के कॉल और एम एम सुंदरेश की खंडपीठ ने एक न्यूज वेब पोर्टल के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। यह मामला पश्चिम…
सरकार आदिवासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। श्री बघेल आज छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले के गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजाराव पठार में देवगुड़ी के विकास के लिए 11 लाख रूपए, शहीद वीर नारायण सिंह की आदम कद प्रतिमा स्थापना और स्मारक निर्माण के लिए 30…
