लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आम जनता तक पहुंचने के लिए तरह-तरह की जुगत लगा रही है। इसी के तहत भाजपा 15 दिसंबर से एक नया कैंपेन शुरू करने जा रही है। इस कैंपेन को नाम दिया गया है, ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा’। इसके तहत भाजपा उत्तर प्रदेश की आम आबादी तक पहुंचकर चुनावी घोषणा पत्र के लिए उनकी राय लेगी। इस कैंपेन के दौरान भाजपा जहां कार्यक्रम करेगी, वहां पर एक आकांक्षा पेटी भी रखी जाएगी, जिसमें लोग अपना फीडबैक दे सकेंगे। इसके…
साल: 2021
अब मात्र 2 घंटे में हो जाएगी ओमिक्रॉन की पहचान, ICMR ने तैयार की है खास किट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इससे निपटने के उपाय पर भी तेजी से काम हो रहा है। अब ओमिक्रॉन के खिलाफ चल रही जंग में भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने असम के डिब्रूगढ़ में एक नई कोविड टेस्ट किट (New Covid Testin Kit) तैयार की है। इस किट से महज दो घंटे में ही ओमिक्रॉन संक्रमण का पता लगाया जा सकता है। ओमिक्रॉन से चल रही आशंकाओं के बीच देश के…
PAK vs WI: पाकिस्तान दौरे पर गई वेस्टइंडीज की टीम में फूटा ‘कोरोना बम’, 3 खिलाड़ी T20 सीरीज से बाहर
नई दिल्ली। पाकिस्तान दौरे पर लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेलने गई वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम पर कोरोना ने अटैक कर दिया है। मेहमान टीम के तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना की चपेट में आने के बाद वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ 13 दिसंबर से कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पाक दौरे पर विंडीज टीम को टी20 सीरीज के बाद 18 दिसंबर से तीन मैचों…
देर रात पीएम मोदी का निजी ट्विटर हैंडल हुआ हैक, अब सुरक्षित, बिटकॉइन को लेकर किया गया ट्वीट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी ट्विटर हैंडल रविवार को कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया। हालंंकि अब पीएमओ ने जानकारी दी है कि उनके ट्विटर हैंडल को फिर से सुरक्षित कर लिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, रविवार रात को पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल को हैक कर एक ट्विट किया गया जिसमें लिखा था कि, ‘ भारत ने अधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 BTC खरीदकर लोगों को बांट रही है’। कुछ ही मिनट…
लोकवाणी 24वीं : छत्तीसगढ़ मॉडल, समावेशी विकास का ऐसा मॉडल, जिसके मूल में सद्भाव, करुणा तथा सबकी भागीदारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियोवार्ता लोकवाणी की 24वीं कड़ी में ‘‘नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष’’ विषय पर बात-चीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इन तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य को अपनी वास्तविक छत्तीसगढ़िया पहचान दिलाते हुए, विकास और न्याय के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। इसमें हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए जो सपने देखे थे, वो हमने पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मेरी तीन साल की…
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण को उनकी पुण्यतिथि 12 दिसम्बर पर नमन किया है। श्री बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि मैथलीशरण गुप्त जी ने खड़ी बोली को काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और नये कवियों को प्रेरित किया। राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। गुप्त…
स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ेगा छत्तीसगढ़, ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन 14 दिसंबर को
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन को आगामी 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में छत्तीसगढ़िया लोक कला, संस्कृति, परम्परा और विकास की नई बयार के लिए काम करते हुए राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। अपने कामों से छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बीते तीन सालों में जो नई अलख जगाई है, वह अभूतपूर्व है। ऐसे मौके पर आगामी 14 दिसबंर को सुबह 6.30 बजे से ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की)…
छत्तीसगढ़ में गठित होगा राज्य ग्रीन काउंसिल अध्यक्ष होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। पुनर्याेजी विकास (रिजनरेटिव डेव्हलपमेंट) की अवधारणा को नवीन दिशा देने तथा छत्तीसगढ़ को इस कार्य में अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से राज्य ग्रीन काउंसिल का गठन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस काउंसिल के अध्यक्ष होंगे। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रीन काउंसिल के उपाध्यक्ष होंगे। काउंसिल में सदस्य सचिव एवं तकनीकी सलाहकार के अतिरिक्त कुल 12 सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। वन विभाग रिजनरेटिव डेव्हलपमेंट कार्य हेतु प्रशासकीय विभाग होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ राज्य ग्रीन काउंसिल…
Omicron Alert :10 राज्यों के इन 27 जिलों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, केंद्र सरकार ने लेटर लिख चेताया
कोरोना के बढ़ते केसेज को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच राज्य सरकारों को लगातार चेतावनी दी जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर के मंडरा रहे खतरे के बीच केंद्र सरकार की तरफ से लिखी गई चिट्ठी में 10 राज्यों के 27 जिलों में बढ़ते कोरोना केसेज पर चिंता जताई गई है। इस चिट्ठी में राज्यों से अपने यहां हालात पर नियंत्रण रखने और एहतियात बरतने की बात कही जा रही है। यह चिट्ठी केंद्रीय…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘स्वरोजगार के बढ़ते कदम’ पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बलौदाबाजार भाटापारा द्वारा प्रकाशित स्वरोजगार के बढ़ते कदम पुस्तक का विमोचन किया। उक्त पुस्तक का विमोचन शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि समारोह सोनाखान के मुख्य मंच से किया गया। प्रकाशित इस पुस्तक में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार’ के तहत स्वरोजगार को अपनाकर अपनी जिंदगी में बदलाव लाने वाले सफल एवं प्रभावी हितग्राहियों की कहानी है। जो अब सफल उद्यमी बन कर लोगों के लिए प्रेरणा बन गए है। पुस्तक…
