मुंबई। दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरा एक वाहन पाए जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज (FIR) की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बिजनेसमैन अंबानी के घर के बाहर मुंबई पुलिस और एटीएस की टीम रातभर जांच में जुटी रही। कार से एक धमकी भी चिट्ठी बरामद की गयी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के निकट कार्मिकल रोड पर बृहस्पतिवार को एक वाहन खड़ा था जिसमें जिलेटिन की छड़ें मिली। मुंबई पुलिस के…
साल: 2021
मुख्यमंत्री चौहान की मध्य प्रदेश की जनता से अपील, बोले- आप यथासंभव महाराष्ट्र की यात्रा से बचें
भोपाल। महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार रात को प्रदेश की जनता से अपील की कि वे यथासंभव महाराष्ट्र की यात्रा से बचें। चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा, ‘‘महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आने वाले भाई-बहनों की पूरी जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी अपील है कि आप (मध्यप्रदेश की जनता) यथासंभव महाराष्ट्र की यात्रा से बचें।’’ #COVID19 संक्रमण मध्यप्रदेश में बढ़ रहा है। हमें इसे विकराल रूप…
कोविड वैक्सीनेशन : एक मार्च से बुजुर्गों को सरकारी हॉस्पिटल में लगेगी फ्री वैक्सीन, जानें जरूरी बात….
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन राउंड-2 की शुरुआत एक मार्च 2021 से होने वाली है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार (24 फरवरी) को जानकारी दी है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों पर और लगभग 20 हजार से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों में यह टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, जो 10…
‘‘मेट्रो मैन’’ ‘श्रीधरन’ औपचारिक रूप से भाजपा में हुए शामिल, बोले- यह जीवन का सबसे महान क्षण है
मलप्पुरम (केरल)। ‘‘मेट्रो मैन’’ ई श्रीधरन बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि चांगरामकुलम में आयोजित एक बैठक में श्रीधरन भाजपा में शामिल हुए। केरल भाजपा प्रमुख के. सुरेन्द्रन की अगुवाई में बृहस्पतिवार रात को ‘‘विजय यात्रा’’ पहुंचने के बाद यह बैठक आयोजित की गई थी। सुरेंद्रन ने श्रीधरन का माला पहनाकर स्वागत किया। വിജയ യാത്ര സമാപന സമ്മേളനം എടപ്പാളില് കേന്ദ്ര മന്ത്രി @RajKSinghIndia ഉദ്ഘാടനം ചെയ്തു. മെട്രോമാൻ ഇ.ശ്രീധരൻ സമ്മേളന വേദിയിൽ വച്ച് ഔദ്യോഗികമായി ബിജെപിയിൽ ചേർന്നു. സംസ്ഥാന അദ്ധ്യക്ഷൻ @surendranbjp ഹാരമണിയിച്ച്…
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का शानदार आगाज, दूसरे दिन ही इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया
अहमदाबाद। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाकर विकेटों के पतझड़ का गवाह बने दिन रात्रि तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत को गुरुवार को यहां दूसरे दिन ही इंग्लैंड पर 10 विकेट से बड़ी जीत दिलायी। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे अक्षर ने घरेलू मैदान पर दूसरी पारी में 32 रन देकर पांच विकेट लिये और इस तरह से मैच में 70 रन देकर 11 विकेट हासिल किये। अश्विन ने 48 रन देकर चार विकेट लिये और 400 टेस्ट विकेट…
इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते हुए गिरने से बाल-बाल बचीं ममता बनर्जी, सुरक्षाकर्मियों ने गिरने से इस तरह बचाया
नई दिल्ली। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में इलेक्ट्रीक स्कूटर की सवारी करने पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बाल-बाल गईं। दरअसल, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में ममता बनर्जी हावड़ा में एक मार्च में शामिल हुईं थी। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रीक स्कूटर की भी सवारी की। जैसे ही उन्होंने स्कूटर को चलाने का प्रयास की वह डगमगा गईं और गिरते-गिरते बचीं। उनके आस-पास तैनात सुरक्षा कर्मी और नेताओं ने समय रहते उनको गिरने से बचा लिया। इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी सड़क पर गिर गया।…
बेस्ट को चुनें, सामंतवादी सोच को रिजेक्ट करें : पुडुचेरी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
पुडुचेरी। पुडुचेरी में भाजपा के प्रचार अभियान की एक तरह से शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से अपील की वो NDA के गुड गवर्नेंस के लिए वोट करें और विकास के खिलाफ खड़ी पार्टियों को रिजेक्ट करें। कांग्रेस सरकार के पतन के बाद राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करने के एक दिन बाद केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी सरकार लाएं जो पुडुचेरी का गौरव फिर से बहाल कराए। उन्होंने…
यूपी विधानसभा : सपा के हंगामे पर बोले CM योगी, ज्यादा गर्मी न दिखाएं, जो भाषा समझते हैं वैसा डोज समय-समय पर देता हूं
न्यूज़ डेस्क। कल विधानसभा में अपने धारदार भाषण से विपक्ष की बोलती बंद कर देने के बाद आज विधान परिषद में सीएम योगी ने जब बोलने शुरू किया तो विपक्ष के नेताओं ने योगी को टोकना शुरू कर दिया। जिसके बाद तो योगी आदित्यनाथ का अलग ही अंदाज देखने को मिला। सीएम योगी बोल रहे थे कि किसान-किसान की बात करके कैसे गुमराह करने का प्रयास हो रहा है। इसमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस भी.. सीएम योगी ने बस इतना बोला कि विपक्ष ने सदन में हंगामा…
केरल में राजनीतिक हिंसा जारी, SDPI का विरोध करने पर RSS कार्यकर्ता की हत्या, बीजेपी और हिन्दू संगठनों ने बुलाया बंद
न्यूज़ डेस्क। केरल में बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों पर राजनीतिक हिंसा का कहर जारी है। बीती रात अलप्पुझा जिले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने एक रैली निकाली थी, जिसमें जमकर हिंसा हुई। इस हिंसा में 22 वर्षीय आरएसएस कार्यकर्ता नंदू कृष्णा की हत्या कर दी गई और 6 लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में बीजेपी ने आज सुबह से शाम तक अलप्पुझा बंद का आयोजन किया है। Kerala: BJP & Hindu outfits have called for a shutdown in Alappuzha district from 6…
पीएम मोदी 26 फरवरी को तमिलनाडु के डॉ. MGR चिकित्सा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तमिलनाडु के डॉ. MGR चिकित्सा विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। दीक्षांत समारोह में कुल 17,591 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय का नामकरण तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. एमजी रामचंद्रन के नाम पर रखा गया है। इसके साथ कुल 686 संबद्ध संस्थान हैं, जिनमें चिकित्सा, दंत चिकित्सा, फॉर्मेसी, नर्सिंग, आयुष, फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान के विषयों…
