गिरिराज का कांग्रेस पर तंज, कहा- जनता, ‘दादी की नाक’ और ‘पुशअप-नाच’ की राजनीति से ऊब चुकी है

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर से उन्होंने कांग्रेस और प्रियंका गांधी के साथ साथ राहुल गांधी पर जमकर हमला किया है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि देश की जनता कांग्रेस के “दादी की नाक” और “पुशअप-नाच” की राजनीति से ऊब चुकी है ..गुजरात समेत देश के हर कोने में अंतिम पायदान पे खड़ा वोटर भी विकास को महत्व देता है..भाजपा के पक्ष में ये आँकड़ा इसका सबूत है। देश की जनता कांग्रेस के “दादी की…

मार्च में ही पारा पहुंचा 33 के पार, तप रही है दिल्ली, लेकिन 9 राज्यों में भारी बारिश का Alert

नई दिल्ली। मार्च महीने की शुरुआत में ही पारा चढ़ने लगा है, लोग हैरान भी है और परेशान भी, सभी सोच रहे है कि फाल्गुन महीने में ये हाल है तो जेठ की दोपहर में आलम क्या होगा। दिल्ली में अभी तक लोग हाड़ कंपाने वाली सर्दी और घने कोहरे से तंग थे तो वहीं मार्च में ही बढ़ती गर्मी ने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। कल सफदर जंग में पारा 33.9 डिग्री तक चढ़ गया। यह सामान्य तामपान से 7 डिग्री ज्यादा है। जिसके बाद कल का दिन…

केंद्र की आयुष्मान भारत योजना का नाम, झारखंड सरकार ने बदला, CM हेमंत सोरेन की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना

न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार की मह्त्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत का झारखंड में नाम बदल दिया गया है। झारखंड सरकार ने न सिर्फ योजना का नाम बदला है बल्कि गोल्‍डन कार्ड को हरा कार्ड में तब्दील करने का फैसला किया है। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना के बदले मुख्‍यमंत्री झारखण्‍ड जन आरोग्‍य योजना नाम दिया गया है। झारखंड सरकार की इस गैरवाजिब पहल पर सोशल मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हो रही है। यूजर्स ने कहा है कि केंद्र सरकार की योजना के साथ किसी राज्य में इस तरह…

कोविड-19 महामारी के दौरान बुजुर्गो को प्राथमिकता दें निजी अस्पताल : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकारी चिकित्सा संस्थानों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी बुजुर्गों को भर्ती करने और उपचार करने में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पिछले साल अगस्त में शीर्ष अदालत ने केवल सरकारी अस्पतालों को बुजुर्गों को भर्ती करने और उपचार में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया था। अब गुरुवार को न्यायाधीश अशोक भूषण और आर.एस. रेड्डी की एक पीठ ने इस आदेश को संशोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग लोग कोरोनावायरस को लेकर सबसे अधिक असुरक्षित हैं। पीठ…

बंगाल चुनाव: अब ‘श्री राम’ के सामने गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, ममता ‘दीदी’ ने पकड़ी सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह, पूरा खाका तैयार

कोलकाता। लगता है कि बीजेपी के तुष्टिकरण के आरोपों से परेशान टीएमसी चुनाव से पहले पूरी तरह सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ चली है। 26 फरवरी को चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अपने घर पर पूजा करवाने की बात खुद उनकी पार्टी के लोग कह चुके हैं। अब जानकारी आ रही है कि वो 11 फरवरी को नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। ममता का 11 फरवरी को पर्चा भरना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह महाशिवरात्रि का पवित्र दिन है। टीएमसी सुप्रीमो इसबार सबसे मुश्किल…

दूसरे देशों को बेच रहे, पर अपने ही लोगों को नहीं दे रहे टीका, हाई कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को कोरोना टीके को बनाने की क्षमता की जानकारी देने का निर्देश दिया। साथ ही, हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि हम दूसरे देशों को वैक्सीन बेच रहे हैं, लेकिन अपने ही लोगों को नहीं दे पा रहे हैं। सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड टीके को बना रहा है, जबकि भारत बायोटेक कोवैक्सीन बना रहा। कोर्ट ने केंद्र सरकार से भी कहा कि वह कोविड-19 का टीका पाने के लिए वर्गीकरण किए जाने…

अनुराग-तापसी के घर छापे में मिले टैक्स चोरी के बड़े सबूत, 650 करोड़ के हेरफेर की आशंका

मुंबई। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं, जब बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने उनके घर और ऑफिस में छापेमारी की। इसके अलावा दोनों स्टार्स से करीब 11 घंटे पूछताछ भी की गई। लंबी पड़ताल के बाद आयकर विभाग को अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फिल्म्स में बड़ी गड़बड़ी और हेरफेर के सबूत मिले हैं। साथ ही कंपनी की आय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना में कम मिली। छापेमारी से सबंधित जानकारी देते हुए आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा…

तांडव वेब सीरीज विवाद: OTT पर दिखाए जा रहे आपत्तिजनक कॉन्टेंट पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- स्‍क्रीनिंग की जरूरत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज OTT (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कुछ OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री प्रसारित की जा रही है। इसकी स्क्रीनिंग होनी चाहिए। तांडव वेब सीरीज पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदातल ने मौखिक रूप से यह टिप्पणी की है। कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान कहा कि,केंद्र सरकार से नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे ओटोटी…

सोनू सूद ने शुरू किया देश का सबसे बड़ा ‘सोनू फॉर यू’ ब्लड बैंक, जानिए कैसे जुड़ सकते हैं आप

मुंबई। एक्टर सोनू सूद ‘सोनू फॉर यू’ नाम से एक ब्लड बैंक एप शुरू करने जा रहे हैं, जो कि संभवत: देश का सबसे बड़ा ब्लड बैंक (Blood Bank) होगा और वह एप के जरिए संचालित होगा। इस एप का मकसद रक्तदाताओं को ऐसे लोगों से जोड़ना है, जिन्हें खून की तत्काल जरूरत है। इस एप की मदद से जिसे खून की जरूरत है, वह तत्काल रक्तदाता खोज सकता है और उसे एक रिक्वेस्ट भेज सकता है। इसके बाद रक्तदाता अस्पताल जाकर रक्तदान कर सकता है। इस पहल के शुरू…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने ली कोविड-19 टीके की पहली खुराक

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने सरकारी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। कोविशिल्ड टीके की खुराक पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल और माता गीता देवी को दी गई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को टीका लगाया गया। कोरोना से छुटकारा पाने के लिए अब वैक्सीन उपलब्ध है, आज मैंने भी अपने माता-पिता के साथ LNJP अस्पताल जाकर वैक्सीन लगवाई। हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। दिल्ली और देश की जनता से…