‘हमारी जिंदगी भर की मजदूरी सफल हो गई’ : PM मोदी के साथ भोजन कर गदगद हुए मजदूर; अब्दुल्ला, सैफुल्लाह सबने जाहिर की खुशी

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन मजदूरों के साथ भोजन करके एक बार फिर से पूरे देश का दिल जीत लिया। उन्होंने कल लोकार्पण के बाद राजस्थान के सालासर बालाजी निवासी महावीर और किशन को अपने दाएँ-बाएँ बिठाकर भोजन ग्रहण किया। वहीं अब्दुल्ला, राशिद और सैफुल्लाह भी इस क्षण के साक्षी बने। आज इन सभी मजदूरों के अनुभव पर प्रकाशित एक रिपोर्ट को पीएम नरेंद्र मोदी की आधिकारिक साइट वाले ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल के…

यूपी: सामूहिक विवाह समारोह में भाई ने रचाई ‘बहन’ से शादी, सच्चाई सामने आई तो अधिकारियों के उड़े होश

फिरोजाबाद (यूपी) । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां..फिरोजाबाद के टूंडला इलाके में एक युवक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अपनी बहन से शादी कर ली। इस बात का जब पता चला तो अधिकारी भी हैरान रह गए। तो वहीं अब अधिकारियों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। साथ ही, विवाह के लिए अन्य जोड़ों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों से भी जवाब तलब किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के…

अमिक्रॉन की दहशत के बीच नीति आयोग के सदस्य पॉल ने कहा-‘हमारी वैक्सीन हो सकती है बेअसर’, अभी तक 61 मामले सामने आ चुके सामने

नई दिल्ली। देश में बढ़ते अमिक्रॉन खतरे के बीच कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. वीके पॉल ने ऐसी बात कही है, जिसने आम आदमी की दहशत को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हमारी वैक्सीन की क्षमता कमजोर पड़ सकती है और नए वेरिएंट्स के खतरे को देखते हुए हमें नए टीके की जरूरत पड़ सकती है। भुवनेश्वर में मीडिया से मुखातिब हुए वीके पॉल ने कहा कि ‘ जो मौजूदा हालात और संभावित परिदृश्य है उससे उभरती परिस्थितियों में हमारे टीके अप्रभावी हो सकते हैं इसलिए…

निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निर्भीक निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग सजग

रायपुर। निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्भीक नगरीय निकाय आम चुनाव 2021 में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की सतत निगरानी है। निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं एसपी से इस संबंध में लगातार बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निर्भीक निर्वाचन के लिए आयोग द्वारा छोटी से छोटी शिकायत पर ध्यान देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी जिलों में और आयोग में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं ताकि आम जन अपनी बात और शिकायत…

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि 15 दिसंबर पर उनको नमन किया है। सरदार पटेल को याद करते हुए उन्होंने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल ने अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के लिए किये संघर्ष के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों को कुशल नेतृत्व प्रदान किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश के एकीकरण में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणा है। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel)…

राज्य में 22.31 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 14 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 6 लाख 33 हजार 974 किसानों से 22 लाख 31 हजार 136 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 3897 करोड़ 55 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही को सहायता राशि देने ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के दौरान की थी घोषणा

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व के तीन महाद्वीप के उच्च शिखर को फतह करने वाले दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को राज्य का गौरव बताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद पर्वतारोहण अभियान को पूरा कर राज्य को गौरवान्वित करने के लिए श्री चित्रसेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को उनके चौथे पर्वतारोहण अभियान के लिए शासन की…

‘स्वाभिमान और गर्व ‘ के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, बच्चों से लेकर बुजर्ग भी बड़े उत्साह के साथ हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के आगामी 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर आज 14 दिसबंर को ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया गया । जिसमें सभी के उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । दौड़ में शामिल धावको ंका उत्साह देखते ही बना। यह दौड़ राजधानी रायपुर के गांधी उद्यान से प्रारंभ होंकर इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा से गुजरते हुए वापिस गांधी उद्यान पहुंची। दौड़ का आयोजन तीन वर्गाे में किया गया…

स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने रन फॉर सीजी प्राइड को झंडी दिखाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और गर्व के लिए आयोजित इस दौड़ में हर आयु वर्ग के 20 हजार से अधिक धावक शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुबह 7 बजे गांधी उद्यान चौक से झंडी दिखाकर रन फॉर सीजी प्राइड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांधी उद्यान का पूरा क्षेत्र लोगों के हुजूम से खचाखच भरा हुआ था। दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे स्कूली बच्चों से लेकर प्रदेशभर से…

कोविड-19 के दौरान पिछले साल अप्रैल से 9,800 से अधिक बच्चे अनाथ हुए: एनसीपीसीआर(NCPCR)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान पिछले साल अप्रैल से इस साल सात दिसंबर तक 9,800 से अधिक बच्चे अनाथ हो गए, 508 बच्चों को छोड़ दिया गया और 1.32 लाख से अधिक बच्चों ने अपने माता-पिता में से किसी एक को खो दिया। शीर्ष अदालत महामारी के कारण अपने माता या पिता में से किसी एक को गंवा चुके बच्चों पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव का स्वत: संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई कर रही है। इसी मामले…