देश में लड़कियों की शादी की वैध उम्र 18 से होगी 21 साल, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी हरी झंडी

नई दिल्ली। देश में अब बेटियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 साल करने की तैयारी में मोदी सरकार है। सूत्रों व मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्र सरकार मौजूदा कानूनों में संशोधन करेगी। बता दें कि साल 2020 के 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने इस मुद्दे का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी है कि उनकी शादी…

UNESCO ने दुर्गा पूजा को दिया हेरिटेज का दर्जा, PM मोदी बोले- हर भारतीय के लिए गर्व की बात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ देश के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा उत्सव को हेरिटेज का दर्जा दे दिया है। यूनेस्को के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित तमाम बड़े नेताओं ने इसे हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी की बात बताई है। आपको बता दें कि दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में धूमधाम से मनाई जाती है। हालांकि अब यह देश के अन्य हिस्सों में…

राज्य में 25.08 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, प्रदेश में 7.06 लाख किसानों ने बेचा धान

​​​​​​​रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 15 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 7 लाख 6 हजार 217 किसानों से 25 लाख 07 हजार 858 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 4465 करोड़ 02 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के…

रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता के चलते सोनोग्राफी सेंटर में सीलबंदी की कार्रवाई, संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी

रायपुर। रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महासमुंद जिले के तुमगांव के साईं नमन नर्सिंग होम के सोनोग्राफी सेंटर को सीलबंद करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही सेंटर के संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम (PCPNDT – पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम) के तहत गठित स्वास्थ्य विभाग की राज्य एवं जिला स्तरीय टीम के द्वारा सोनोग्राफी सेंटर में रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता पाए जाने के कारण यह सीलबंद की कार्रवाई की गई। पीसीपीएनडीटी…

मुख्यमंत्री का बुनकरों के हित में बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के माध्यम से होगी गणवेश खरीदी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के हजारों बुनकर परिवारों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए स्कूली छात्रों के गणवेश वस्त्रों का क्रय छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित के माध्यम से करने को कहा है। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण फैसले से हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ से जुड़े हजारों बुनकरों को नियमित रोजगार मिलेगा और उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री की इस पहल के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए गणवेश वस्त्रों के क्रय के संबंध में छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं…

राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन के लिए केन्द्रीय मद की राशि में कटौती से राज्यों पर आर्थिक बोझ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ सरकार का 2108.62 करोड़ रूपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित माल और सेवा कर संशोधन विधेयक, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग संशोधन विधेयक, सिगरेट और अन्य तंबाखू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) संशोधन विधेयक भी ध्वनिमत से पारित रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत 2108 करोड़ 62 लाख 84 हजार 389 रूपए का द्वितीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। विधानसभा में आज माल और सेवा कर…

मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम को नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के निर्देशन और फील्ड मॉर्शल मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य और बलिदान की सर्वाेच्च परम्परा का निर्वाह करते हुए अदम्य साहस दिखाया। युद्ध में 16 दिसम्बर के दिन भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘छै कोरी, छै आगर तरिया अऊ बूढ़ा नरवा’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गोविन्द पटेल के द्वारा लिखित किताब “ छै कोरी, छै आगर तरिया अऊ बूढ़ा नरवा ” का विमोचन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे। श्री पटेल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि इसमें दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड में गोंड राजाओं के शासनकाल में खुदवाए गए…

अंकिता लोखंडे की मांग में विक्की जैन ने भरा सिंदूर, सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए

मनोरंजन डेस्क। कहते हैं कि प्यार का दूसरा अर्थ इंतजार होता है लेकिन नवविवाहित अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के लिए आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया। अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लेकर जन्मों जन्मों का साथ जोड़ लिया है। मंगलवार शाम को एक भव्य समारोह में अपने लंबे समय के प्रेमी से शादी करने वाली अभिनेत्री अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपने खास दिन की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इस जोड़े ने अपनी शादी के दिन मनीष मल्होत्रा ​​के द्वारा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने आज देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।#SardarVallabhbhaiPatel pic.twitter.com/p2tDBznrMs — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 15, 2021 श्री बघेल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल ने अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के लिए किये संघर्ष के दौरान उन्होंने…