दुनिया के सबसे बड़े नाखूनों वाली महिला ने कराया नेल कट, 28 साल बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। आम तौर पर हम सभी सप्ताह में एक बाद अपने नाखून काटते या शेप करते ही हैं। लेकिन कैसा हो अगर हम आपको बताएं कि एक महिला ने पूरे 28 साल बाद अपने नाखून काटे हैं। दरअसल अमेरिका के टेक्सास की अयाना विलीयम लंबे नाखूनों के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने उन्हें इतनी प्रसिद्धि दिलाने वाले नाखूनों के काटने का फैसला किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर भी साझा की गई है। इससे पहले आखिरी बार जब अयाना के…

मुंबई पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा, परमबीर सिंह के कहने पर वाजे की हुई थी सीआईयू में नियुक्ति

मुंबई। मुंबई पुलिस द्वारा राज्य पुलिस विभाग को सौंपी गयी एक रिपोर्ट के अनुसार विवादों में घिरे निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को पिछले साल जून में तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के जोर देने पर अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) में तैनात किया गया था। हालांकि तत्कालीन संयुक्त सीपी (क्राइम) ने इस पर आपत्ति जतायी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वाजे ने वरिष्ठता क्रम का दरकिनार कर दिया और वह सीधे पुलिस आयुक्त (परम बीर सिंह) को रिपोर्ट करते थे। इसके अलावा वाजे ने टीआरपी घोटाले,…

‘अभी देश में दो लोग व्हीलचेयर पर हैं, एक मार के डर से और एक हार के डर से’, MP के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैसा तंज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने व्हीलचेयर के बहाने सीएम ममता बनर्जी और मुख्तार अंसारी पर तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, देश में फिलहाल अभी दो ही व्हीलचेयर ज्यादा फेमस है और दो ही लोग व्हीलचेयर पर हैं। एक मार के डर से व्हीलचेयर पर है एक यहां (बंगाल) हार के डर से व्हीलचेयर पर है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ”दो व्हीलचेयर बहुत मशहूर है, एक आज बांदा, उत्तर प्रदेश पहुंच गया,…

कोविड-19 : अब प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान, 11 अप्रैल से शुरू करने की योजना

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सरकार का पूरा फोकस टीकाकरण अभियान को और ज्यादा तेज करने पर है, ताकी बड़ी आबादी को इस महामारी से बचाया जा सके। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना बनाई है। जिसके तहत प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकी 11 अप्रैल से इसे शुरू किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक जिन संस्थानों में…

क्वारंटाइन खत्म होते ही क्रिस गेल ने किया माइकल जैक्सन का डांस, देखें वायरल VIDEO

खेल डेस्क। IPL 2021 शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो गया है और उन्होंने इस बात का जश्न डांस करके मनाया है। खास बात यह है कि उन्होंने यहां महान सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन के स्टाइल में डांस किया है। यह डांस वीडियो उनकी फ्रेंचाइजी ने शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। 41 साल के गेल ने इस दौरान माइकल जैक्सन के फेमस सॉन्ग ‘स्मूथ क्रिमिनल’ पर परफेक्शन के साथ मूनवॉक भी किया है। Quarantine da…

बंगाल चुनाव: मुसलमान वोटर्स से अपील पर ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने दिया नोटिस, 48 घंटे में जवाब देने को कहा

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को अगले 48 घंटे में नोटिस का जवाब देने को कहा है। ज्ञात हो कि बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की अगुवाी वाली बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाकात ममता बनर्जी की शिकायत की थी। बीजेपी ने अपनी शिकायत में कहा था कि ममता बनर्जी के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनाव प्रचार…

बंगाल चुनाव: चौथे चरण के मतदान से पहले BJP नेता दिलीप घोष के काफिले पर क्रूड बम और पत्थर से हमला, गाड़ी घेरकर बोला धावा

कोलाकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावों से पहले शुरू हुई राजनीतिक हिंसा अब चुनावों के साथ-साथ अब और बढ़ती जा रही है। अब तक विधानसभा के तीन चरणों की वोटिंग के दौरान छिटपुट हिंसा की खबरें आम हो चुकी है। वहीं चौथे चरण से पहले आज कूचबिहार में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमले की खबर आई हैं। जानकारी के दिलीप घोष के काफिले पर सीतलकुची में हमला किया गया है, जिसमें उनकी गाड़ी के शीशे तोड दिए। https://twitter.com/DilipGhoshBJP/status/1379799165153148935?s=20 दिलीप घोष में हुए हमले का आरोप TMC कार्यकर्ताओं…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सम्पूर्ण लॉकडाउन, 9 से 19 अप्रैल तक बंद रहेंगी जिले की सीमाएं

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि राजधानी रायपुर में सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। रायपुर जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना की स्थिति के मद्देनजर रायपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। रायपुर में 9 अप्रैल शाम 6 बजे से लेकर 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह से सील रहेंगी। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में पिछले 2 दिनों में 2,821 मामले सामने…

वस्तु एवं सेवा कर नागरिक-हितैषी होना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर अधिकारियों द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू करने के तरीके के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए बुधवार को कहा कि करदाता सभी व्यवसायों को धोखाधड़ी के रूप में नहीं देख सकते हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने कहा, “संसद ने जीएसटी को नागरिक-अनुकूल कर संरचना बनाने का इरादा किया था..जिस तरीके से इस अधिनियम को हमारे देश में लागू किया जा रहा है, उससे इसका उद्देश्य खो गया है।” हिमाचल प्रदेश जीएसटी अधिनियम के तहत अल्पकालिक कुर्की (प्रोविजनल अटैचमेंट)…

वेतन लेते थे, ड्यूटी के दौरान मर गए… उन्हें शहीद क्यों कहें, असम की लेखिका का फेसबुक पोस्ट, दर्ज हुआ देशद्रोह का केस

न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 22 जवानों के बलिदान होने के बाद असम की एक लेखिका को उनके फेसबुक पोस्ट के कारण गुवाहटी में गिरफ्तार किया गया है। 48 साल की सिखा सर्मा (शिखा शर्मा) नाम की लेखिका को गुवाहटी पुलिस ने देशद्रोह की धारा के तहत हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुवाहटी पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा, “गुवाहटी की लेखिका सिखा सर्मा के विरुद्ध आईपीसी की 124-ए धारा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया…