जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। कोरोना महामारी कई लोगों पर काल बनकर आया है। इसी बीच बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal) का कोरोना से निधन हो गया। वो 52 वर्ष के थे। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- ‘सुनकर दुख हुआ। आज सुबह कोरोना की वजह से मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल का कोविड से निधन हो गया। एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कंवरपाल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। उनके परिवार और करीबी लोगों…

बिना सुरक्षा के शीश गंज गुरुद्वारा पहुंचे पीएम मोदी, गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर की प्रार्थना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व (जन्म उत्सव) पर राजधानी दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मोदी जिस समयगुरुद्वारा गए, उस समय सड़कों पर किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त नहीं किया गया था और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए ना ही अवरोधक लगाए गए थे। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं।…

सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की मदद करें- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के संपर्क में रहकर लगातार मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड 19 प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक में वर्तमान महामारी को शताब्दी का संकट करार देते हुए इसे दुनिया की बड़ी चुनौती बताया। बैठक में केंद्र, राज्य सरकारों और जनता के सामूहिक प्रयासों के आधार पर कोविड 19 से लड़ाई पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए एकजुट होकर तेजी…

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- कोरोना से हुईं 2 लाख मौतें, जवाबदेही ‘जीरो’

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह स्थिति को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस महामारी से दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई, लेकिन जवाबदेही ‘जीरो’ है। उन्होंने ऑक्सीजन और उचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की और कहा कि पूरे देश की सहानुभूति उनके साथ है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड की दूसरी लहर का चौथा सप्ताह 2 लाख से…

कोरोना काल में भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं पीएम मोदी, अप्रूवल रेटिंग में एक बार फिर नंबर 1

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना काल में भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। अमेरिकी एजेंसी मॉर्निंग कंसल्‍ट द्वारा किए गए सर्वे में ये बात निकलकर आई है। एजेंसी के मुताबिक पीएम मोदी की कुल अप्रूवल रेटिंग 67 है। एजेंसी की रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता सभी वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक है। यह एजेंसी दुनिया भर के नेताओं और सरकार की अप्रूवल रेटिंग जारी करती है। मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार आपदा की इस घड़ी में भी लोगों का प्रधानमंत्री…

रोहित सरदाना के निधन पर जिहादी मना रहे जश्न, कहा- वाह ! ये एक बहुत ही अच्छी खबर है

न्यूज़ डेस्क। वरिष्ठ पत्रकार और ‘आज तक’ के एंकर रोहित सरदाना के निधन से पूरा पत्रकार जगत शोक में डूबा हुआ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर तमाम दिग्गज हस्ती उनके निधन पर संवेदना प्रकट कर रहे हैं। लेकिन देश में मौजूद जिहादियों का एक समूह जश्न मना रहा है और सोशल मीडिया में उनके खिलाफ अमर्यादित, अमानवीय और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। रोहित सरदाना के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई जिहादियों का एक ग्रुप सक्रिय…

कोरोना वायरस महामारी के बाद 31 मई तक बढ़ा अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। देशभर में फैली कोरोना वायरस महामारी से रोजाना तीन हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा रहे है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। भारत और राज्य सरकारों ने कोरोना के प्रसार पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए लेकिन अब हालात काबू से बाहर निकलता दिख रहा है। कोविड से देश में मचे हाहाकार के बीच केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों पर लगे प्रतिबंध को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों…

कोविड-19: ‘कोरोना एक घोटाला है’ पर बोली सरकार- हम थक सकते हैं लेकिन वायरस नहीं थकता

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर आ रही प्रतिक्रियाओं पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ संदेश दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नियमों का पालन कीजिए क्योंकि हम थक सकते हैं लेकिन वायरस नहीं थकता है। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय का यह बयान उन प्रतिक्रियाओं पर आया है जिसमें कुछ लोग यह कहते हुए नजर आए थए कि कोरोना एक घोटाला है, मुझे मास्क की जरूरत नहीं है। इसके आगे भी जिंदगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष की…

#कोविड-19: कोरोना संकट के समय पीएम मोदी की संवेदनशीलता और कांग्रेस की निर्दयता देखिए

न्यूज़ डेस्क। जब से देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चली है तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार न केवल सचेत है बल्कि सतर्क भी है। पीएम की सतर्कता से आपको पता चल जाएगा कि कोरोना से निपटने के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कितने संवेदनशील है। वहीं इसके उलट देश में कांग्रेस और विपक्षी दलों की क्रियाकलापों को देखेंगे तो पता लगेगा कि उनमें न तो देश न ही देशवासियों के प्रति कोई संवेदना बची है। देश में कोरोना…

EXIT POll 2021: असम, पुडुचेरी और बंगाल में कमल खिलने के आसार

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल से पता चल रहा है कि बीजेपी एक बार फिर मजबूती से ऊभर कर सामने आ रही है। एग्जिट पोल के हिसाब से इन राज्यों में मोदी लहर का असर साफ दिख रहा है। ज्यादातर एग्जिट पोल की मानें तो असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बन रही है। हालांकि तमिलनाडु में डीएमके और केरल में लेफ्ट की सरकार दिख रही है। वैसे कई एग्जिट पोल पश्चिम बंगाल में बीजेपी और…