मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री की किसानों से पैरादान की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राज्य के किसान भाईयों से गौठानों में गौमाता के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने की अपील की है। किसान भाईयों के नाम जारी अपनी अपील में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप सब को मालूम है कि राज्य के गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान बनाए गए है। इन गौठानों में गोधन के चारे एवं पानी का निःशुल्क प्रबंध गौठान समितियों द्वारा किया गया है। पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त…

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों को हो चुका है 116.63 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर बेचने वाले पशुपालक किसानों को अब तक 116 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि का भुगतान उन्हें गोबर बेचने के एवज में किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोबर विक्रेता पशुपालकों सहित गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। उन्होंने बाबा गुरू घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस एप द्वारा गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा इन-हाउस विकसित एप में सम्पूर्ण राज्य में संचालित गोठानों का गोठानवार डेटाबेस होगा, जिसमंे गोठानो में उपलब्ध संसाधन, गतिविधियां, हितग्राहियों एवं सेवाओं आदि का…

छत्तीसगढ़ में शासकीय क्षेत्र में फूड इररेडियेशन प्लांट स्थापित होगा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में शासकीय क्षेत्र में फूड इररेडियेशन पार्क (खाद्य पदार्थाे का किरणन) की स्थापना के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने शासन स्तर भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर से छत्तीसगढ़ में गोबर से विद्युत उत्पादन तथा फूड इररेडियेशन प्लांट की टेक्नालॉजी हस्तांतरण के लिए से जा रही पहल पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे राज्य के किसानों को उनके उत्पाद का और अधिक लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों,…

राज्य के 2029 गौठान हुए स्वावलंबी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से महत्वपूर्ण सुराजी गांव योजना के गरूवा घटक के तहत अब तक राज्य में निर्मित एवं सक्रिय रूप से संचालित 7836 गौठानों में से 2029 गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। स्वावलंबी गौठान गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के लिए स्वयं के पास उपलब्ध राशि का उपयोग करने लगे हैं। रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 249 गौठान स्वावलंबी हुए है। दूसरे नंबर कबीरधाम जिले में 141 गौठान तथा तीसरे क्रम पर महासमुन्द जिले में 131 गौठान स्वावलंबी हुए है। कृषि विभाग से…

फिलीपींस में खतरनाक तूफान ने मचाई बड़ी तबाही, अबतक 208 लोगों की मौत

न्यूज़ डेस्क। फिलीपींस में खतरनाक तूफान राय ने बड़ी तबाही मचाई है। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक अबतक फिलिपींस में इस खतरनाक तूफान की चपेट में आने से 208 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। फिलीपींस के मध्य हिस्से में गुरुवार और शुक्रवार को आए खतरनाक तूफान ने कई लोगों को लील लिया है। सरकार ने कहा है कि तूफान से करीब 7,80,000 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 3,00,000 लोगों को अपना घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी।…

खाद्य मंत्री श्री भगत ने राजनांदगांव और दुर्ग जिले के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज अपने प्रभार जिले राजनांदगांव प्रवास के दौरान धान उपार्जन केन्द्र बरहापुर, दुर्ग जिले के धमधा सहित अन्य धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। श्री भगत ने उपार्जन केन्द्रों में अधिकारी, कर्मचारी से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के स्टॉफ को किसानों से अच्छा व्यवहार करने तथा उनका हर संभव मदद करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार इस वर्ष प्रदेश के…

बाबा गुरू घासीदास जी ने सामाजिक कुरीतियों को किया मिटाने का काम : मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी द्वारा मानव कल्याण के लिए किए गए कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने मानव जाति के उत्थान के लिए उपदेश दिए हैं, उनके बताये हुए मार्ग में चलकर हम जीवन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। बाबा गुरू घासीदास जी ने तत्कालीन समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों, प्रथाओं, छुआछूत, जातिप्रथा आदि सामाजिक बुराईयों को दूर करने का प्रेरणास्पद काम किया। मंत्री डॉ. डहरिया राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में बाबा गुरू घासीदास जी के 265वीं…

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर जताया गहरा दुःख

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री वर्ल्यानी आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी जी का निधन शोक संतप्त करने वाला है। वे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए और अब भी उनसे समय समय पर सलाह मशविरा करता रहा। ईश्वर उनके…

मुख्यमंत्री को कबीर सत्संग मेला में शामिल होने का मिला न्यौता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सन्त कबीर संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन देवपुर (धमतरी) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को देवपुर-डोंगेश्वर धाम में 26 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाले कबीर सत्संग मेला में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर सन्त कबीर संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन के संरक्षक-संयोजक रविकर साहेब, भावकर साहेब और चिरंजीव साहेब सहित अन्य लोग उपस्थित थे।