छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा हादसा, दशहरा के जुलूस पर चढ़ाई कार, एक मौत, 16 घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक तेजगति कार ने कई लोगों को कुचल दिया है। हादसे में गौरव अग्रवाल नाम के शख्स की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रायगढ़ भेजा गया है। गुस्साए लोगों ने कार ड्राइवर की जमकर पिटाई की है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा…

225 साल के इतिहास में पहली बार मनाया जाएगा वर्चुअल दशहरा, दिखेगी डिजिटल आतिशबाजी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रामलीला समारोह के लगभग 225 साल पुराने इतिहास में पहली बार इस साल दशहरा का त्योहार डिजिटली मनाया जाएगा। कोरोना वायरस और प्रदूषण के मद्देनजर इस बार दशहरा के लिए रामलीला समितियों ने खास इंतजाम किए हैं। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का आकार कम कर दिया गया है, साथ ही रावण दहन के लिए डिजिटल आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है जिसे स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। दिल्ली वाले अपने घरों के आराम से और अपने टेलीविजन स्क्रीन पर रावण दहन की इलेक्ट्रॉनिक…

जनसंख्या नीति पर एक बार फिर से विचार किया जाना चाहिए – मोहन भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का आज 96वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में परेड का आयोजन हुआ। इस दौरान मंच पर संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस दिन हम स्वतंत्र हुए उस दिन स्वतंत्रता के आनंद के साथ हमने एक अत्यंत दुर्धर वेदना भी अपने मन में अनुभव की वो दर्द अभी तक गया नहीं है। अपने देश का विभाजन हुआ, अत्यंत दुखद इतिहास है वो, परन्तु उस इतिहास के सत्य का सामना करना चाहिए, उसे जानना…

पीएम मोदी नहीं जीतते तो क्या राम मंदिर बनता और आर्टिकल 370 हटता : अमित शाह

नई दिल्ली। गोवा में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि इस चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगी। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी के बड़े नेता दिन-रात एक कर रहे हैं। गुरुवार को भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी गोवा में मौजूद थे। यहां उन्होंने साउथ गोवा के धरबोन्द्रा गांव में नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। इसके बाद गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबोधन से उन्होंने उनमें जोश…

सपा प्रमुख अखिलेश ने महानवमी पर दे दी रामनवमी की बधाई! सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

न्यूज़ डेस्क। आज 14 अक्तूबर को शारदीय नवरात्र की नवमी यानी महानवमी है। लेकिन इस महानवमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लोगों को रामनवमी की बधाई दे दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं! सपा प्रमुख के यह ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आप भी देखिए… https://twitter.com/AnujBajpai_/status/1448536078445539328?s=20 चुनावी हिन्दू अखिलेश को रामनवमी और #महानवमी का अंतर नहीं पता है। pic.twitter.com/6v3UyrdnkV —…

शेयर बाजार ने फिर रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 61 हजार के पार

बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 14 अक्तूबर, 2021 को नया रिकॉर्ड कायम करते हुए बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने पहली बार 61 हजार का आंकड़ा पार किया। गुरुवार सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। सेंसेक्स 351 अंक की उछाल के साथ 61088 पर तो एनएसई का निफ्टी 105 अंक की तेजी के साथ 18,267 अंक के नए रिकॉर्ड पर खुला। इसके पहले 24 सितंबर, 2021 को सेंसेक्स 60,000 के पार, 16 सितंबर, 2021 को सेंसेक्स 59,000 के…

पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान, 21वीं सदी के भारत को गति शक्ति देगा- पीएम नरेंद्र मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 अक्तूबर को नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री गति शक्ति-राष्‍ट्रीय मास्‍टर प्‍लान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को गतिशक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह मास्‍टर प्‍लान सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा, हितधारकों को साथ लाने और परिवहन के साधनों को एक साथ जोड़ने में मदद करेगा। जबकि दुनिया में ये स्वीकृत बात है कि Sustainable Development के लिए Quality इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण…

G-20 बैठक : कट्टरपंथ और आतंकवाद का स्रोत न बन पाए अफगानिस्‍तान- पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अफगानिस्‍तान संकट पर जी-20 बैठक में यह सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया कि अफगानिस्तान का क्षेत्र कट्टरपंथ और आतंकवाद का स्रोत न बने। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय या वैश्विक स्तर पर अफगान क्षेत्र कट्टरपंथ और आतंकवाद का स्रोत नहीं बन जाए इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने इस क्षेत्र में कट्टरपंथ, आतंकवाद और नशीले पदार्थों व हथियारों की तस्करी के गठजोड़ के खिलाफ हमारी संयुक्त लड़ाई को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अफगानिस्तान…

खून से भरा है दामन तुम्हारा, नहीं चाहिए साथ तुम्हारा- लखीमपुर में प्रियंका के खिलाफ लगे होर्डिंग, सोशल मीडिया पर वायरल

न्यूज़ डेस्क। किसानों की मौत पर राजनीति करने को लेकर सिख समुदाय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लखीमपुर दौरे का विरोध किया। उत्तर प्रदेश के सिख समाज ने 1984 के दंगे को याद दिलाकर प्रियंका गांधी वाड्रा को आईना दिखाया। किसानों के अंतिम अरदास में शामिल होने जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के विरोध में लखीमपुर और सीतापुर के रास्ते में ऐसे कई होर्डिंग लगाए गए हैं, जिससे कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। https://twitter.com/sandeepg1979/status/1447852005758668805?s=20 होर्डिंग में लिखा हुआ है, “नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, खून से भरा है…

मानवाधिकारों के नाम पर देश की छवि खराब करते हैं कुछ लोग, रहना होगा सावधान : पीएम नरेंद्र मोदी

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज,12 अक्तूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के 28वें स्थापना दिवस समारोह को वीडियो क़ॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में मानवाधिकार की व्‍याख्‍या कुछ लोग अपने-अपने तरीके से, अपने-अपने हितों को देखकर करने लगे हैं। उन्‍होंने कहा कि एक ही प्रकार की किसी घटना में कुछ लोगों को मानवाधिकार का हनन दिखता है और वैसी ही किसी दूसरी घटना में उन्हीं लोगों को मानवाधिकार का हनन नहीं दिखता। उन्होंने यह भी…