कोविड-19 : देश में 20 मई तक अपने पीक पर पहुंच जाएगी कोरोना की दूसरी लहर: रिपोर्ट

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस संक्रमण अभी और बढ़ेगा। एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोरोना की ये दूसरी लहर मध्य मई तक बढेगी। कोरोना की ये दूसरी लहर अब से 20 दिन बाद यानी 20 मई के करीब अपने पीक पर होगी। रिपोर्ट कहती है कि तब तक देश में कोरोना के एक्टिव मामले 36 लाख का आंकड़ा पार कर जाएंगे। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे देशों के अनुभवों के आधार पर भारत में कोरोना की…

कोविड-19 : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: 24 घंटों के भीतर मिले 4 लाख से ज्यादा नए मरीज, 3523 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और संक्रमण के नए मामलों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 4,01,993 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कारण 3523 लोगों की जान भी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक राहत की बात ये है कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 2,99,988 मरीज…

कोविड-19 : कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने खोला खजाना, राज्यों को जारी की गई 8873 करोड़ की पहली किस्त

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड-19 रोधी विभिन्न उपायों के वास्ते 2021-22 के लिए राज्य आपदा मोचन कोष (Sdrf) से केंद्र के हिस्से की पहली किस्त के तौर पर 8,873.6 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इन उपायों में अस्पतालों के निर्माण के साथ ही ऑक्सीजन उत्पादन के लिए संयंत्र स्थापित करना भी शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि विशेष वितरण के तौर पर वित्त मंत्रालय के अधीन व्यय विभाग ने उसकी अनुशंसा पर सामान्य कार्यक्रम से पहले यह राशि जारी कर दी है। आधिकारिक बयान में कहा…

जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। कोरोना महामारी कई लोगों पर काल बनकर आया है। इसी बीच बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal) का कोरोना से निधन हो गया। वो 52 वर्ष के थे। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- ‘सुनकर दुख हुआ। आज सुबह कोरोना की वजह से मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल का कोविड से निधन हो गया। एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कंवरपाल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। उनके परिवार और करीबी लोगों…

बिना सुरक्षा के शीश गंज गुरुद्वारा पहुंचे पीएम मोदी, गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर की प्रार्थना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व (जन्म उत्सव) पर राजधानी दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मोदी जिस समयगुरुद्वारा गए, उस समय सड़कों पर किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त नहीं किया गया था और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए ना ही अवरोधक लगाए गए थे। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं।…

सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की मदद करें- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के संपर्क में रहकर लगातार मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड 19 प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक में वर्तमान महामारी को शताब्दी का संकट करार देते हुए इसे दुनिया की बड़ी चुनौती बताया। बैठक में केंद्र, राज्य सरकारों और जनता के सामूहिक प्रयासों के आधार पर कोविड 19 से लड़ाई पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए एकजुट होकर तेजी…

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- कोरोना से हुईं 2 लाख मौतें, जवाबदेही ‘जीरो’

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह स्थिति को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस महामारी से दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई, लेकिन जवाबदेही ‘जीरो’ है। उन्होंने ऑक्सीजन और उचित चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की और कहा कि पूरे देश की सहानुभूति उनके साथ है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड की दूसरी लहर का चौथा सप्ताह 2 लाख से…

कोरोना काल में भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं पीएम मोदी, अप्रूवल रेटिंग में एक बार फिर नंबर 1

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना काल में भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। अमेरिकी एजेंसी मॉर्निंग कंसल्‍ट द्वारा किए गए सर्वे में ये बात निकलकर आई है। एजेंसी के मुताबिक पीएम मोदी की कुल अप्रूवल रेटिंग 67 है। एजेंसी की रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता सभी वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक है। यह एजेंसी दुनिया भर के नेताओं और सरकार की अप्रूवल रेटिंग जारी करती है। मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार आपदा की इस घड़ी में भी लोगों का प्रधानमंत्री…