TMC की जीत पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, Tweet कर कही ये बात

मुंबई। देश के पांच राज्यों में हुए चुनावी रण के बाद अब धीरे-धीरे नतीजे साफ होते जा रहे हैं। बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की टीएमसी जीतने की ओर अग्रसर है। वहीं असम में बीजेपी की जीत फाइनल रही है। लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी की जीत को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पचा नहीं पा रहा है, जिसके गुस्सा उन्होंने ट्वीट करते हुए निकाला और साफ बताया कि आखिर किस वजह से बंगाल में ममता बनर्जी जीत रही हैं। दरअसल, बंगाल का चुनावी घमासान टीएमसी के हक में…

बंगाल में TMC की जीत के साथ ही हिंसा शुरू, ममता के गुंडों ने बीजेपी कार्यालय में लगायी आग, दुकान में की लूटपाट

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के बाद ममता बनर्जी जनता के सामने आयी और कहा कि मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। धन्यवाद के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं से जुलूस न निकालने की भी अपील की। वहीं पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओ की दूसरी तस्वीर देखें तो वह काफी डराने वाली है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बहुमत मिलते ही प्रदेश में अशांति फैला दी है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बिश्नुपुर भाजपा ऑफिस में आग लगा कर हंगामा मचाया है। अरंबाग में बीजेपी पार्टी का कार्यालय और हुगली में भी कार्यकर्ताओं…

सच हुई प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, डबल डिजिट 100 से नीचे आई भाजपा

कोलकोता। ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के चुनावी सलाहकार प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि भाजपा 100 से ज्यादा सीटें लाई तो वह राजनीति छोड़ देंगे। अब उनका यह कहना सच साबित हो रहा है। प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी के अनुरूप भाजपा फिलहाल पश्चिम बंगाल में 100 सीटों के नीचे है जबकि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, जैसे ही सुबह में भाजपा 100 सीटों से ऊपर पहुंची थी प्रशांत किशोर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे थे।…

विधानसभा चुनाव : जीत की आहट में भूले कोरोना, बंगाल-तमिलनाडु में TMC-DMK के कार्यकर्ता मना रहे जश्न, ECI के आदेश को दिखाया ठेंगा

न्यूज़ डेस्क। जिन 5 राज्यों में आज रविवार (मई 2, 2021) को चुनाव परिणाम आ रहे हैं, उनमें से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दो सबसे बड़े राज्य हैं। दोनों ही जगह से फिलहाल जीतती दिख रही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटा कर जश्न मनाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जहाँ चेन्नई में पार्टी मुख्यालय के सामने ही DMK कार्यकर्ताओं की भीड़ जश्न मनाते देखी गई, वहीं कोलकाता के कालीघाट से TMC वालों की ऐसी ही हरकत करते हुए तस्वीरें आईं है। तमिलनाडु में DMK सुप्रीमो स्टालिन…

असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन की बड़ी बढ़त, सोनोवाल सरकार की दूसरी बार सत्ता में वापसी , प्रियंका की 200 यूनिट मुफ्त बिजली के झांसे में नहीं आई जनता

न्यूज़ डेस्क। असम के विधानसभा चुनाव में डबल इंजन की सरकार का जलवा बरकरार है। रुझानों से स्पष्ट है कि असम में लगातार दूसरी बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। असम की 126 विधानसभा सीटों में से 126 के रुझान सामने आए हैं जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन 80 से अधिक सीटों पर आगे चलने के साथ बहुमत के लिए आवश्यक 64 के आंकड़े को पार कर गया है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 45 सीटों पर आगे चल रहा है। मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल मजुली में आगे…

कोरोना के दूसरे काल में फिर TV पर आ रहा है रामायण, ऑनस्क्रीन सीता बोलीं- ‘इतिहास खुद को दोहरा रहा है…’

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। देश के हर राज्यों में अब पाबंदियां लगाई जा रही हैं। ऐसे में एक बार TV पर एक बार फिर से रामानंद सागर की रामायण प्रसारित किया जाने वाला है। देश में कोरोना लॉकडाउन के दौरान पिछले साल 2020 में भी रामानंद सागर की रामायण प्रसारित की गई थी। इस खबर पर रामायण’ की ऑनस्क्रीन ‘सीता’ यानी दीपिका चिखलिया ने खुशी जाहिर की है। रामानंद सागर के रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने…

किसान आंदोलन : टिकरी बॉर्डर पर कोरोना से पश्चिम बंगाल की 25 वर्षीय युवती की मृत्यु, राकेश टिकैत और गुरनाम सिं​ह पर भिवानी में केस दर्ज

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ पाँच महीने से ज्यादा समय से किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच आंदोलन में कई दिनों से सक्रिय पश्चिम बंगाल की 25 वर्षीय युवती ने शुक्रवार (30 अप्रैल) की सुबह दम तोड़ दिया। वह 27 अप्रैल से टिकरी बॉर्डर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी। इस घटना बाद से किसानों में भय का माहौल है। वहीं, कोरोना के प्रकोप के बावजूद अलग-अलग जगहों पर पंचायतें करने पर किसान आंदोलन के नेतृत्व दल में शामिल किसान नेता राकेश…

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, केरल, असम, मेघालय समेत इन राज्यों में इस हफ्ते होगी बारिश, गर्मी से भी मिलेगी राहत

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारत में मानसून को लेकर अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। असम और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले हफ्ते में 100-150 मिमी वर्षा हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में 1 से 3 मई तक, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में 3 और 4 मई को और ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में…

सोनिया गांधी ने की अपील- ‘कोरोना के खिलाफ एक राष्ट्रीय नीति बनाए केंद्र, कांग्रेस देगी साथ’

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर एक राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाने की केंद्र से शनिवार को अपील की। गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें जागें और अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। कोरोना महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में आपके व आपके परिवार की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। वह लाखों परिवार जिन्होंने अपने परिजनों…

कोविड-19 : दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई केजरीवाल सरकार को फटकार

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, बेड और दवाओं की कमी को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा है कि अगर आप सेना से अनुरोध करते, तो वे अपने स्तर पर काम करते। उनका अपना बुनियादी ढांचा है। सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ कहा कि बुनियादी ढांचा बनाने के लिए सशस्त्र बलों की मदद लेनी चाहिए। इस पर दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि हम उच्चतम स्तर पर प्रक्रिया में हैं, हमारी सरकार…