मोदी सरकार के प्रयासों से देश ने सिमट रहा है कोरोना का दायरा, 3 महीनों में एक दिन में सबसे कम COVID-19 केस, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 8.26% पहुंचा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रयासों से देश में कोरोना महामारी का दायरा लगातार सिमटता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के सिर्फ 45,148 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में कोरोना मरीजों की यह संख्या पिछली तीन महीनों में सबसे कम है। इससे पहले 22 जुलाई को एक दिन में 37,724 केस दर्ज किए गए थे। 24 घंटे में सिर्फ 480 लोगों की मौत इतना ही नहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 480 लोगों की मौत हुई…

कंगना Vs उद्धव : सीएम उद्धव ठाकरे के ‘नमक हरामी’ कहने पर कंगना ने किया तीखा पलटवार, आप तुच्छ आदमी हैं, आपकी नाकाबिलियत…, शर्म आनी चाहिए..

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र की सरकार और शिवसेना के बीच जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने दशहरे के संबोधन में कंगना रनौत का बिना नाम लिए जमकर उनपर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ठाकरे ने मुंबई को ड्रग हब, POK से तुलना… कंगना के इन सारे बयानों पर पलटवार किया है। उद्धव ठाकरे ने कंगना के बयानों को ‘नमक हरामी’ बताया, जिसके बाद कंगना रनौत ने भी उद्धव ठाकरे के बयान का ट्वीट कर जवाब दिया है। कंगना ने…

सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल रैली करने के हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, चुनाव आयोग (EC) को मिली राहत

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों पर MP हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है, जिसमें हाई कोर्ट ने फिजिकल चुनाव प्रचार और रैलियों पर कोरोना को देखते हुए रोक लगा दिया था और कहा था कि उपचुनाव में प्रचार ऑनलाइन और वर्चुअल मोड की जाए। चुनाव आयोग और शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मध्य…

J&K: महबूबा मुफ्ती के बयान पर बवाल, तिरंगा फहराने लाल चौक पहुंचे BJP कार्यकर्ता, लिए गए हिरासत में

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे को लेकर जो बयान दिया था, उसपर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को श्रीनगर के लाल चौक पर कथित तौर पर तिरंग फहराने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इन कार्यकर्ताओं ने महबूबा मुफ्ती के बयान का विरोध किया है और उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता लाल चौक के क्लॉक टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। जानकारी के…

कोयला घोटाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को मिली 3 साल की सजा

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को सोमवार को कोयला घोटाला मामले में 3 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। दिलीप को 1999 के झारखंड कोयला ब्लॉक के आवंटन में अनियमितताओं से संबंधित मामले में दोषी ठहराया गया है। दिल्ली की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत CBI की दलीलें सुनने के बाद 26 अक्टूबर के लिए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने दोषियों को इस दिन शारीरिक रूप से पेश होने का निर्देश दिया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रहे…

यह ज़रूरी नहीं कि जहाँ तुम चाहो हम वहां लड़ेंगे, हम वहां लड़ेंगे जहां खतरा पैदा होगा, हम उससे लड़ेंगे : अजीत डोभाल

न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत न सिर्फ अपनी मिट्टी पर लड़ेगा, बल्कि अगर कोई विदेशी जमीन हमारे लिए सुरक्षा सम्बन्धी खतरे पैदा करता है तो वहाँ भी लड़ेगा। कई लोग इसे ‘लाइन ऑफ एक्चुअल कण्ट्रोल (LAC)’ पर भारत-चीन तनाव से जोड़ कर देख रहे हैं, लेकिन ‘नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सिस्टम (NSCS)’ ने इस बात से इनकार किया है। बता दें कि भारत-चीन सेनाएँ सीमा पर कई महीनों से आमने-सामने हैं। ऋषिकेश में ‘परमार्थ निकेतन आश्रम’ को सम्बोधित करते हुए अजीत डोभाल ने…

जालसाजों ने बनाई सरकारी योजना की फर्जी वेबसाइट, ऐसी वेबसाइटें आम जनता को दे रही धोखा, मंत्रालय ने किया सावधान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर फर्जी वेबसाइटें बनाकर जनता को धोखा देने की शिकायतें सामने आई हैं। जिस पर नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सावधान किया है। दरअसल, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (प्रधानमंत्री-कुसुम) योजना लागू किया गया है। जिसके तहत कृषि पंपों के सोलराइजेशन के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। इस योजना को राज्य सरकार के विभागों द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है जिसमें किसानों को केवल बाकी का 40 प्रतिशत ही…

जाने-माने वकील हरीश साल्वे 65 साल की उम्र में रचाएंगे दूसरी शादी, जानिए कौन है होने वाली दुल्हन

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे जल्द दूसरी शादी करने जा रहे हैं। 65 साल के हरीश साल्वे ने पिछले महीने ही पहली पत्नी को तलाक दिया था। वह लंदन की एक आर्टिस्ट कैरोलिन से अगले हफ्ते विवाह करेंगे। दोनों कई बार एक साथ चर्च में देखे जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरीश साल्वे कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ 28 अक्टूबर को लंदन के एक चर्च में शादी करेंगे। दोनों की यह दूसरी शादी है। हरीश साल्वे की पहली पत्नी…

दशहरा उत्सव: कोरावायरस दिशानिर्देश उल्लंघन पर काटे गए 1700 से अधिक चलान

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दशहरा के मौके पर रविवार को 1,793 से अधिक चालान किए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,711 लोगों का चालान मास्क का उपयोग न करने को लेकर किया गया। वहीं 18 लोगों को थूकने पर और 64 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने पर किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रविवार शाम 4 बजे तक विभिन्न उल्लंघनों के 1,793 चालान जारी किए गए हैं। पूरे आंकड़ों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि जून…

कोरोना महामारी के सरकारी दिशा-निर्देशों के चलते देश भर में सादगी से मनाया गया दशहरा उत्सव, कोरोना का पुतला भी किया गया दहन

नई दिल्ली। देशभर में रविवार को विजयादशमी पर्व बेहद सादगी से मनाया गया क्योंकि कोविड-19 के चलते इस साल पहले की तरह धूमधाम नहीं दिखी और पारंपरिक तौर पर हर साल रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले दहन करने के कार्यक्रम भी रद्द रहे। हर साल दशहरा उत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुटती थी। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने, मेला आयोजित करने अथवा खाद्य पदार्थों की स्टॉल लगाने पर रोक लगायी गई थी। पहले के मुकाबले बेहद…