न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में आज तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान मधेपुरा में आरजेडी समर्थकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। मुख्यमंत्री के रेस में शामिल तेजस्वी यादव के समर्थक वोटरों को दूसरी पार्टियों को वोट देने से रोक रहे हैं। यहां तक कि वोटरों को प्रभावित करने के लिए डराने-धमकाने से लेकर मारपीट पर उतर आए है। मधेपुरा में आरजेडी के गुंडों ने एक बुजुर्ग गजेंद्र साव को इस लिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने जेडीयू के प्रत्याशी को अपना वोट…
साल: 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली के PM कोंते के बीच हुई वर्चुअल शिखर बैठक,15 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
न्यूज़ डेस्क। पीएंम नरेन्द्र मोदी और इटली के पीएम गुईसपे कोंते के बीच शुक्रवार को वर्चुअल शिखर बैठक हुई। बैठक में दोनों प्रधानमंत्रियों के सामने ना सिर्फ 15 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं बल्कि वर्ष 2021 से वर्ष 2024 तक के लिए द्विपक्षीय रिश्तों का एजेंडा तैयारकिया गया। इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सभी को कोरोना के बाद की दुनिया के लिए तैयार होना होगा। इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए हम सभी को एक नए सिरे…
#PoonamPandey के बाद गोवा पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में #MilindSoman के खिलाफ दर्ज की FIR, शेयर की थी न्यूड फोटो
पणज (गोवा)। गोवा पुलिस ने मॉडल मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा सोमन द्वारा कथित तौर पर यहां के एक तट पर निर्वस्त्र दौड़ते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट करने के सिलसिले में दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस बाबत बृहस्पतिवार को राजनीतिक संगठन गोवा सुरक्षा मंच (GSM) ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की थी,…
यशवर्धन कुमार सिन्हा ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली
नई दिल्ली। यशवर्धन कुमार सिन्हा ने शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सिन्हा को शपथ दिलाई। इस साल 26 अगस्त को बिमल जुल्का का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो महीने से ज्यादा समय से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली पड़ा था। सिन्हा ने एक जनवरी 2019 को सूचना आयुक्त का पद संभाला था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका…
इस बार अयोध्या में मनेगी भव्य ऐतिहासिक दिवाली, जगमगाएंगे पांच लाख 51 हजार दीप, सरयू की होगी भव्य आरती
लखनऊ। दिवाली का त्योहार भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है तो जाहिर सी बात है कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में तो यह भव्य रूप से मनेगा ही। वहीं इस बार तो राम लला के मंदिर निर्माण का काम शुरू होने से दिवाली और भी खास हो गई है तो इस बार अयोध्या में मनेगी भव्य दिवाली। अब सरकार भी इसकी तैयारी में जुट गई है। उत्तरप्रदेश सरकार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इस बार भी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की…
IPL 2020 : हैदराबाद की जीत के साथ खत्म हुआ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सफर, कप्तान कोहली ने बताई हार की यह बड़ी वजह
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के 13वें सीजन (IPL 2020) के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB,आरसीबी) की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ RCB का IPL 2020 में सफर भी समाप्त हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने एबी डिविलियर्स (56) की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम ने केन विलियमसन (नॉटआउट 50) और जेसन होल्डर…
बहुउद्देशीय केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम जल्दी शुरू होगा : शिवराज
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहुउद्देशीय केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का काम जल्दी ही शुरू होगा। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच जल बटवारे को लेकर जो असहमति है, उसे जल्दी ही खत्म कर लिया जाएगा। राज्य सरकार केंद्र के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को केन-बेतवा लिंग परियोजना की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो अभियान परिकल्पना के अनुक्रम में बनाई गई बहुउद्देशीय केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय…
400 करोड़ की लागत से 6 भाषाओं में आ रही ‘आदिपुरुष’, जानिए इसकी खास बातें…, ‘बाहुबली’ फेम प्रभास दिखेंगे नए अवतार में
हैदराबाद। पिछले कई महीनों से ‘बाहुबली’ जैसा ही क्रेज सिने प्रेमियों के बीच जिस फिल्म को लेकर देखने को मिल रहा है, वह है ओम राउत की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’। खास यह है कि इस फिल्म में अभिनेता के रूप में ‘बाहुबली’ फेम प्रभास को नए अवतार में देखने को लोग बेताब हैं। वहीं, खलनायक के रूप में सैफ अली खान को चुना गया है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के बारे में ओम राउत पहले ही यह बता चुके हैं कि यह ‘भगवान राम’ की कहानी पर आधारित है। ऐसे में…
बिहार चुनाव LIVE : कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार के 15 जिलों में तीसरे चरण का मतदान जारी, 78 सीटों पर हो रही वोटिंग
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत शनिवार को सुबह सात बजे से 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अंतिम चरण में राज्य के 78 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 2.35 करोड से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके लिए 33,782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में…
दिल्ली हिंसा : केजरीवाल की करीब दो महीने बाद खुली नींद, उमर खालिद के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी , UAPA के तहत चलेगा केस
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में हुए भीषण दंगा मामले में आरोपी बनाए गए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उमर खालिद के खिलाफ अदालती कार्यवाही के लिए दिल्ली सरकार ने आखिरकार शुक्रवार को अपनी मंजूरी दे दी। लगभग दो महीने तक विचार-विमर्श के बाद केजरीवाल सरकार ने अपनी सहमति दी। अब उमर खालिद, शरजील इमाम सहित अन्य के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस चलाने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली पुलिस जल्द UAPA के तहत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने दंगों के…
