नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में दिवाली, काली पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने त्योहारी सीजन के दौरान पश्चिम बंगाल में पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ याचिका पर दखल देने से इनकार करते हुए कहा कि महामारी के बीच जीवन के संरक्षण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और इंदिरा बनर्जी की अवकाशकालीन पीठ ने मामले की सुनवाई की। पीठ ने कहा कि हम त्योहारों के…
साल: 2020
बिहार चुनाव में NDA को बहुमत मिलने पर नीतीश ने जनता का जताया आभार, PM मोदी को दिया धन्यवाद
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिलने पर बुधवार को जनता का आभार प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे सहयोग के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद पहली प्रतिक्रिया में नीतीश कुमार ने यह बात कही। नीतीश ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘जनता मालिक है। उन्होंने राजग को जो बहुमत प्रदान किया, उसके लिए जनता-जनार्दन को नमन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करता हूँ।’’…
जेल से छूटे अर्नब गोस्वामी, बताया भारत के लोगों की हुई जीत, TV स्टूडियो पहुंचते ही बरसे उद्धव ठाकरे सरकार पर, दी चुनौती
मुंबई। न्यायिक हिरासत में एक सप्ताह जेल में गुजारने और उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फिर से न्यूज रूम पहुंचे पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने ‘‘फर्जी’’ मामले में उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बुधवार को हमला बोला। रिपब्लिक चैनल में अपने सहकर्मियों से घिरे गोस्वामी (47) ने कहा, उद्धव ठाकरे, सुन लो मुझे। आप हार गए। उन्होंने एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर खुदकुशी के लिए उकसाने के 2018 के मामले में अपनी ‘‘अवैध’’ गिरफ्तारी पर मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह…
बिहार की जीत पर बोले PM मोदी, बताया- कौन हैं बीजेपी के साइलेंट वोटर्स, क्यों मिल रहा पार्टी को समर्थन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में भाषण शुरू करते हुए भारत माता की जय कहा और बिहार विधानसभा चुनाव सहित देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर चुके हर नेता व कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने चुनाव जैसे लोकतांत्रिक त्योहार को बहुत ही खुशी और अच्छे से मनाया। उन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले चुनाव आयोग का भी आभार व्यक्त किया। Speaking from the @BJP4India…
दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को लगाई फटकार, मांगी स्टेटस रिपोर्ट, पूछा-क्या कोरोना मामलों के दोगुने होने का हो रहा है इंतजार ?
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केजरीवाल सरकार भी मान चुकी है कि इस समय दिल्ली में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चल रही है। इसके बावजूद अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। इससे नाराज दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल सरकार की जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने सरकार से सवाल पूछा कि जब कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, तो अनलॉक करने की क्या जरूरत है? क्या सरकार मामलों के दोगुने होने का इंतजार कर रही है ? एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति द्वारा दायर की…
अर्नब प्रकरण में किरीट सोमैया का दावा, अन्वय नाइक की पत्नी और उद्धव ठाकरे की पत्नी के बीच करोड़ों का जमीन सौदा
न्यूज़ डेस्क। रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, महाराष्ट्र भाजपा के तेज-तर्रार नेता किरीट सोमैया ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के परिवार का स्वर्गीय अन्वय नाइक के परिवार के साथ जमीन की लेनदेन का मामला था। भाजपा नेता सोमैया ने कहा कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं, जो ठाकरे और नाइक परिवार के बीच हुए जमीन के सौदे को साबित करते हैं। Smt Rashmi Uddhav Thackeray & Manisha Ravindra Vaykar jointly bought…
अब आया ऊँट पहाड़ के नीचे: I&B मंत्रालय की निगरानी में आए OTT प्लेटफॉर्म्स न्यूज पोर्टल और ऑनलाइन कंटेंट, गालियों और सेक्स को बना लिया था कमाई का जरिया
न्यूज़ डेस्क। मान लीजिए कि आप TV पर बैठ कर कुछ देख रहे हैं और आपका पूरा परिवार आपके साथ बैठा हुआ है, अचानक से माँ-बहन की गालियाँ दी जानी लगे और पोर्न चालू हो जाए? डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स ने कुछ ऐसा ही माहौल बना दिया था। OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ यही समस्या थी। हर वो चीज जो TV पर नहीं आ सकती या सिनेमा हॉल्स में नहीं दिखाई जा सकती, उन्हें वहाँ दिखाया जा रहा था। अब वो ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल्स के साथ-साथ I&B मंत्रालय के अंतर्गत आ गए…
मोदी सरकार ने उद्योग जगत को दिया दीपावली गिफ्ट, दो लाख करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित बूस्टर राशि का किया एलान
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन फैसलों के बारे में जानकारी दी। सीतारमण ने बताया कि मंत्रिमंडल ने करीब दो लाख करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इससे देश का उत्पादन, रोजगार और निर्यात बढ़ेगा। इसका लाभ बाहर से आई मोबाइल कंपनीज और देश की कंपनियों को भी मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस…
अच्छी खबर :उत्तर प्रदेश के युवाओं को योगी का उपहार, यूपी में शुरू होगा ‘मिशन रोजगार’
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर। युवाओं को नौकरी और सेवायोजन के काम को अभियान का रूप देते हुए योगी सरकार मिशन रोजगार का आगाज करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने नवम्बर 2020 से मार्च 2021 तक प्रदेश में 50 लाख युवाओं को सेवायोजित करने का लक्ष्य तय किया है। यह सेवायोजना मनरेगा से अलग होगी। इसमें सरकारी विभागों, परिषद, निगमों में खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तो पूरी होगी ही, सरकारी प्रयासों से निजी क्षेत्र में अथवा स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित किए…
पीएम मोदी ने कटक में ITAT के कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा- देश दहशतगर्दी की स्थिति से निकल कर पारदर्शिता की ओर बढ़ा है
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कटक में आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) के कार्यालय सह रिहायशी परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का टैक्सपेयर पूरी टैक्स व्यवस्था में बहुत बड़े बदलाव और पारदर्शिता का साक्षी बन रहा है। जब उसे रिफंड के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ता, कुछ ही सप्ताह में उसे रिफंड मिल जाता है, तो उसे पारदर्शिता का अनुभव होता है। पहले की सरकारों के समय शिकायतें होती थीं टैक्स टेररिज्म की। आज देश…
