लखनऊ यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर स्मारक सिक्का जारी करेंगे PM मोदी

लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी, मैसूर यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बाद तीसरा ऐसा भारतीय यूनिवर्सिटी बन जाएगा जिसके सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। सिक्का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किया जाएगा, जो वर्चुअल रूप से 25 नवंबर को यूनिवर्सिटी की स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस सिक्के को मुंबई में सरकारी टकसाल में ढाला गया है, यह लखनऊ विश्वविद्यालय के खजाने में एक संपत्ति होगी। सिक्का ढलाई में चांदी, कांस्य, तांबा और निकल का इस्तेमाल किया गया है। यूनिवर्सिटी…

दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को LG की मंजूरी, अब शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों की होगी अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी में शादी समारोह में केवल 50 लोगों को शिरकत करने की अनुमति देने के आप सरकार के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि उनकी सरकार ने शहर में 200 लोगों के शादी में शामिल होने देने के अपने आदेश को वापस लेने का फैसला किया है और इस संबंध में उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ उपराज्यपाल ने शादी समारोह में केवल 50 लोगों को…

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को 27 नवंबर से पहले पेश होने का आदेश, रिपब्लिक TV मामले पर MHRC ने भेजा नोटिस

न्यूज़ डेस्क। रिपब्लिक TV के वाइस प्रेसीडेंट को गिरफ्तार करने के मामले मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग की ओर से समन जारी किया गया है। इस समन में उन्हें घनश्याम सिंह की गिरफ्तारी के मामले में 27 नवंबर से पहले आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है। आयोग ने यह कार्रवाई वकील आदित्य आर मिश्रा की शिकायत पर की है। Mumbai CP been summoned by MHRC to appear on 27th November in case of arrest of Ghanshyam singh of @republic Thanks @attorneyaditya —…

मोदी सरकार पर हमला राहुल गांधी को पड़ा उल्टा, लोगों ने ट्वीटर पर जमकर धोया, अब चल रहा है ट्रेड #CongressMuktBharat

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब भी मुंह खोलते हैं, मोदी सरकार के खिलाफ जहर उगलते हैं। बुधवार को राहुल गांधी ने GDP और महंगाई को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने ट्वीट किया, “बैंक मुसीबत में हैं और GDP भी। महंगाई इतनी ज्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोजगारी। जनता का मनोबल टूट रहा और सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है। विकास या विनाश?” बैंक मुसीबत में हैं और GDP भी। महँगाई इतनी ज़्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोज़गारी। जनता का…

बेंगलुरु टेक समिट 2020 : PM मोदी आज करेंगे प्रौद्योगिक शिखर बैठक का उद्घाटन, जानें और कौन होंगे शामिल

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुरुवार, 19 नवम्‍बर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बेंगलुरु टेक समिट, 2020 का उद्घाटन करेंगे। बेंगलुरु टेक समिट 19 से 21 नवम्‍बर, 2020 तक चलेगा। इस सम्‍मेलन का आयोजन कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक नवाचार एवं प्रौद्योगिकी सोसाइटी (केआईटीएस), कर्नाटक सरकार के इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी संबंधी विजन ग्रुप, बायोटेक्‍नोलॉजी एंड स्‍टार्टअप, सॉफ्टवेयर टेक्‍नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और एम.एम. एक्टिव साइंस टेक कम्‍युनिकेशन्‍स के सहयोग से किया है। बेंगलुरु टेक समिट में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन, स्विस कॉन्‍फेडरेशन के उपाध्‍यक्ष गाई पार‍मेलिन और…

छठ पूजा : दिल्ली HC ने नहीं दी सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति, कहा- जिंदा रहेंगे तो कभी भी पर्व मना लेंगे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व मनाने को लेकर दिल्ली में सियासी घमासान जारी है। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया है कि इस बार सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व नहीं होगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने कोविड-19 के मद्देनजर तालाबों और नदी के किनारों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि जिंदा रहेंगे तो कभी भी पर्व मना लेंगे। फिलहाल, हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते। दिल्ली सरकार…

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से की बात, जीत के लिए उन्हें बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार रात अमरीका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और उन्‍हें बधाई दी। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति ने साफ कर‍ दिया कि वह भारत के साथ दोस्‍ती को आगे बढ़ाएंगे। उन्‍होंने कहा कि साझा वैश्विक चुनौतियों में वह भारत के साथ काम करने को उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी और बाइडेन ने भारत-अमरीका कार्यनीतिक भागीदारी के प्रति वचनबद्धता व्‍यक्‍त की और साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों के बारे में विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्‍होंने अमेरिका के…

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1,721 नए मामले, 15 लोगों की हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,721 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलकार अबतक राज्य में कुल 2,13,365 लोग इस महमारी की चपेट में आ चुके हैं। राज्य में मंगलवार को 137 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,358 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 15 लोगों की मौत गत 24 घंटे में हुई है। आज 1,721 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,495…

तुरंत जवाबी कार्रवाई करने वाली मिसाइल का 4 दिन में दूसरी बार सफल परीक्षण, लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना

बालासोर। भारत ने चार दिन के भीतर दूसरी बार मंगलवार को त्वरित प्रतिक्रिया वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (QRSAM) प्रणाली का सफल परीक्षण किया जिसने हवाई लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर इसे नष्ट कर दिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से अपराह्न लगभग 3.42बजे किया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षण में मानवरहित हवाई लक्ष्य पर निशाना साधा गया। आईटीआर के एक बयान में कहा गया कि रडारों ने लक्ष्य का काफी दूर से पता लगा लिया और…

बॉलीवुड में हिन्दुओं के खिलाफ नफरत और इस्लाम के प्रति आस्था पैदा करने वाली साजिश की पोल खोल रहा है ये ट्वीटर एकाउंट

न्यूज़ डेस्क। बॉलीवुड मनोरंजन के साथ ही सामाजिक संदेश देने का एक बड़ा माध्यम है। लेकिन बॉलीवुड पर छद्म धर्मनिरपेक्ष माफिया का कब्जा है। यहां पर धर्मनिरपेक्षता की आड़ में बड़ी साजिशों को अंजाम दिया जाता है। इस साजिश में बड़े-बड़े फिल्म निर्माता, निर्देशक,अभिनेता, अभिनेत्री, पटकथा और संवाद लेखक शामिल है,जो एक खास धर्म इस्लाम के प्रचार-प्रसार कर उसमें आस्था पैदा करने की कोशिश करते हैं, जबकि हिन्दू धर्म के प्रति नफरत पैदा करते हैं। अब ट्वीटर एकाउंट @SecularBolly (Secularism Of Bollywood) इन साजिशों का पोल खोल रहा है। Kuch…