सुप्रीम कोर्ट संबंधी कुनाल कामरा के ‘भद्दे’ ट्वीट को लेकर संसदीय समिति ने ट्विटर से किया सवाल-जवाब

नई दिल्ली। संसद की एक समिति ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा द्वारा उच्चतम न्यायालय और प्रधान न्यायाधीश को निशाना बनाते हुए किए गए ‘भद्दे’ ट्वीट को लेकर बृहस्पतिवार को ट्विटर से सवाल-जवाब किया और कहा कि यह सोशल मीडिया कंपनी सात दिनों के भीतर इस मामले पर जवाब दे। डाटा संरक्षण विधेयक संबंधी संसद की संयुक्त समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने यह जानकारी दी। इससे पहले, ट्विटर ने लद्दाख को गलत ढंग से चीन में दर्शाने के लिए इस समिति के समक्ष लिखित माफी मांगी थी। ‘ट्विटर इंडिया’ के…

बेंगलुरु प्रौद्योगिकी सम्मेलन में बोले रविशंकर प्रसाद, डाटा सुरक्षा कानून को बहुत जल्द दिया जाएगा अंतिम रूप

बेंगलुरु। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार भारत को डाटा अर्थव्यवस्था के बहुत बड़े केंद्र के तौर पर विकसित करना चाहती है और बहुत जल्द डाटा सुरक्षा कानून को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत को डाटा अर्थव्यवस्था के बहुत बड़े केंद्र के तौर पर विकसित करना चाहता हूं। डाटा से डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। यह अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य को भी बढ़ाने में उपयोगी होगा।’’ ‘बेंगलुरु प्रौद्योगिकी सम्मेलन, 2020’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा कि…

स्वरा भास्कर ने की विज्ञापन बंद करने की मांग, यूजर्स करने लगे Zomato का बायकॉट

न्यूज़ डेस्क। अभिनेत्री स्वरा भास्कर के कारण नेटिजन फूड डिलीवरी App Zomato को बायकॉट कर रहे हैं। यूजर्स अपने स्मार्टफोन से जोमैटो को अनइंस्टॉल कर रहे हैं। दरअसल रिपब्लिक भारत चैनल के लव जिहाद पर स्पेशल कार्यक्रम पर स्वरा भास्कर ने कहा कि रिपब्लिक भारत लव जिहाद पर चर्चा करके समाज में घृणा फैलाता है और उस पर Zomato का विज्ञापन आने का मतलब है कि जोमैटो कथित तौर पर घृणा के प्रचार में रिपब्लिक TV का समर्थन करता है। स्वरा ने ट्वीट किया कि मैं Zomato की रेगुलर ग्राहक…

बेंगलुरु टेक समिट में बोले, PM मोदी- सरकार का गवर्नेंस मॉडल टेक्नॉलजी फर्स्ट है, कोरोना काल में भी लॉकडाउन के समय टेक्नॉलजी के कारण गरीबों को उचित और त्वरित सहायता मिली

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित टेक समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का गवर्नेंस मॉडल टेक्नॉलजी फर्स्ट है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने डिजिटल और टेक समाधानों के लिए एक बाजार को सफलतापूर्वक स्थापित किया है और इसने टेक्नॉलजी को हमारी सभी योजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है। We launched Digital India 5 years back. Today, I am glad to say that Digital India is no longer being…

गुपकार गैंग ने पिछले हफ्ते मांगी चीन से मदद और आज नगरौटा में मारे गए आतंकियों से मिले हथियारों का जखीरा, लिखा है मेड इन चाइना

न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में एक नया गठबंधन बना है- गुपकार गठबंधन। इस गठबंधन में फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती की पार्टी समेत कश्मीर के कई दल शामिल हैं। गुपकार का मुख्य एजेंडा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 और 35-A बहाली है। गठबंधन के नेताओं का कहना है कि वो इस बहाली के लिए चीन से भी मदद लेने को तैयार हैं। हैरानी की बात यह है कि गुपकार गैंग ने पिछले हफ्ते ही चीन से मदद मांगी और आज, 19 नवंबर को नगरौटा में मारे गए आतंकियों के पास से…

विश्व शौचालय दिवस 2020 : प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में खुले में शौच मुक्त होने के बाद ओडीएफ + की दिशा में बढ़ा भारत

न्यूज़ डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर साल 19 नवंबर को ‘विश्व शौचालय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस साल कोरोना महामारी के कारण ‘विश्व शौचालय दिवस’ की थीम ‘ससटेनेबल सैनिटेशन एंड क्लाइमेट चेंज’ रखी गई है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व में सभी लोगों को 2030 तक शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाना है और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। साथ ही बीमारियों के प्रसार को रोककर लोगों को स्वस्थ रखना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

राहुल ने जब किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश, लोगों ने सोशल मीडिया में दिखाया आईना…

न्यूज़ डेस्क। राहुल गांधी शायद ऐसे इकलौते नेता हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग रोजना लताड़ लगते हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 की स्थित को लेकर मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड ट्वीट किया और जिसमें बताया कि भारत कोरोना मृत्युदर में सबसे आगे और GDP में सबसे पीछे हैं। मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड: कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे,GDP दर में सबसे पीछे। pic.twitter.com/xQAjsSmVMx — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2020 लेकिन देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ राहुल का ये ट्वीट कतई पसंद…

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर नमन।’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर नमन। Tributes to former PM Smt. Indira Gandhi Ji on her birth anniversary. — Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2020 देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। 31 अक्तूबर 1984 को उनकी हत्या कर दी थी।

सोनिया, राहुल गाँधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा की 103वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की सुरक्षा एवं विकास के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया। सोनिया ने इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ जाकर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि उनकी दादी की सिखाई हुई बातें उन्हें निरंतर प्रेरित करती हैं। उन्होंने ट्वीट…

मास्क न पहनने वालों को भेजा जाएगा 10 घंटे की जेल में

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन 19 नवम्बर से विशेष अभियान चलाने जा रहा है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन शहर के सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए हैं कि 19 नवंबर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। इस अभियान में खुली जेल में उल्लंघन कर्ता व्यक्तियों को 10 घंटे तक रखा जाए जा सकता है एवं जुर्माना अलग से लगाया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने…