मृतक के वारिस को आर्थिक सहायता स्वीकृत मुंगेली। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली द्वारा तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर आर्थिक सहायता योजनांतर्गत तहसील व जिला मुंगेली के ग्राम जल्ली निवासी मृतक रोशन कुमार आ. ध्रुव कुमार के निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती रामप्यारी को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति प्रदान की गई है।
महीना: मई 2019
गर्मी आते ही बढ़ी पानी की समस्या
गर्मी आते ही बढ़ी पानी की समस्या रायपुर। हर साल के लिए कोई नई बात नहीं है कि गर्मी आते ही राजधानी में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। कई मोहल्ले ऐसे हैं जो अब दो माह टैंकरों के सहारे ही रहेंगे। ऐसे लोगों को तो अब आदत हो गई है लेकिन दुख इस बात का है कि निगम के टैंकर भी समय पर पानी मुहैया कराने नहीं पहुंचते हैं। शहर के कई इलाके हैं जहां लगातार टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन समय पर नहीं। पंडरी-मोवा, भनपुरी-खमतराई, टिकरापारा,…
मिक्की-मौत मामले की गुम मर्ग डायरी मिली
मिक्की-मौत मामले की गुम मर्ग डायरी मिली रायपुर। चर्चित मिक्की मेहता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु प्रकरण की डायरी मिल गई है। यह डायरी डीजी गिरधारी नायक को सौंप दी गई है। नायक निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता के खिलाफ शिकायतों की पड़ताल कर रहे हैं। मिक्की मेहता की मर्ग डायरी जिला अदालत से मिली है। यह डायरी सालों से गुम थी। इसमें मिक्की मेहता मृत्यु प्रकरण की पुलिसिया जांच रिपोर्ट है। मर्ग डायरी नहीं मिल पाने के कारण निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता के खिलाफ शिकायतों की जांच आगे नहीं बढ़…
स्वीकृत, रिक्त पदों के विरुद्ध छत्तीसगढिय़ा युवाओं की भर्ती की मांग
स्वीकृत, रिक्त पदों के विरुद्ध छत्तीसगढिय़ा युवाओं की भर्ती की मांग रायपुर। पूर्व कलेक्टर भाजपा नेता ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर कहा है कि सरकारी नौकरी में भर्ती को लेकर जो आदेश जारी हुआ है, उसमें उन्हें आउटसोर्सिंग समाप्त करने वाली कोई बात नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में स्पष्ट आदेश जारी किया जाए, ताकि स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर छत्तीसगढ़ के युवाओं की भर्ती हो सके। चौधरी ने पत्र में कहा है कि उन्होंने भी वित्त विभाग से 29 अप्रैल को जारी आदेश पढ़ा…
छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी किया अलर्ट रायपुर। गढ़चिरौली नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिला के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने यह आदेश निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। शीघ्र ही अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। बुधवार को नक्सलियों ने गढ़चिरौली में आईईडी ब्लास्ट किया। जिसमें एक ड्राइवर सहित 16 जवान शहीद हो गए। इसके पहले नक्सलियों ने सुबह गढ़चिरौली में…
सिंधी भाषा में शदाराम साहिब पर एक कोर्स आज से शुरू
सिंधी भाषा में शदाराम साहिब पर एक कोर्स आज से शुरू रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय में सिंधी भाषा में शदाराम साहिब पर एक कोर्स आज से चालू किया गया। इस दौरान सिंधी भाषा विकास परिषद से जुड़े संत युद्धिष्ठिर लाल, घश्याम कुकरेजा, रमेश वल्र्यानी, कन्हैयाल छुगानी, श्रीचन्द सुंदरानी, भरत बजाज, ललित जैसिंघ, उदय शदाणी, डॉ.पी गोड़ेजा, डॉ. केजे लाल, अमित जीवन, अमित चिमनानी, दर्शन निहाल, राजा माखीजा, महेश मोटलानी, मुरलीधर मखीजा एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मजदूर दिवस से ही बेखबर रहे मजदूर
मजदूर दिवस से ही बेखबर रहे मजदूर रायपुर। मजदूर दिवस से बेखबर सैकड़ों मजदूर हमेशा की तरह रोजी-मजदूरी की खोज में चावड़ी में नजर आए। सालों के आजादी के बावजूद इनकी न तस्वीर बदली है और न ही हालात बदले हैं। दूर-दराज गांव से मजदूरी के लिए हर रोज सुबह ये चावड़ी पहुंच जाते हैं। कई मजदूरों को काम मिल जाता है, लेकिन कई मजदूर काम न मिलने पर वापस गांव लौट जाते हैं। मजदूर चाहते हैं कि इनके लिए मजदूरी कार्ड बनाया जाए, लेकिन अब तक किसी ने इनकी…
चौबे को देखने गए वोरा
मुख्य न्यायाधीश मेमन सोमवार को आएंगे
सभी शेयरधारक किसानों की होगी गन्ना की खरीदी
सभी शेयरधारक किसानों की होगी गन्ना की खरीदी रायपुर। कबीरधाम जिले में संचालित दो सहकारी शक्कर कारखाना लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल और भोरमदेव कारखाना ने प्रदेश में संचालित अन्य तीन शक्कर कारखानों की तुलना में गन्ना खरीदी, गन्ना पेराई, शक्कर उत्पादन, बिजली उत्पादन और किसानों को राशि भुगतान के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया हैं। कलेक्टर ने सहकारी शक्कर कारखाना के अधिकारियों की बैठक लेकर दोंनों सहकारी शक्कर कारखाना की पेराई सीजन वर्ष 2018-19 की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध…
