पेयजल व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम मुंगेली। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में कार्यपालन अभियंता ने ग्रीष्मकाल के दौरान मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपखण्ड स्तर एवं विकासखण्ड स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड मुंगेली/लोरमी हेतु सहायक अभियंता श्री जी.आर. लाठिया मो.नं. 9993231399 को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह विकासखण्ड मुंगेली हेतु उपअभियंता श्री प्रतीक पाटनी मो.नं. 9009060006, विकासखण्ड लोरमी हेतु उपअभियंता श्री आई.एस. कश्यप मो.नं. 8109818242, विकासखण्ड पथरिया हेतु…
महीना: अप्रैल 2019
एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु मंगाए दावा आपत्ति
एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु मंगाए दावा आपत्ति मुंगेली। मुंगेली जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा लोरमी की कक्षा 6वीं में प्रवेश वर्ष 2019-20 के लिए चयन परीक्षा का आयोजन परीक्षा केंद्र बीआरसाव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुडि़या में 31 मार्च 2019 को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया था। उक्त परीक्षा का परीक्षा परिणाम 03 अप्रैल 2019 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची कार्यालय सहायक…
पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ के 4 जवान शहीद
पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ के 4 जवान शहीद कांकेर। लोकसभा चुनाव में जहां चौकस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव का बहिष्कार कर रहे नक्सलियों ने आखिरी अपनी काली करतूत को अंजाम दे दिया। कांकेर जिले के संवेदनशील कोयलीबेड़ा व पखांजुर से 35 किमी दूर मोहला के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल का एक एएसआई और तीन जवान शहीद हो गए। घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। इलाके में सर्चिंग की जा रही है। डीआईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि करते हुए…
85 स्कूली बच्चे बिना लायसेंस वाहन चलाते पकड़ाए
85 स्कूली बच्चे बिना लायसेंस वाहन चलाते पकड़ाए भिलाई नगर। 85 स्कूली बच्चे बिना लायसेंस वाहन चलाते मिले। यातायात पुलिस ने उनके वाहनों का चालान बनाया है। नाबालिग छात्र/छात्राओं द्वारा बिना लायसेंस एवं बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा डीपीएस स्कूल रिसाली, डीएव्ही हुडको एवं शंकराचार्य सेक्टर 10 में बुधवार शाम और आज सुबह अचानक से कर्मचारी लगाकर कम समय में अधिक से अधिक कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट एवं लायसेंस के कुल 85 छात्र-छात्राओं के वाहनों को रोककर उनके वाहनों…
गोबर की कलाकृति बनाना सीख रहे प्रशिक्षु
गोबर की कलाकृति बनाना सीख रहे प्रशिक्षु रायपुर। राम मंदिर में इन दिनों आयोजित 3 दिवसीय कला प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षु गोबर की कलाकृति बनाना सीख रहे हैं। प्रथम चरण में प्रशिक्षु को गोबर से विभिन्न प्रकार के आकार बनाना सिखाया गया। स्थानीय कलाकार राजेन्द्र सुनगुरिया ने बताया कि 3 दिवसीय कार्यशाला में बच्चों को गोबर की कलाकृति बनाना सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण में उनके अलावा डायमंड साहू की सहभागिता है। प्रारंभिक चरण में गुरुवार को प्रशिक्षुओं को गोबर से विविध प्रकार के आकार बनाना सिखाया गया। गोबर से…
ईओडब्ल्यू डीजी ने दुर्ग एसपी से रेखा नायर मामले में रिपोर्ट मांगी
ईओडब्ल्यू डीजी ने दुर्ग एसपी से रेखा नायर मामले में रिपोर्ट मांगी रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रेखा नायर की शैक्षणिक योग्यता संदिग्ध पाई गई है। खबर है कि ईओडब्ल्यू के डीजी ने दुर्ग एसपी को पत्र लिखकर रेखा नायर की सर्विस रिकॉर्ड में मिली कमियों और त्रुटियों पर विस्तृत जानकारी मांगी है। ईओडब्ल्यू की सूबेदार रेखा नायर अब तक पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू-एसीबी के समक्ष हाजिर नहीं हुई है। उन्हें अब अखबारों के जरिए नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर पूछताछ के लिए हाजिर होने कहा…
एनएमडीसी डिजिटल परिवर्तन की राह पर
एनएमडीसी डिजिटल परिवर्तन की राह पर रायपुर। वित्त वर्ष 2018-19 में रिकार्ड निष्पादन करने के बाद एनएमडीसी अब डिजिटल परिवर्तन की राह में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उसने कल्पतरु नामक परियोजना के माध्यम से ईआरपी समाधान के लिए सैप को अपनाया है। इस परियोजना के माध्यम से एनएमडीसी का लक्ष्य संगठन के सभी व्यावसायिक कार्यकलापों के लिए पूर्ण रूप से एकीकृत समाधान प्राप्त करना है। परियोजना को प्रारंभ करने की बैठक एनएमडीसी मुख्यालय में एन बैजेन्द्र कुमार, आईएएस, सीएमडी, एनएमडीसी, डॉ. टी.आर.के. राव, निदेशक (वाणिज्य) श्री पी.के. सतपथी,…
बस से वृद्धा गिरी, मौत
बस से वृद्धा गिरी, मौत कोरबा। आज सुबह बस में सवार वृद्ध महिला का पैर फिसलने से नीचे गिर गई और उसी बस की चपेट में मौके पर ही मौत हो गई। बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी निवासी जानकीबाई (65 वर्ष) गुरुवार की सुबह बस क्रमांक सीजी 12 & 0107 में रामपुर से भैसमा आ रही थी। बस ग्रामीण बैंक भैंसमा के पास रुक रही थी। तभी जानकी का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। बस की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत…
तेज रफ्तार बाइक बोलेरो से भिड़ी, 2 मौतें
तेज रफ्तार बाइक बोलेरो से भिड़ी, 2 मौतें धमतरी। बीती रात तेज रफ्तार बाइक पुलिस के बोलेरो से जा भिड़ी, इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम सेनचुआ निवासी कृपाल यादव और हिमांशु उर्फ लक्की चंद्राकर दोनों रात करीब 9.30 बजे नई खरीदी बाइक से कुरूद आ रहे थे। नेशनल हाईवे पर स्थित एफबी टाउन के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई और रायपुर से जगदलपुर जा रही पुलिस की बेलोरो से टकराकर सडक़ के किनारे दूर जा…
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ,चार महिलाएं झुलसी
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ,चार महिलाएं झुलसी दुर्ग। दुर्ग के महमरा स्थित फटाका फैक्ट्री व गोडाउन में अचानक आग लगने से काम कर रही 4 महिलाएं आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी हुई चारों महिलाओं को तत्काल 112 की मदद से जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जिन्हें हायर उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल रेफर किया गया है। वही फैक्ट्री में लगी आग पर 2 फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। अंजोरा…
