15 को आ सकते हैं राहुल

15 को आ सकते हैं राहुल रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 15 मार्च को राजधानी के दौरे पर आ सकते है। राहुल गांधी यहां पर युनिर्वसल हेल्थ स्कीम के तहत देश भर से आये विचारक, चिकित्सकों और प्रदेश के डॉक्टरों के साथ बैठक कर सकते हैं। बैठक में आयुष्मान योजना की विफलताओं और प्रदेश सरकार के द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम की योजना को लेकर चर्चाएं होगी। हालांकि अभी राहुल गांधी के रायपुर दौरे को लेकर कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। फिर भी कहा जा रहा हैं कि…

बस स्टैंड पर बुजुर्ग महिला के साथ उठाईगिरी

बस स्टैंड पर बुजुर्ग महिला के साथ उठाईगिरी रायपुर। रायपुर बस स्टैंड में आज एक बुजुर्ग महिला उठाईगिरी की शिकार हो गई. बुजुर्ग को बसना जाने वाली बस में बैठाने के नाम पर दो अज्ञात आरोपियों ने बैग पार कर दिया. देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामल दर्ज कर लिया है. देवेंद्र नगर टीआई ने बताया कि पूरी घटना रविवार की है. दुर्ग निवासी करुणा शंकर अवस्थी (70 वर्षीय) महिला बस स्टैंड पर बैठी थी. बसना जाने वाली बस जब आई तो उसे दो युवकों ने मदद करने…

सेक्टर अधिकारी निर्वाचन कार्य गंभीरता से लें- डॉ. भुरे

सेक्टर अधिकारी निर्वाचन कार्य गंभीरता से लें- डॉ. भुरे मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2019 के सुचारू एवं सुव्यवस्थित निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की। उन्होने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन कार्य गंभीरता से लें। मतदान केंद्रों में शौचालय, पेयजल, बिजली, रेम्प, छाया देख लें। उन्होने कहा कि ईव्हीएम एवं वीवीपैट की जानकारी सूक्ष्म रखें, ताकि मशीन में किसी प्रकार परेशानी आने पर पीठासीन अधिकारियों का मार्गदर्शन कर सकें।…

राजनैतिक दल आदर्श आचरण संहिता का अक्षरश: पालन करें- डॉ. भुरे

राजनैतिक दल आदर्श आचरण संहिता का अक्षरश: पालन करें- डॉ. भुरे मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर आदर्श आचरण संहिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने राजनैतिक दलों से कहा कि आदर्श आचरण संहिता का अक्षरश: पालन करें। बैठक में बताया गया कि किसी भी दल या अभ्यर्थी को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिय, जो विभिन्न जातियों और धार्मिक या भाषायी समुदायों के बीच विद्यमान मतभेदों को बढ़ायें या घृणा की…

कलेक्टर ने गुरूवाईनडबरी खरीदी केंद्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने दिये निर्देश

कलेक्टर ने गुरूवाईनडबरी खरीदी केंद्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने दिये निर्देश मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से पेयजल व्यवस्था, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र संचालन, रेडी टू ईट, जिला शिक्षा अधिकारी से मध्यान्ह भोजन, शिक्षा गुणवत्ता, श्रम पदाधिकारी से श्रमयोगी मानधन योजना, कौशल उन्नयन विकास, खाद्य अधिकारी से खाद्यान्न, मिट्टी तेल की उपलब्धता, सहायक…

लोकसभा निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

लोकसभा निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित मुंगेली। लोकसभा आम निर्वाचन 2019 हेतु निर्वाचन की घोषणा तिथि से निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यो एवं गतिविधियों के लिए जिला कार्यालय मुंगेली के रूम नंबर-105 में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष निर्वाचन की घोषणा के तिथि से निरंतर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष दूरभाष क्रमांक 07755-264219 है। नियंत्रण कक्ष में अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक सुश्री वर्षा नाग मो.नं. 9399851933, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती जानकी परवार मो.नं. 9584072323, भृत्य श्री कृपाराम गोड़…

सृजनात्मक वातावरण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला 13 को

सृजनात्मक वातावरण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला 13 को मुंगेली। समग्र शिक्षा के समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समस्याओं तथा उनकी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर कर संवेदनशील सृजनात्मक वातावरण निर्मित किये जाने हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला 13 मार्च 2019 को प्रात: 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। उक्त कार्यशाला में मुंगेली जिले के विकासखण्ड मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, समस्त संकुल समन्वयक, प्रधानपाठक, शिक्षक एवं…

एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 18 तक

एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 18 तक मुंगेली। जिले के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों (बालक/बालिका) को 6वीं में वर्ष 2019-20 में प्रवेश हेतु आंशिक संशोधन करते हुए 18 मार्च 2019 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। कक्षा 6वीं में 30 बालक और 30 बालिका कुल 60 सीटों में प्रवेश दिया जाना है। चयन परीक्षा आगामी 31 मार्च 2019 दिन रविवार को प्रात: 10.30 बजे से 12.30 बजे तक मुंगेली जिला स्थित शासकीय बीआरसाव बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ाव चौक मुंगेली में आयोजित…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन मुंगेली। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च 2019 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.एल. शर्मा एवं भवानी साव रामलाल साव स्मृति कृषि अभियत्रंकी एवं प्रौद्यगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. साहू के मार्गदर्शन में हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल, कृषि स्थायी समिति के सभापति श्रीमती उर्मिला…

आमसभा, रैली, जूलूस प्रतिबंधित

आमसभा, रैली, जूलूस प्रतिबंधित जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 की घोषणा के उपरांत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए आमसभा, रैली एवं जूलूस को प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जांजगीर-चांपा जिले के संपूर्ण क्षेत्र में बिना अनुमति आमसभा रैली और जूलूस को प्रतिबंधित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आमसभा, जूलूस और रैली की अनुमति के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुभागीय दण्डाधिकारी, तथा कार्यपालिक दण्डाधिकारी…