ओएलएक्स पर कार बेचने का विज्ञापन देकर किया ठगी रायपुर। ओएलएक्स पर आनलाईन कार बेचने का विज्ञापन देकर युवक को झांसे में लेकर लाखों रुपए की ठगी करने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार ब्राम्हणपारा आजाद चौक रायपुर निवासी विवेक वर्मा 27 वर्ष पिता टीकम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ओएलएक्स साईट पर आई-20 कार सीजी 05-एम/7800बेचने के लिए विज्ञापन डाला गया था। दिए गए मोबाइल नंबर 88744-44379, 85768-19048पर संपर्क करने पर धारक ने जीएसटी, आरटीओ का चालान भुगतान करना…
महीना: मार्च 2019
पूर्व अधिकारियों का भाजपा से मोहभंग,छोटी पार्टी
पूर्व अधिकारियों का भाजपा से मोहभंग,छोटी पार्टी रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व डीजी राजीव श्रीवास्तव, रिटायर्ड आईएएस आरसी सिन्हा समेत 16 लोगों ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को पत्र लिखकर अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इन अधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा था। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले रिटायर्ड डीजी राजीव श्रीवास्तव, रिटायर्ड आईएएस आर सी सिन्हा, एन के एस ठाकुर, विमल चंद गुप्ता, एनटीपीसी के…
बारात लेकर निकली बस पेड़ से टकराई, बस ड्राइवर की मौत
बारात लेकर निकली बस पेड़ से टकराई, बस ड्राइवर की मौत गरियाबंद। देवभोग के परेवापाली गांव से बारात लेकर निकली बस ओडिशा के टेंगड़ाडोंगरी के पास पेड़ से टकराई गई. इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वही इस हादसे में 25 लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिल रही है. झरीगांव में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. झरीगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामले की तस्दीक में…
ठगी के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
ठगी के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार रायपुर। ठगी के मामले में फरार पिता पुत्र को गिरफ्तार करने में आज पुलिस को कामयाबी मिली है. आरोपी ने शहर के कई कारोबारियों को अपना शिकार बनाया था. दोनों के खिलाफ पुलिस ने वारंट जारी किए थे. वारंट के बाद दोनों शहर में छिपकर रह रहे थे. मुखबिर की सूचना के बाद दबिश देकर पकड़ा. देवेंद्र नगर थाना पुलिस की कार्रवाई है. राजेन्द्र टीआई अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इनके ऊपर काफी प्रकरण चल रहे हैं. पिता जगदीश हरीरमानी के विरुद्ध 8 स्थायी…
जमीन डायवर्सन नियमों का पालन नहीं, शिकायत
जमीन डायवर्सन नियमों का पालन नहीं, शिकायत रायपुर। प्रदेश में 12 हजार वर्गफीट तक की कृषि जमीन का गैर कृषि प्रयोजन के लिए डायवर्सन का नियम बनाया गया है। इसके लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अनुमति की जरूरत नहीं होगी, लेकिन सरकार के इस आदेश का पालन ही नहीं हो रहा है। न सिर्फ रायपुर बल्कि दुर्ग और रायगढ़ में भी डायवर्सन नहीं हो रहा है। तीनों जिलों में डायवर्सन के सैकड़ों प्रकरण लंबित हैं। रायपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस सिलसिले में राजस्व सचिव से मुलाकात की…
भाजपा में टिकट पर रायशुमारी शुरू
भाजपा में टिकट पर रायशुमारी शुरू रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन बुधवार को यहां पहुंचे और उन्होंने जगदलपुर जाकर कार्यकर्ताओं से दावेदारों के नाम पर चर्चा की। डॉ. जैन ने कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। बताया गया कि बस्तर सीट से मौजूदा सांसद दिनेश कश्यप की मजबूत दावेदारी है। स्थानीय कई कार्यकर्ताओं ने दिनेश को ही उम्मीदवार बनाने की राय दी है। जबकि कुछ ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को उम्मीदवार बनाने की मांग की है। बस्तर में पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यहां नामांकन दाखिले की…
खूबचंद की टिप्पणी पर भडक़े कार्यकर्ता
खूबचंद की टिप्पणी पर भडक़े कार्यकर्ता राजनांदगांव। पूर्व निगम अध्यक्ष खूबचंद पारख की उस टिप्पणी पर काफी विरोध हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांकेर में यह कह दिया कि पार्टी सिर्फ 25 फीसदी चुनाव फंड उपलब्ध कराएगी। चुनाव लडऩे के लिए बाकी राशि की व्यवस्था कार्यकर्ताओं को करनी होगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में पारख की इस टिप्पणी पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है और कुछ ने इसकी शिकायत सीधे प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी से भी की है। कार्यकर्ताओं ने यह सवाल उठाया है कि आखिर खूबचंद पारख को फंड की व्यवस्था…
लोस में भाजपा जीत का इतिहास दोहराएगी – बजाज
लोस में भाजपा जीत का इतिहास दोहराएगी – बजाज गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा सहित पूरे देश की जनता एक सबल और मजबूत सरकार को दुबारा नेतृत्व करने का अवसर देगी। ये बाते मंगलवार को विधानसभा स्तरीय बैठक में शामिल होने गरियाबंद आए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक बजाज ने पत्रकारो से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 60 दिनों के कार्यकाल में ही सरकार से जनता का मोह भंग गया। इतने जल्दी मोह भंग हो जाएगा किसी ने सोचा नही था।…
कंट्रोल रूम 24 घंटे रहेंगे चालू
कंट्रोल रूम 24 घंटे रहेंगे चालू जांजगीर चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के सुचारू संचालन एवं सुचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07817-222123 एवं 07817-222377 है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगें। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम को बनाये गये हैं। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती कोसम के कार्य में डिप्टी कलेक्टर श्री रामकुमार…
शासकीय कर्मियों के अवकाश प्रतिबंधित
शासकीय कर्मियों के अवकाश प्रतिबंधित जांजगीर चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मार्च को लोकसभा निर्वाचन की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जाएंगे। जिला स्तर पर तथा जिले के अंतर्गत समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों, उपक्रमों के अमले बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्व अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं कर सकेंगे। विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखों एवं समकक्षी का भी…
