मतदान दल के 360 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र मेंं संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिले में कुल 30 संगवारी मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 5-5 मतदान के केन्द्रों को संगवारी मतदान केन्द्र के लिए चिन्हांकित किया गया है। संगवारी मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी संहित मतदान दल के सभी सदस्य महिला कर्मचारी होंगे। आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन 2018 में भी संगवारी मतदान केन्द्रों की व्यवस्था की गयी…
महीना: मार्च 2019
जिले में 30 संगवारी मतदान केन्द्र
जिले में 30 संगवारी मतदान केन्द्र जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र अकलतरा के मतदान केन्द्र बलौदा 51, जावलपुर 116, अकलतरा 155, तरौद 216 व 217 को संगवारी मतदान केन्द्र के लिए चिन्हांकित किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा के मतदान केन्द्र बनारी 9, पेण्ड्री 137, सेमरा 189, नवागढ़ 207 व जांजगीर-नैला 104, सक्ती विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक गहरीमुड़ा 96, कांदानारा 146, सक्ती 156, सक्ती 161 व बोईरडीह 224, विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर के मतदान केन्द्र डभरा 193 व 195, छुहीपाली 198, जवाली 211 व 212, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के…
मतदान केन्द्रों में रैम्प, व्हीलचेयर आदि की रहेगी व्यवस्था
मतदान केन्द्रों में रैम्प, व्हीलचेयर आदि की रहेगी व्यवस्था जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदान केन्द्रों को उनके अनुकूल बनाने के लिए अनेक सुविधाएं मुहैया करा रही है। आयोग के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले के 6 हजार 994 दिव्यांग मतदाताओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित एवं अन्य प्रकार के दिव्यांगों को मतदान केन्द्र में अनुकूल सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री टीपी भावे ने बताया कि जिले…
कलेक्टर ने किया शा.उ.मा. विद्यालय करही में प्रशिक्षण का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया शा.उ.मा. विद्यालय करही में प्रशिक्षण का निरीक्षण मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही और दाऊपारा में चल रहे पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों क्रमांक 1 के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि सी-टाप एप के संबंध में बारीकी से जानकारी प्राप्त करें। इस बार लोकसभा निर्वाचन में सी-टाप एप मोबाईल के माध्यम से डाउनलोड किया जायेगा।…
अनिवासी भारतीय को मतदान के लिए प्रस्तुत करना होगा अपना पासपोर्ट
अनिवासी भारतीय को मतदान के लिए प्रस्तुत करना होगा अपना पासपोर्ट मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को अब सिर्फ मतदाता पर्ची के आधार पर मतदान करने की अनुमति नहीं होगी। मतदाता को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मतदाता पर्ची (वोटर स्लीप) के साथ अपने पहचान का एक और दस्तावेज साथ रखना होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अपने निर्देश में कहा है कि मतदान के लिए मतदाता परिचय पत्र के अलावा 11 अन्य दस्तावेज मान्य होंगे। आयोग ने कहा है कि मतदाता…
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने कार्यशाला आवश्यक – नशीने
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने कार्यशाला आवश्यक – नशीने मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देशन में समग्र शिक्षा के समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समस्याओं तथा उनकी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर कर संवेदनशील सृजनात्मक वातावरण निर्मित किये जाने हेतु कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक श्री एस.के. अम्बष्ट, उपसंचालक समाज कल्याण श्री अरविंद सोनी…
बीएमओ सहित 4 डॉक्टर मिले अनुपस्थित
बीएमओ सहित 4 डॉक्टर मिले अनुपस्थित रायपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर संदीप अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा का औचक निरीक्षण कर वहां मरीजों को प्रदाय की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदस्थ 4 डाक्टर सहित कई अन्य स्टॉप भी ड्यूटी से नदारद मिले। एसडीएम श्री संदीप अग्रवाल ने सभी अनुपस्थित को कारण बताओं नोटिस जारी करने को कहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य…
भाजपा चुनाव समिति की बैठक में तय होंगे उम्मीदवारों के पैनल
भाजपा चुनाव समिति की बैठक में तय होंगे उम्मीदवारों के पैनल रायपुर। भाजपा चुनाव समिति की बैठक में आज लोकसभा की सभी 11 सीटों में उम्मीदवारों के नामों का पैनल तय हो जाएगा. सभी सीटों पर 2 से 3 नाम पैनल में होंगे. इन नामों को लेकर राज्यभर में दौरा किया जाएगा. जिसके बाद तय नामों को लेकर दिल्ली जाया जाएगा जहां आलाकमान नाम फाइनल किया जाएगा. चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने आए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने पत्रकारों से बात करते हुए इसकी जानकारी दी. इस दौरान…
मंत्री का पुतला फूंकने पर हुई कार्रवाई का विरोध
मंत्री का पुतला फूंकने पर हुई कार्रवाई का विरोध रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पर किए गए बयान के विरोध में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुतला फूंकने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर की गई पुलिस कार्रवाई का मोर्चा पदाधिकारियों ने विरोध किया है. मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि प्रशासन बदले की भावना से काम कर रहा है, जिसका हम विरोध करते हैं. विजय शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है और जब भूपेश सरकार के एक मंत्री…
मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार रायपुर। राजधानी के सुनसान क्षेत्र में अकेले व्यक्ति से मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपियों को पंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम वीरेन्द्र मजूमदार उर्फ वीरू (22), रतन कुमार हलधर (30) व अमित दास (28) है। बताया जाता है कि तीनों आरोपी नशे की लत से ग्रस्त है और अपनी शौक पूरा करने के लिए सुनसान क्षेत्र में राहगीरों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपियों के खिलाफ अपराध…
