8 नक्सल सहयोगी किए गिरफ्तार

8 नक्सल सहयोगी किए गिरफ्तार कवर्धा। भोरमदेव अभ्यारण्य के ग्राम बकोदा के घने जंगल में गुरुवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सलियों के पास से विस्फोटक और दैनिक उपयोगी समेत कई सामान बरामद किया है. मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान खून के निशान मिले है जिससे पुलिस का दावा है कि कई नक्सली मारे गए या घायल हुए है. साथ ही पुलिस ने 8 नक्सल सहयोगी ग्रामीणों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है. दरअसल गुरुवार को जिला पुलिस बल, सीएएफ के जवानों की…

डीआरजी जवान ने गोली मार कर ली आत्महत्या

डीआरजी जवान ने गोली मार कर ली आत्महत्या सुकमा। सुकमा में एक डीआरजी के जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। डीआरजी जवान का नाम सोयम रमेश है। आज सुबह करीब 9 बजे जवान रमेश ने अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मारी। अधिकारियों का कहना है कि डीआरजी कि जिस टीम में सोयम रमेश काम कर रहा था वह टीम 2 दिन पहले ही छुट्टी से लौट कर आई थी. जवान…

भाजपा को रोकने किसी भी स्तर तक जायेंगे-जोगी

भाजपा को रोकने किसी भी स्तर तक जायेंगे-जोगी रायपुर। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों का आपस में एक दूसरे पर बयानबाजी दौर तेज हो गया है। अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर बड़ा ऐलान किया है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह को रोकने के लिए जनता कांग्रेस किसी भी हद तक जाने को तैयार है। हम देश में नफरत की राजनीति को खत्म करने और छत्तीसगढ़ वासियों की दिल्ली में आवाज बुलंद करने के लिए सब कुछ…

महासमुंद में कार से 9 लाख जब्त

महासमुंद में कार से 9 लाख जब्त महासमुंद। महासमुंद में एक कार से 9 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जांच में लगी पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की है। दरअसल महासमुंद में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चौकी बलोदा सिरपुर नाका में चेकिंग चल रही थी। दौरान चौकी प्रभारी बलोदा एवम स्टाफ के द्वारा पदमपुर ओडिशा की ओर से आ रही वाहन कार क्रमांक सीजी 04-एमके 4834 को रोककर चेकिंग की गयी। जांच के दौरान भिलाई दुर्ग निवासी धीरज अरोरा पिता रामकृष्ण अरोरा के पास से…

गिरफ्तारी के 45 घंटे बाद हुई शिक्षक की रिहाई

गिरफ्तारी के 45 घंटे बाद हुई शिक्षक की रिहाई कोरिया/रायपुर। गिरफ्तारी के करीब 45 घंटे बाद आखिरकार शिक्षक सुरेंद्र जायसवाल की रिहाई हो गयी। जायसवाल की जमानत के लिए कलेक्टर कोरिया ने एसडीएम को निर्देशित कर दिया है। हालांकि देर शाम ये जमानत का आदेश जारी किया गया था, जेल मैन्युल की वजह से शाम 6 बजे के बाद किसी की रिहाई नहीं होती, लिहाजा गुरुवार को सुरेंद्र जायसवाल की रिहाई नहीं हो पायी। आज सुबह सुरेंद्र जायसवाल को जेल से रिहा कर दिया गया। इधर आज जायसवाल की जेल…

सौतेली मां भी बेटे से भरण पोषण लेने की हकदार

सौतेली मां भी बेटे से भरण पोषण लेने की हकदार बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए आदेश दिया है कि अब सौतेली मां भी बेटे से भरण पोषण पाने की हकदार होगी, पहले सिर्फ सगी मां को भरण पोषण की हकदार थी। कोर्ट ने ये फैसला सराईपाली निवासी 76 वर्षीय सुरेखा भोई के मामले में सुनाया है। सुरेखा ने अपने सौतेले बेटे उत्तर कुमार भोई से भरण पोषण पाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन लगाया था। प्राधिकरण ने पाया कि उत्तर कुमार ने अपने स्वर्गीय…

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग, आतंकी हमले में 40 की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीम

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग, आतंकी हमले में 40 की मौत, बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीम क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुए हमलों में 40 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि यह स्पष्ट है कि इसे अब केवल आतंकवादी हमला ही करार दिया जा सकता है। हम जितना जानते हैं, ऐसा लगता है कि यह पूर्व नियोजित था। उन्होंने कहा कि संदिग्ध वाहनों से जुड़े…

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 10 लाख से अधिक की राशि की लेनदेन पर की बैंक प्रबंधक तुरंत दें जानकारी

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 10 लाख से अधिक की राशि की लेनदेन पर की बैंक प्रबंधक तुरंत दें जानकारी जांजगीर चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 के सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम ने जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में बैंकर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विगत दिनों लोकसभा निर्वाचन की घोषणा की जा चुकी है। लोकसभा निर्वाचन की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील उन्होंने कहा कि…

ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि दस बजे से प्रात: 6 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित

ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि दस बजे से प्रात: 6 बजे तक पूर्णत: प्रतिबंधित जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में लोकसभा निर्वाचन 2019 को शांतिपूवर्क सम्पन्न कराने के लिए रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर नेे जारी आदेश में कहा है कि सभी राजनैतिक दल, उनके कार्यकर्ता, तथा उनसे सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति अपने दल के प्रचार-प्रसार…

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने कहा है कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। इस दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। ताकि शिकायती प्रकरणों का प्रतिवेदन रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध कराया जा सके।