जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन में 18 लाख 90 हजार 682 मतदाता

जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन में 18 लाख 90 हजार 682 मतदाता जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन हेतु अधिसूचना का प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 4 अपै्रल, संवीक्षा की तिथि 5 अपै्रल, नाम वापसी की तिथि 8 अपै्रल, मतदान की तिथि 23 अपै्रल को निर्धारित की गई है। जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जांजगीर-चांपा जिले के 6…

अपर मुख्य सचिव मण्डल ने किया लोहंदा, बुचुवाकापा व बंधवा का भ्रमण

अपर मुख्य सचिव मण्डल ने किया लोहंदा, बुचुवाकापा व बंधवा का भ्रमण मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेने जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम लोहंदा, मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बुचुवाकापा एवं लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बंधवा का सघन भ्रमण किया तथा गौठान, चारागाह एवं बाड़ी विकास के अंतर्गत स्थलों का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव श्री मण्डल ने ग्राम लोहंदा में नरवा, गरूवा, घुरूवा के तहत गौठान निर्माण और चारागाह विकास के लिए चयनित स्थल…

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पद्म विभूषण और अनूप रंजन पाण्डेय पद्मश्री अंलकरणों से हुए सम्मानित

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पद्म विभूषण और अनूप रंजन पाण्डेय पद्मश्री अंलकरणों से हुए सम्मानित रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आयेजित समारोह में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को पद्म विभूषण और बस्तर बैण्ड के अनूप रंजन पाण्डेय को पदमश्री अलंकरण से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि महाभारत की कथा को सहज-सरल छत्तीसगढ़ी भाषा में पंडवानी गायन के माध्यम से दुनिया के सामने लाने वाली डॉ. तीजन बाई को इसके पूर्व वर्ष 1998 में पद्मश्री, 2003 में पद्म भूषण पुरस्कार से भी…

जोगी के प्रवक्ता ने भी छोड़ी पार्टी

जोगी के प्रवक्ता ने भी छोड़ी पार्टी रायपुर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले जोगी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने पार्टी छोड़ दी है। अजीत जोगी को पत्र भेजकर नितिन भंसाली ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है। हालांकि काफी पहले से इस बात की अटकलें लग रही थी कि नितिन भंसाली पार्टी छोड़ सकते हैं। रायपुर के उत्तर विधानसभा से नितिन भंसाली प्रत्याशी भी बने थे, लेकिन बी फार्म की लड़ाई में आखिरकार अमर गिदवानी को अधिकृत प्रत्याशी माना गया।

हेलीकॉप्टर दौरों के लिए सबसे ज्यादा कांग्रेस के आवेदन

हेलीकॉप्टर दौरों के लिए सबसे ज्यादा कांग्रेस के आवेदन रायपुर। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के प्रचार के लिए जोर आजमाईश तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों ने अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंच के लिए हवाई दौरा शुरू हो गया है। जबकि आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी एक हेलीकाप्टर किराये पर लेकर चुनावी प्रचार शुरू कर सकते है। बीते विधानसभा चुनाव में हवाई प्रचार के मामले म भाजपा बाकी पार्टियों से आगे रही थी। लेकिन छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन…

एक मंच पर आएंगे भूपेश, रमन और जोगी,लेकिन नहीं होगा आमना-सामना

एक मंच पर आएंगे भूपेश, रमन और जोगी,लेकिन नहीं होगा आमना-सामना दुर्ग। प्रदेश की राजनीति के विपरीत ध्रुव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दोनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और अजीत जोगी पहली बार यहां एक मंच में आएंगे। अवसर होगा 17 मार्च को यादव समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय योद्धा नर्तन प्रतियोगिता का। तीनों एक मंच पर एक ही कार्यक्रम में शामिल जरूर होंगे, लेकिन तीनों का एक-दूसरे से आमना-सामना नहीं होगा। सीएम भूपेश सुबह, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह दोपहर और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी देर रात…

थानखम्हरिया में अवैध शराब और गांजा बिकने की शिकायतें

थानखम्हरिया में अवैध शराब और गांजा बिकने की शिकायतें थानखम्हरिया। नगर के शासकीय शराब दुकान के अहाता के अंदर अवैध रूप से चखना सेंटर संचालित है जबकि मुख्य मार्ग में 30 से अधिक चखना सेंटर व ढाबा संचालित हैं। आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे इनके हौसले बुलंद हैं। साजा मार्ग में सड़क के दोनों किनारों तथा दशहरा मैदान में चखना दुकानों की भरमार है, जहां पानी पाऊच व डिस्पोजल गिलास के ढेर भारत स्वच्छता अभियान को ढेंगा दिखा…

पीडीएस राशन में गड़बड़ी प्रबंधक-सेल्समैन बंदी

पीडीएस राशन में गड़बड़ी प्रबंधक-सेल्समैन बंदी राजिम। शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पीडीएस के अंतर्गत ग्रामीणों में बंटने वाले राशन में 23 लाख रुपये के चावल, शक्कर, नमक की शेष मात्रा में बड़ी गड़बड़ी उजागर होने के बाद विभाग द्वारा की गई जांच के तारतम्य में गुरुवार को उक्त समिति के प्रबंधक रामस्वरूप यदु और सेल्समैन लक्ष्मीनारायण यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनके विरूद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम की अनियमितताओं के तहत विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। विस्तृत जानकारी के अनुसार पूरा मामला अगस्त 2018 का है,…

होलिका की प्रतिमा हो रही है तैयार

होलिका की प्रतिमा हो रही है तैयार रायपुर। होलिका दहन का स्वरूप भले ही बदल गया है लेकिन परम्परा का निवर्हन आज भी कई जगहों पर किया जा रहा है। भक्त प्रहलाद को गोद में थामे राक्षसी स्वरुप होलिका की मूर्ति तैयार कर रहे हैं शहर के कुछ मूर्तिकार। विगत 5 सालों से होलिका की मूर्ति गढ़ते आ रहे राकेश का मानना है मूर्ति के जरिए होलिका दहन से जुड़कर बच्चों का हिरण्य कश्यप और प्रहलाद के पौराणिक प्रसंग से सहज ही नाता जुड़ जाता है। इसके जरिए वह बुराई…

इंद्रप्रस्थ कालोनी में पुलिस की दबिश, 58 संदेही धरे गए

इंद्रप्रस्थ कालोनी में पुलिस की दबिश, 58 संदेही धरे गए रायपुर। लोकसभा चुनाव और होली को देखते हुए पुलिस ने शनिवार सुबह रायपुरा (डीडी नगर) स्थित आरडीए की इंद्रप्रस्थ कालोनी की करीब ढाई सौ घरों की जांच की। इस दौरान वहां 58 संदेही पकड़े गए। उन सभी के पास किरायानामा, पहचान पत्र आदि नहीं था। पुलिस ने उन सभी को फिलहाल समझाईश देकर छोड़ दिया है। दोबारा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीडी नगर, टिकरापारा एवं आसपास पुलिस की अलग-अलग टीम सुबह दलबल के साथ रायपुरा आरडीए…