होली से पहले पकड़ाई शराब की बड़ी खेप

होली से पहले पकड़ाई शराब की बड़ी खेप रायपुर। होली के दौरान शराब की खपत को देखते हुए कोचियों ने अभी से जमा करना शुरू कर दिया है. राखी पुलिस ने ग्राम खड़वा में आरोपी युवक सुनील गोस्वामी को 35 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से बड़ी मात्रा में शराब रखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पतासाजी के लिए टीम गठित की गई. इसमें पॉइंटर से आरोपी को फोन लगवाया गया. आरोपी ने बताया कि यदि ज्यादा मात्रा में शराब चाहिए तो ही…

नकल से आहत छात्रा की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

नकल से आहत छात्रा की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग रायपुर। बोर्ड परीक्षा में नकल की उड़नदस्ता दल ने जशपुर जिले के पंडरापाठ हायर सेकेण्डरी स्कूल में जांच करने पहुंची. जहां छात्रों के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई, जिससे आहत होकर छात्रा मनिता ने आत्महत्या कर ली थी. अब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इस मामले को उठाते हुए घटना के जांच के लिए जांच दल का गठन किया है. जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपेगी. साथ ही मृतक के परिवार को 50…

बाइक की डिक्की से मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार

बाइक की डिक्की से मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार रायपुर। राजधानी के अलग-अलग थाना इलाकों से आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये दोनों शातिर चोर परीक्षा केन्द्रों के बाहर घूम-घूम कर परीक्षार्थियों के अंदर जाते ही मौका पाकर बाइकों के डिक्की और आस-पास रखें मोबाइल फोन को पार कर दिया करते थे. यह सब अपने मंहगे शौकों और नशे की लत को पूरा करने के लिए किया करते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 7…

सभी 11 की 11 सीट जीतेंगे,शेष नामों की घोषणा जल्द-भूपेश

सभी 11 की 11 सीट जीतेंगे,शेष नामों की घोषणा जल्द-भूपेश रायपुर। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म कर सीएम भूपेश बघेल वापस रायपुर लौट गए है. कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चयन पर बयान देते हुए बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी 11 की 11 लोकसभा सीट हम ही जीतेंगे. इस बार लोकसभा प्रत्याशियों के चयन में युवा और अनुभव का मिश्रण है, जिसमें जीतने योग्य युवाओं को ज्यादा महत्व और मौका दिया गया है. भाजपा के पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा…

जोगी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण नायक कांग्रेस में शामिल

जोगी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण नायक कांग्रेस में शामिल रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) को उनकी ही पार्टी के पदाधिकारी लगातार झटका दे रहे हैं और पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण नायक ने भी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) का साथ छोड़ दिया है और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रवीण नायक को कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी वीरेश ठाकुर ने सदस्यता दिलाई है।

प्रदेश में कांग्रेस की पांच टिकट घोषित,6 पर मंथन

प्रदेश में कांग्रेस की पांच टिकट घोषित,6 पर मंथन रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 5 लोकसभा के प्रत्यशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट में कुल 27 प्रत्यशियों के नामों ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ के जिन 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। उसमें सरगुजा से खेलसाय सिंह, रायगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, जांजगीर चांपा से रवि भारद्वाज, बस्तर से दीपक बैज, और कांकेर से बीरेश ठाकुर के नाम शामिल है। वहीं बाकी…

भाजपा ने राजनांदगांव के चुनाव प्रभारी को हटाया

भाजपा ने राजनांदगांव के चुनाव प्रभारी को हटाया रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए राजनांदगांव मेें बनाए गए चुनाव प्रभारी राजेश मूणत को हटा दिया है। उनके स्थान पर संजय श्रीवास्तव को ये जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नाम को लेकर राजनांदगांव के कार्यकर्ताओं में विरोध होने लगाया था। इसी वजह से लोकसभा चुनाव के प्रभारी में भाजपा ने परिवर्तन करते हुए राजनांदगांव में संजय श्रीवास्तव को लोकसभा प्रभारी बनाया है। राजनांदगांव के सांगठनिक नेताओं और पदाधिकारियों ने मूणत के…

110 वारंटी बदमाश गिरफ्तार, सालों से फरार थे आरोपी

110 वारंटी बदमाश गिरफ्तार, सालों से फरार थे आरोपी दुर्ग। दुर्ग जिले में लोकसभा चुनाव और होली से पहले 110 वारंटी और निगरानी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई कर बमदाशों की धरपकड़ की है। एडिशनल एसपी रोहित झा ने इसके पीछे लोकसभा चुनाव का हवाला दिया है। उनकी मानें चुनाव में किसी तरह की हिंसा न हो इससे पहले निगरानी बमदाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। शनिवार रात सभी थानों क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त चलाया गया। कार्रवाई में ऐसे…

होली के लिए शुरू हुई पुलिस की तैयारी

होली के लिए शुरू हुई पुलिस की तैयारी रायपुर। होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस शांति समिति की बैठक लेने लगी है. इस कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती ने थाना प्रभारी डीडी नगर और थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ रविवार को शांति समिति की बैठक ली. बैठक में वार्ड पार्षद पवार समाज के अध्यक्ष और युवा उपाध्यक्ष बसंत बघेले भी उपस्थित थे. बैठक के दौरान होली के दौरान पुलिस अधिकारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने, किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर पुलिस…

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा में 18,273 परीक्षाथी हुए शामिल

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा में 18,273 परीक्षाथी हुए शामिल जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक विभिन्न केन्द्रों में आयोजित पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। परीक्षा के लिए जिले में 63 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत 21 हजार 276 परीक्षार्थियों में से 18 हजार 273 परीक्षार्थी शामिल हुए। पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा के समन्वयक एवं ठाकुर शासकीय छेदीलाल स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ…