होली को देखते हुए स्टेशन पर बढ़ाई गश्त

होली को देखते हुए स्टेशन पर बढ़ाई गश्त रायपुर। होली का त्यौहार मनाने के लिए ज्यादातर लोग अपने घर जाते हैं। ऐसे में स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। त्योहार के अवसर पर स्टेशन और ट्रनों में चोर भी अधिक सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए रायपुर स्टेशन और ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गई है। स्टेशन में सादे लिबास में आरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। दूसरी ओर यात्रियों की भीड़ एकाएक बढऩे से कोई अप्रिय घटना…

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे को लगा एक और झटका

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे को लगा एक और झटका रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे को एक और बड़ा झटका लगा है.आज फिर राजधानी में कार्यकर्ताओं ने एक साथ पदों से त्यागपत्र दिया है.जानकारी के अनुसार बंटी पवार – जिला अध्यक्ष रायपुर नगरीय निकाय विभाग, राजेश पटेल – मुख्य सलाहकार नगरीय निकाय विभाग रायपुर जिला, नीरज वर्मा – कार्यकारिणी सदस्य नगरीय निकाय विभाग, सहदेव बघेल – उत्तर विधानसभा महामंत्री. रामकुमार शर्मा, रविन्द्र पांडेय, श्याम सुंदर शर्मा, राहुल निर्मलकर, हैदर अली, प्रदीप साहू, सुमित धनकर, इमरान खान, अनीश जॉन ने जनता कांग्रेस से प्राथमिक…

हत्याकांड के फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा

हत्याकांड के फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर-2 में शुभम केशरवानी की हत्या करने वाले फरार आरोपियों पर बिलासपुर एसपी ने 5 हजार और आईजी प्रदीप गुप्ता ने 10 हजार की ईनाम की घोषणा की है। 15 मार्च को रिंग रोड नंबर 2 में शुभम केशरवानी (25) की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर फरार हो गए थे, जिसमें सिविल लाईन पुलिस धारा 302 के तहत आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। वहीं बिलासपुर रेंज आईजी प्रदीप…

35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार रायपुर। राखी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खड़वा में दबिश देकर एक युवक के घर से 35 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल ने बताया कि बीती रात राखी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खड़वा निवासी सुनील गोस्वामी ने अवैध रूप से अपने घर में शराब रखा है और अधिक कीमत पर बेच रहा है।

होण्डा सिटी कार चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

होण्डा सिटी कार चोरी करने वाले दो गिरफ्तार रायपुर। पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक दोस्त के साथ मिलकर कार चोरी करने वाले दो आरोपियों को विधानसभा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की कार बरामद कर ली है। एडिशनल एसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम अतीक खान उर्फ आसिफ खान (27) निवासी बैजनाथपारा कोतवाली व आकाश कुमार गजभिये (27) निवासी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर है।

होली बुलेटिन नानसेंस टाइम्स विमोचित

होली बुलेटिन नानसेंस टाइम्स विमोचित रायपुर। पिछले 22 वर्षों से अनवरत होली बुलेटिन का प्रकाशन छत्तीसगढ़ के इतिहास में अद्वितीय है। लोकमान्य सद्भावना समिति सन 1997 से होली के अवसर पर पत्रकार साथियों को केंद्रित कर टाइटल देने और राजनीतिक घटनाक्रम पर कटाक्ष की विशेषता के साथ नानसेंस टाइम्स का प्रकाशन कर रही है जिसका क्रेज आज भी बना हुआ है। नानसेंस टाइम्स वैसे तो पूरी तरह सामूहिक प्रयास से प्रकाशित होते आया है पर तपेश जैन, मधुसूदन शर्मा, ब्रजेश चौबे, रामअवतार तिवारी, प्रकाश शर्मा, के.के. शर्मा, राघवेन्द्र मिश्रा, विरेन्द्र…

चौकीदार के नाम पर भूपेश-रमन में चला शब्दबाण

चौकीदार के नाम पर भूपेश-रमन में चला शब्दबाण रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर नाम के पहले चौकीदार लिखने मात्र से ही भाजपा नेताओं में नाम बदलने को लेकर होड़ मची हुई है. पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी ट्विटर पर अपना नाम बदलकर सामने चौकीदार लिख लिया है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह की चौकीदारी तो देख लिए कि उन्होंने डीकेएस अस्पताल में कैसी चौकीदारी की है. छग को लूटने और लुटाने में क्या योगदान रहा है. यह पूरा प्रदेश…

पूर्व मुख्यमंत्री पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री पर एफआईआर दर्ज करने की मांग रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग लेकर सामाजिक कार्यकर्ता थाने पहुंचे. मामला दर्ज करने में पुलिस की ओर से आनाकानी किए जाने पर कार्यकर्ता हंगामा करते हुए थाने में धरने पर बैठ गए. सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा, कुणाल शुक्ला, राकेश चौबे सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता रविवार को गोलबाजार थाने पहुंचकर रमन सिंह के संरक्षण में उनके दामाद डॉ पुनीत गुप्ता द्वारा करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया. मामले में रमन सिंह के अलावा,…

मतदान दल से संपर्क बनाए रखने पीठासीन अधिकारियों को दिया ट्रेनिंग

मतदान दल से संपर्क बनाए रखने पीठासीन अधिकारियों को दिया ट्रेनिंग जगदलपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियों की ट्रैकिंग और बराबर चुनाव आयोग से संपर्क बनाए रखने के लिए निर्मल विद्यालय में पीठासीन अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई. ट्रेनिंग में बताया गया कि किस तरह एंड्रॉयड फोन के माध्यम से वे जिला मुख्यालय सहित निर्वाचन आयोग से जुड़े रहेंगे. निर्मल विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में सी टॉप एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी गई. यह एप्लीकेशन चुनाव आयोग द्वारा तैयार किया गया है. इसके माध्यम से मतदान दल की लोकेशन…

मोबाइल दुकान और घर में चोरों का धावा

मोबाइल दुकान और घर में चोरों का धावा पामगढ़। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में स्थित एक माबाईल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने मोबाईल दुकान से अलग-अलग कंपनियों के लगभग साढ़े 6 लाख के मोबाईल ले गए. चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने चोरी का सबूत मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी और हार्ड डिस्क भी ले गए. चोरों ने दुकान में हाथ साफ करने के बाद घर को भी निशाना बनाया. दुकान से लगे घर के दरवाजे को तोड़ कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया और…