घोषणा उपरांत पुस्तिकाओं, पोस्टरों के मुद्रण पर निर्बन्धन के संबंधी निर्देश अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारांश मित्तर ने बताया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में मुद्रण के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई ऐसी निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर जिसके मुख्य पृष्ठ पर उसके मुद्रक और प्रकाशक के नाम और पते न हों मुद्रित या प्रकाशित नहीं करने और नहीं कराने के निर्देश दिए हैं। कोई भी व्यक्ति किसी निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर को उस दशा में के सिवाय न तो मुद्रित करेगा और न मुद्रित कराएगा जिसमें…
महीना: मार्च 2019
वेबसाईट से जनप्रतिनिधियों के फोटोग्राफ्स हटाने संबंधी निर्देश
वेबसाईट से जनप्रतिनिधियों के फोटोग्राफ्स हटाने संबंधी निर्देश अम्बिकापुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 मार्च 2019 को लोकसभा निर्वाचन 2019 के कार्यक्रम के घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। इस संबंध में 20 मार्च 2014 में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए कार्यालय के वेबसाईट से जनप्रतिनिधियों के फोटोग्राफ्स तत्काल हटाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारांश मित्तर ने सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों, राष्ट्रीय सूचना केन्द्र के जिला सूचना अधिकारी, नगर पालिक निगम के…
मतदान कर्मियों को सी-टॉप्स सॉफ्टवेयर की जानकारी संबंधी प्रशिक्षण 24 को
मतदान कर्मियों को सी-टॉप्स सॉफ्टवेयर की जानकारी संबंधी प्रशिक्षण 24 को अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारांश मित्तर के निर्देशानुसार डाटा एन्ट्री ऑपरेटर्स द्वारा सेन्ट जेवियर्स बी.एड. कॉलेज एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल नवापारा अम्बिकापुर में 24 मार्च को प्रात: 9 बजे से मतदानकर्मियों को सी-टॉप्स सॉफ्टवेयर की जानकारी संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जारी आदेशानुसार 24 मार्च 2019 को सेन्ट जेवियर्स बी.एड. कॉलेज एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल नावापारा अम्बिकापुर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर्स द्वारा मतदानकर्मियों को कक्ष क्रमांक 1 से 9 में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मतदाताओं को जागरूक करने पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम
मतदाताओं को जागरूक करने पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम जगदलपुर। लोक सभा निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने पंचायत स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें युवाओं के अलावा महिलाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। इस अभियान के तहत मतदाताओं को बिना प्रलोभन और भय के अपने मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई जा रही है। गांवों में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा भी मतदाताओं को…
बदला है अपना प्रदेश, बदलेंगे अब पूरा देश के साथ उतरेंगे कांग्रेसी
बदला है अपना प्रदेश, बदलेंगे अब पूरा देश के साथ उतरेंगे कांग्रेसी रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मिली बंफर जीत के बाद प्रदेश में कांग्रेस का हौसला बुलंद है। प्रदेश में लोकसभा की सभी 11 की 11 सीटों को जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति बना ली है. रणनीति के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की सभी 90 विधानसभा में धुआंधार प्रचार करेंगे. सोमवार को पीसीसी की लोकसभा चुनाव प्रचार-प्रसार समिति की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस बदला है अपना प्रदेश, बदलेंगे अब पूरा देश…
कपड़ा और ज्वेलरी शॉप सहित आधा दर्जन प्रतिष्ठानों में छापा
कपड़ा और ज्वेलरी शॉप सहित आधा दर्जन प्रतिष्ठानों में छापा मुंगेली। आयकर विभाग ने मुंगेली के कई बड़े कारोबारी के यहां दबिश देने की खबर है. आयकर विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीमें गोल बाजार स्थित आशीर्वाद और सुशीला जैन क्लॉथ शॉप में पहुंची. जहां आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. सूत्रों के मुताबिक कपड़ा दुकानों के अलावा ज्वेलरी दुकानों सहित तकरीबन आधा दर्जन दुकानों में यह कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि आयकर…
बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद
बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद जगदलपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर बस्तर में चुनावी तैयारी शुरू हो गई है. ऐसे में निर्विध्न चुनाव संपन्न कराने के लिए जुटी पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सोमवार को भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों की हिरासत में ले लिया है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्तैद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर दो वाहनों को रोककर जांच की, जिसमें डेटोनेटर, कोरडेक्स वायर समेत फ्यूज बरामद किए गए. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया…
ट्रैफिक चेकिंग से भाग रहे युवक की मौत
ट्रैफिक चेकिंग से भाग रहे युवक की मौत जशपुर। जशपुर में आज एक युवक की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। नाराज ग्रामीणों ने थाना घेरा तो पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। मामला जशपुर का है। 16 मार्च को कोतवाली थाना के सामने पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार युवक जांच से बचने के लिए भागने लगा। इसी दौरान हड़बड़ी में युवक गिर गया। सर पर आयी चोट के बाद युवक को रांची रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इधर…
सीआईएसएफ के जवानों ने दीक्षांत परेड में लिया हिस्सा
सीआईएसएफ के जवानों ने दीक्षांत परेड में लिया हिस्सा भिलाई। सीआईएसएफ के उतई स्थित ट्रेनिंग कैंप के 78 वें पॉसिंग आउट परेड में 233 आरक्षकों ने दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया।जिसमें कदम से कदम मिलाते सीआईएसएफ के जवान और उनका हैरतअंगेज प्रदर्शन।कभी साइलेंट ड्रिल का कमाल तो कभी मलखम्ब के जरिए ट्रेनिग के डेमो से अपनी प्रतिभा का अद्भूत प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सीआईएसएफ के एडीजी आलोक कुमार पटेरिया ने दीक्षांत परेड का पहले निरीक्षण किया और जवानों से सलामी ली। इस अवसर पर ट्रेनिंग सेंटर की प्राचार्य एवं डीआईजी…
निवेश के नाम पर 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी
निवेश के नाम पर 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी भिलाई। सुपेला थाना अंतर्गत रियल इंडिया एग्रो प्रोडयूसर कंपनी व अन्य कंपनी में निवेश के नाम पर कई लोगों से लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामला प्रकाश में आया है।कंपनी का ब्रांच सुपेला चौहान स्टेट में था जो विगत कई महिनों से कार्यालय बंद कर दिया गया है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के सीएमडी सहित अन्य डायरेक्टरों के खिलाफ धारा 320,34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
