हुक्काबार में पुलिस की छापेमार कार्रवाई

हुक्काबार में पुलिस की छापेमार कार्रवाई रायपुर. शहर में नियम के विरुद्ध संचालित हो रहे हुक्काबार पर पुलिस ने देर रात छापेमार कार्रवाई की है. एसपी के निर्देश पर सीएसपी सिविल लाइन सीएसपी अभिषेक महेश्वरी कोतवाली सीएसपी डीसी पटेल और पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में आठ थानेदारो की अलग अलग टीम बनाकर 15 स्थानों पर एक साथ छापेमार कार्यवाही की गयी. 15 हुक्काबार में से पुलिस ने 11 हुक्काबार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है. इसमें तेलीबांधा थाना क्षेत्र के 8,माना…

कानफोड़ू साइलेंसर की बिक्री पर लगी रोक

कानफोड़ू साइलेंसर की बिक्री पर लगी रोक रायपुर। शहर में भारी भरकम दोपहिया में कानफोड़ू साइलेंसर लगाने वालों पर पुलिस ने दूसरे दिन भी कार्रवाई की। सोमवार को शहर की अलग-अलग जगहों में जांच-पड़ताल करते हुए दोपहिया चालकों को घेरा। इस दौरान जांच कर 93 बुलेट वाहन से धमाकेदार आवाज देने वाले साइलेंसर निकलवाए। पहली कार्रवाई में जुर्माना कार्रवाई करके अगली बार व्यवस्था नहीं सुधारने पर सीधे लाइसेंस रद करने की चेतावनी दी। एसएसपी आरिफ एच. शेख के निर्देश पर ट्रैफिक विभाग ने शो रूम संचालकों की बैठक लेकर उन्हें…

आधार कार्ड बनाने में संशोधन कराने के बदले नियम

आधार कार्ड बनाने में संशोधन कराने के बदले नियम रायपुर। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार कार्ड में संशोधन कराने के नियमों में बदलाव किया है। ऐसे में उम्र और नाम में संशोधन करने की प्रक्रिया को फिर से अपडेट किया गया है। इससे जिले ही नहीं, पूरे देश में उम्र में एक साल से अधिक करने की प्रक्रिया संचालित सॉफ्टवेयर में अपलोड नहीं हो रहे हैं। ऐसे आवेदक, जिन्होंने पूर्व में कभी उम्र में संशोधन कराए थे, उनके दोबारा उम्र और नाम के संशोधन नहीं हो पा रहे…

आधी रात को प्रमोद सावंत बने गोवा के CM, दो उपमुख्यमंत्री के साथ ली शपथ

आधी रात को प्रमोद सावंत बने गोवा के CM, दो उपमुख्यमंत्री के साथ ली शपथ पणजी। भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने सोमवार रात लगभग 1.50 बजे गोवा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने प्रमोद सावंत को राज भवन के दरबार हॉल में एक सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सावंत ने मनोहर पर्रिकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था। आज शाम पर्रिकर का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 46 वर्षीय प्रमोद…

भगोड़े नीरव मोदी के खिलाफ लंदन कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, किसी भी वक्त हो सकता है गिरफ्तार

भगोड़े नीरव मोदी के खिलाफ लंदन कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, किसी भी वक्त हो सकता है गिरफ्तार लंदन। भारत में करोड़ों का घोटाला कर लंदन में मौज काट रहा भकोड़ा नीरव मोदी कभी भी गिरफ्तार हो सकता है। ब्रिटेन की एक अदालत ने उसके खिलाफ वॉरंट जारी कर दिया है। यह भारत के लिए बड़ी कामयाबी है। भारत काफी दिनों से नीरव मोदी की गिरफ्तारी को लेकर योजनाएं बना रहा था। इससे पहले मुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की पत्नी अमि मोदी…

पंचतत्व में विलीन हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई पणजी। मनोहर पर्रिकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। पर्रिकर के बेटे उत्पल ने उन्हें मुखाग्नि दी। हजारों नम आंखों ने उन्हें आखिरी विदाई दी। इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा शुरू हुई। अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग उनकी शवयात्रा में उमड़े थे। गोवावासियों के साथ ही आम जनमानस के बीच बेहद लोकप्रिय रहे पर्रिकर की आखिरी बार एक झलक देखने के…

संगवारी और दिव्यांग मतदान केन्द्र बनेंगे आदर्श मतदान केन्द्र

संगवारी और दिव्यांग मतदान केन्द्र बनेंगे आदर्श मतदान केन्द्र जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सहायक रिटर्निंंग ऑफिसर, सेक्टर आफिसर्स सहित सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 30 संगवारी मतदान केन्द्र और 06 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। इन मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाया जाएगा। इनमें सभी (एएमएफ) न्यूनतंम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करवाई जाएगी। इनके मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य…

श्रमिकों ने ली शपथ

श्रमिकों ने ली शपथ जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चांपा के प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत श्रमिकों के मध्य मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों व प्रबंधन के अधिकारियों ने लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा आदि अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने…

अभ्यर्थियों ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ

अभ्यर्थियों ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।ं इसी कड़ी में कल रविवार को शासकीय नवीन महावि़द्यालय नवागढ़ में आयोजित पटवारी चयन परीक्षा के उपरांत अभ्यर्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री टी पी भावे, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी के पटेल, सहायक प्राध्यापक डॉ प्रभागुप्ता, डॉ व्ही आर लोहानी, स्नेहा थवाईत सहित पटवारी परीक्षा के…

खोखरा गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

खोखरा गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार मतदाता साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा जांजगीर तहसील के खोखरा गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् मतदाता साक्षरता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, विभाग के कर्मचारी व गांव के लोग उपस्थित थे।